नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के तीसरा दिन भी सदन में हंगामा हो रहा है। विपक्षी दल गोररक्षा के नाम पर हो रही हिंसा, किसानों के मुद्दे और चीन के मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह ने लोकसभा में चीन का मुद्दा उठाया। मुलायम ने कहा कि चीन ने भारत पर हमले की पूरी तैयारी कर रखी है। साथ ही मुलायम सिंह ने पूर्व सरकार की अलोचना करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर भारत को तिब्बत चीन के हवाले नहीं करना चाहिए था। मुलायम ने कहा कि तिब्बत को चीन के हवाले करना भारत की सबसे बडी भूल थी। मुलायम ने कहा कि भारत को दलाई लामा की हरसंभव मदद करनी चाहिए और तिब्बत की आजादी के लिए भारत को समर्थन करना चाहिए। साथ ही मुलायम ने कहा कि अब चीन कश्मीर में पाकिस्तान की मदद कर रहा है। साथ ही चीन तिब्बत की सीमा पर युद्धाभ्यास में लगा है। साथ ही सीमा विवाद पर मुलायम ने कहा कि भारत को भूटान और सिक्किम की रक्षा करनी चाहिए, यह भारत की जिम्मेदारी है। सपा नेता ने चीन द्वारा भारतीय बाजारों में भेजे जा रहे घटिया सामान का भी जिक्र किया। वहीं देश के पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का सबसे बडा दुश्मन चीन है पाकिस्तान नहीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बार बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद केंद्र सरकार यह नहीं बता रही कि चीन के खिलाफ भारत क्या कदम उठा रहा है। सपा नेता ने चीन द्वारा भारतीय बाजारों में भेजे जा रहे घटिया सामान का भी जिक्र किया। वहीं देश के पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का सबसे बडा दुश्मन चीन है पाकिस्तान नहीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बार बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद केंद्र सरकार यह नहीं बता रही कि चीन के खिलाफ भारत क्या कदम उठा रहा है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












