BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली-एनसीआर में मूसलादार बारिश, सडक़ों पर लगा लम्बा जाम

दिल्ली-एनसीआर में मूसलादार बारिश, सडक़ों पर लगा लम्बा जामनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 3 बजे से जोरदार बारिश हो रही है। इस बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव से लोगों को सडक़ों पर लंबे जाम का सामना करना पड रहा है। जाम का आलम यह है कि गाडियों की लम्बी कतारे से लेकर पैदल चलने वाले लोगों के लिए बहुत बडी समस्या देश को मिल रही है। आपको बता दें कि दिल्ली, गुडग़ांव, नोएडा और गाजियाबाद में भीषण ट्रैफिक जाम है। वहीं भारी बारिश से हवाई सेवाओं के भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। बारिश से लोगों दफ्तर जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

 

ओडिशा के तटीय इलाकों में उठा दबाव अगले 4-5 दिनों में देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों तक जाएगा। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा असर ओडिशा पर पडेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ, तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पुरी और गोपालपुर के बीच भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन ठप सा हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते मध्यप्रदेश की बीहर बिछिया और टमस नदी उफान पर हैं वहीं उत्तराखंड में कोसी, सुयाल और टेहरी नदी खतरे के निशान पर बह रही हैं। वहीं, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में हालात काफी बुरे हैं। पूर्वी राजस्थान, गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। वहीं उत्तर प्रदेश की कई नदियां भारी बारिश के कारण उफान पर हैं।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More