BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महबूबा बोली: चीन अमेरिका को अपना काम संभालने दें फारूख साहब..

महबूबा बोली: चीन अमेरिका को अपना काम संभालने दें फारूख साहब..श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सीएम महबूबा मुफ्ती ने फारूख अब्दुल्ला पर निशाना साधा है। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को फारूख अब्दुल्ला ने कश्मीर मुद्दे पर कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर दोस्तों से बात करनी चाहिए। फारूख अब्दुल्ला का का इशारा चीन और अमेरिका की तरफ था। महबूबा मुफ्ती ने अब इस पर कहा है कि आज इराक-सीरिया और अफगानिस्तान में जो हालात हैं, क्या इस पर फारूख साहब अमेरिका से कुछ चाहते हैं। साथ ही महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अमेरिका और चीन अपना काम संभालें। उन्होंने कहा कि जब हमें आपस में मिलकर बात करनी है तो इसमें अमेरिका, ब्रिटेन क्या करेंगे। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन ने रचानात्मक बातचीत करने की पेशकश भारत से की थी। भारत ने चीन के इस ऑफर को ठुकरा दिया था। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए मध्यस्ता करना चाहते हैं। 

 

क्या कहा फारूख अब्दुल्ला ने:

मीडिया से बात करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान भी एक पक्ष है और उसके साथ बात कर यह मुद्दा सुलझाया जाना चाहिए, इसमें तीसरे पक्ष को भी शामिल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा था कि जब तक कश्मीर पर पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी, तब तक यह मुद्दा नहीं सुलझेगा। फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर में हालात खराब है और हालात के सामान्य होने के बजाय या सही वक्त का इंतजार करने के बजाय पाकिस्तान से इस मसले पर बातचीत करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा था कि सही वक्त का इंतजार करते-करते 70 साल बीत चुके हैं। अब और कितना इंतजार करना होगा। इस दौरान चार युद्ध हो चुके हैं। और कितने लोगों को मरवाएंगे। दोस्तों को इस्तेमाल कीजिए बातचीत करने के लिए।साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More