BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पाक सेना ने फिर की राजौरी में फायरिंग, एक जवान घायल

पाक सेना ने फिर की राजौरी में फायरिंग, एक जवान घायलजम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना के एक जवान घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जवान नियंत्रण रेखा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुआ। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना छोटे व स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है।

 

सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। गोलीबारी अब भी जारी है।

वहीं शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने नौगाम, केरन और राजौरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। शुक्रवार रात राजौरी के सुंदरबनी में हुई भीषण फायरिंग में राइफलमैन जयद्रथ सिंह शहीद हो गए। वहीं, एक अन्य जवान के घायल है। पाक ने नौगाम सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। साथ ही कुपवाडा के केरन सेक्टर में भी पाक सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इससे पहले बुधवार को नौगाम सेक्टर में हुई पाक फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More