BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी की राष्ट्रपति कोविंद को बधाई, साझा की 20 साल पुरानी फोटो

पीएम मोदी की राष्ट्रपति कोविंद को बधाई, साझा की 20 साल पुरानी फोटोनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को भारत के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने पर बधाई दी और उन्हें सफल और प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविंद को बधाई देते हुए दो तस्वीरें ट्वीट कीं।

 

जिसमें से एक तस्वीर 20 साल पुरानी है और दूसरी वर्तमान की। इस दौरान मोदी ने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को भी उनके अभियान के लिए बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर कहा, रामनाथ कोविंद जी को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। एक सफल व प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, सांसदों व कई राज्यों द्वारा कोविंद जी को मिले व्यापक समर्थन से खुश हूं। मैं निर्वाचक मंडल के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं। मोदी ने यह भी कहा, मैं मीरा कुमार जी को उनके अभियान के लिए धन्यवाद देता हूं, जो लोकतांत्रिक भावना पर आधारित रही। हमें अपने मूल्यों पर गर्व है।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More