BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पीएम मोदी के डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे नीतीश, विपक्षी दल परेशान

पीएम मोदी के डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे नीतीश, विपक्षी दल परेशाननई दिल्ली। बिहार के सीएम और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठकों से दूरी बनाई लेकिन नीतीश कुमार पीएम मोदी के डिनलर कार्यक्रम में शामिल होंगे। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की विदाई के मौके पर पीएम मोदी की तरफ से एक डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस डिनर कार्यक्रम में नीतीश कुमार शामिल होंगे। दइस डिनर कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं में नीतीश कुमार विपक्षी दलों के एक मात्र सीएम होंगे। ज्ञातव्य है कि अन्य विपक्षी दलों ने इस डिनर कार्यक्रम से दूरी बना रखी है।

 

इस डिनर कार्यक्रम में ये रहेंगे मौजूद:

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके सम्मान में पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में डिनर का एक कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मोदी कैबिनेट के मंत्री और एनडीए के सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही विपक्ष के नीतीश कुमार भी डिनर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ज्ञातव्य है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन किया था। 

नीतीश कर चुके हैं नोटबंदी और जीएसटी पर पीएम मोदी का समर्थन:

ज्ञातव्य है कि यह पहला मौका नहीं था जब राष्ट्रपति चुनावों में नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया है। इससे पहले वे नोटबंदी और जीएसटी को लेकर पीएम मोदी का समर्थन कर चुके हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी और बीजेपी की नजदीकियां बढ रही हैं। वहीं बीजेपी नीतीश कुमार को महागठबंधन से अलग होने के बदले में बाहर से समर्थन देने की घोषणा कर चुकी है। हालांकि नीतीश कुमार ने अभी तक बीजेपी के समर्थन के मामले पर चुप्पी साध रखी है।

 

राहुल गांधी से भी करेंगे मुलाकात:प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार इस दौरान दिल्ली में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। ज्ञातव्य है कि बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच महागबंधन को लेकर तनाव चल रहा है। कांग्रेस इस तनाव को दूर करने और महागठबंधन को बचाने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि नीतीश और राहुल गांधी के बीच मुलाकात के दौरान महागठबंधन को लेकर बातचीत हो सकती है।

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More