BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार महागठबंधन में जारी विवाद के बीच राहुल गांधी से घर जाकर मिले नीतीश

बिहार महागठबंधन में जारी विवाद के बीच राहुल गांधी से घर जाकर मिले नीतीशनई दिल्ली। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सम्मान में दी जा रही डिनर पार्टी में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। इससे पहले नीतीश ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के तुगलक लेन स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाकात की। 

 

दोनों नेताओं ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा की। जद (यू), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में साझीदार हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी के कारण महागठबंधन में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो हुआ है। जद (यू) ने अपनी भ्रष्टाचार मुक्त छवि पेश करने के लिए तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की है, जिसे कांग्रेस और राजद ने ठुकरा दिया है। पिछले सप्ताह हुई नीतीश कुमार और तेजस्वी की मुलाकात के बाद भी इसका कोई हल निकलता नहीं दिखाई दिया।नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सम्मान में दी जा रही डिनर पार्टी में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। नीतीश कुमार दिल्ली में चार दिनों तक रहेंगे। वह शनिवार शाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए आयोजित विदाई भोज और साथ ही मंगलवार को नए राष्ट्रपति के शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More