देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बिजिंग। सीमा विवाद को लेकर चीन और भारत के बीच तनाव बरकरार है। वहीं चीनी मीडिया लगातार भारत पर सीमा विवाद को लेकर हमला बोल रहा है। चीन का सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स सीमा विवाद को लेकर भारत पर शब्दों के तीखे बाण चलाता रहता है। चीनी मीडिया ने भारत को एक बार फिर युद्ध की धमकी दी है। चीनी मीडिया ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अपनी जमीन का एक इंच हिस्सा खोना भी चीन को बर्दाश्त नहीं है। वहीं सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में चीन अपने सैनिकों को वापस बुलाने को राजी नहीं है। चीनी मीडिया ने इस संभावना को खारिज किया है कि डोकलाम इलाके से चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (चीनी सेना) को वापस बुलाएगा। ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में लिखा है कि चीनी लोगों की अटूट इच्छा और अनुरोध है कि वह अपनी जमीन का एक इंच हिस्सा भी नहीं खोना चाहते और चीन सरकार अपने लोगों की मूलभूत इच्छा का उल्लंघन नहीं कर सकती। साथ ही लेख में लिखा है कि पीएलए चीनी लोगों को नीचा नहीं दिखाएगी।
ज्ञातव्य है कि चीनी मीडिया ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसद में दिए बयान को झूठा करार दिया है। ज्ञातव्य है कि सुषमा स्वराज ने सिक्किम सेक्टर में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी को जायज ठहराया था। ग्लोबल टाइम्म्स में छपे लेख में कहा गया है कि सुषमा स्वराज संसद में झूठ बोल रही थी। ज्ञातव्य है कि सुषमा स्वराज ने संसद में कहा था कि भारतीय सैनिकों ने चीनी क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की, बल्कि सभी देश भारत के रुख का समर्थन करते हैं। वहीं चीनी मीडिया का कहना है कि भारत ने चीन की सीमा में घुसपैठ की है। साथ ही चीनी मीडिया का कहना है कि भारत की सैन्य ताकत चीन से काफी कम है। ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में कहा गया है कि अगर भारत और चीन के बीच तनाव इस स्तर तक बढ जाए कि उसे सैन्य तरीके से ही हल करना पडे तो भारत यकीनन हार जाएगा। साथ ही लेख में लिखा है कि भविष्य में तनाव के गंभीर रूप से बढने पर भारत को सभी संभावनाओं को लेकर तैयार रहना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पीठ से लेकर सीएम बनने तक योगी को सदैव रही जल, जंगल जमीन की चिंता
उत्तराखंड में बंजर जमीन पर वन कर्मियों ने किया ऐसा करिश्मा, पर्यटकों के लिए बना फेवरेट स्पॉट
एक एकड़ जमीन में लगाए 3 हजार पेड़, कोरोना काल में स्वच्छ ऑक्सीजन के लिए संजीवनी बना पार्क