देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। आज बुधवार को भी संसद में हंगामे के आसार हैं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पीएम मोदी भी आज सदन में ही मौजूद हैं। । आज कांग्रेस लोकसभा में मॉब लिचिंग और किसानों का मुद्दा उठा सकती है। वहीं राज्यसभा में मायावती के मुद्दे पर भी हंगामा हो सकता है।
बीजेपी संसदीय दल की बैठक
बुधवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद में ही बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में हुई पीएम मोदी कि विदेश यात्रा की तारीफ की, वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी पर अपनी बात रखी। साथ ही सुषमा ने कहा कि हाल ही में जो पीएम की यात्राएं रही हैं, वह ऐतिहासिक थी।बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद बीजेपी नेता अनंत कुमार ने कहा कि उम्मीद करते हैं विपक्ष सदन चलने देगा। इस दौरान उन्होंने जीएसटी की तारीफ की। साथ ही उन्होनें कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 75 लाख जीएसटी से जुड गए हैं, आने वाले दिनों में 1 करोड लोग और भी जुडेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल