BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिर गई। इमारत में कई मजदूर दबे होने की खबर है। यह घटना गाजियाबाद के गोविंदपुरम के आकाशनगर की है। एनडीआरएफ की टीम और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। इस हादसे में 8 से 10 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पांच मजदूरों सकुशल निकाल लिया गया है। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।  बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से हो रहा था। नियमों को ताक पर रखकर एक मंजिल में कई फ्लोर बनाए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, बिल्डर के खिलाफ घटिया निर्माण कार्य को लेकर पूर्व में भी शिकायत दर्ज की गई है।  शिकायत दर्ज होने के बाद बिल्डर के खिलाफ पूर्व एसएसपी हरि नारायण सिंह ने जांच के आदेश भी दिए थे। लेकिन, आरोपी बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी गौण होम्स में अपने परिवार के साथ रहता है, लेकिन हादसे के बाद से ही अपने परिवार के साथ फरार है। गौरबलत है कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में मंगलवार को रात को करीब 9 बजे दो बिल्डिंगें भरभराकर गिर गईं थीं, जिसमें करीब 4 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 10 शव निकाले गए। शनिवार सुबह नोएडा के सेक्टर 63 से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने की खबर आई, जिसमें दो लोगों की मौत की खबर आई। माना जा रहा है कि निर्माणाधीन इमारतों में अच्छे सामान का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। जिसकी वजह से बारिश में इमारतें भरभराकर गिर जाती है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। तीन तलाक पर रविवार को कांग्रेस की तरफ से आए बयान के मुताबिक, पार्टी इस मुद्दे पर सत्ताधारी बीजेपी का समर्थन करने को तैयार है, लेकिन उनकी एक शर्त भी है। दरअसल, तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सामने महिलाओं को गुजारा भत्ता देने की शर्त रख कर पीएम नरेंद्र मोदी के दांव पर पानी फेर दिया है। पीएम मोदी लगातार तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा समर्थन नहीं दिए जाने को लेकर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसद के मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पर समर्थन व्यक्त करते हुए इसे पारित कराने का आग्रह किया था। उनके पत्र पर पलटवार करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी उन्हें एक पत्र लिखा और तीन तलाक व निकाह हलाला संबंधी विधेयकों को पारित कराने में सहयोग की मांग की थी। अब कांग्रेस ने उनकी ये बात भी मान ली है और शर्त के साथ तीन तलाक बिल पर समर्थन देने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि अगर सरकार तीन तलाक विरोधी विधेयक में महिला के लिए गुजारा भत्ता का प्रावधान करती है तो कांग्रेस इस विधेयक का समर्थन जरूर करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण विधेयक के लिए तीन तलाक विधेयक की शर्त रखकर 'सौदेबाजी' कर रही है।  सुष्मिता देव ने कहा, 'हम तीन तलाक विरोधी विधेयक के खिलाफ में कभी नहीं थे, लेकिन विधेयक का मौजूदा स्वरूप मुस्लिम महिलाओं को नुकसान पहुंचाने वाला है। इसमें पीड़ित महिला के लिए गुजारा भत्ता का प्रावधान होना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'महिला के गुजारा भत्ता के लिए मैंने लोकसभा में संशोधन पेश किया था लेकिन वह पारित नहीं हो सका। अगर यह संशोधन स्वीकार कर लिया जाता है तो हम इस विधेयक का बिल्कुल समर्थन करेंगे।' कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'विधेयक का मकसद यही है कि मुस्लिम महिला को न्याय मिले और तीन तलाक पर अंकुश लगे, लेकिन पति जेल चला जाएगा तो महिला की जीविका का क्या होगा। इस पहलू पर हमें ध्यान देना होगा।' गौरतलब है कि एक बार में तीन तलाक के खिलाफ लाया गया 'मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण विधेयक' लोकसभा में पारित हो चुका है और फिलहाल राज्यसभा में लंबित है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पारित किए जाने के लिए सहयोग करने को कहा था। उसके बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि कांग्रेस महिला आरक्षण ही नहीं, बल्कि तीन तलाक, हलाला और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग संबंधी विधेयकों पर भी सरकार का साथ दे। इस पर महिला कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, 'सरकार की ओर से सौदेबाजी की जा रही है। क्या उन्होंने अपने घोषणापत्र में कहा था कि महिला आरक्षण विधेयक के साथ तीन तलाक विधेयक को पारित करेंगे! हमारे पास बहुमत नहीं था , लेकिन इनके पास स्पष्ट बहुमत है। अगर कांग्रेस और भाजपा दोनों समर्थन करें तो महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया जा सकता है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाहजहांपुर में ‘किसान कल्याण रैली’ को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि उनके विरोध में कई दल साथ आ गए हैं और कई दलों के साथ आने की वजह से दल-दल जैसी स्थिति हो गई है। पीएम ने विपक्ष एकता पर चुटकी लेते हुए कहा कि जितना ‘दलदल’ होगा उतना कमल खिलेगा।   पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर किया हमला... पीएम मोदी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कल लोकसभा में वो लगातार ये पूछते रहे कि इस अविश्वास का कारण क्या है और अब जब वो (राहुल गांधी) कारण नहीं बता पाए तो गले पड़ गए। उन्होंने आगे कहा कि कल देश की जनता ने देखा कि कुछ लोगों को प्रधानमंत्री की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता है, उन्हें ना देश दिखता है ना देश का गरीब दिखता है।   राहुल गांधी के गले मिलने वाली बात पर किया हमला... मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी के गले मिलने वाली बात पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा में हम ये उनसे लगातार पूछते रहे कि इस अविश्वास का कारण क्या है, अब जब वो कारण नहीं बता पाए तो गले पड़ गए। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। ये लोग सिर्फ घडिय़ाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ गन्ना किसान उनसे मिलने दिल्ली आए थे और उन्होंने किसानों से कहा था कि जल्द ही गन्ना किसानों को एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और वही वादा निभाने वो शाहजहांपुर आए हैं।   गांधी परिवार पर भी निशाना साधा... एक तरफ तो उन्होंने अपने काम की तारीफ करते हुए कहा कि संसद में अपना काम किया और लाल लालबत्ती छीन ली, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि परिवारवाद के खिलाफ खड़ा होना ही उनका ‘गुनाह’ है।   गन्ना किसानों पर रहा जोर... रैली में पीएम का जोर गन्ना किसानों पर रहा और उन्हें ही संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारा निरंतर प्रयास है कि गन्ना किसान की एक-एक पाई उस तक समय पर पहुंचे। पुरानी सरकारों ने दशकों से जो व्यवस्थाएं बना रखी थीं, जो गठजोड़ बना रखे थे, उनको तोड़ा जा रहा है। पहले की सरकारों ने जो हज़ारों करोड़ का बकाया छोड़ रखा था उसको निश्चित समय सीमा में निपटाया गया।’   पीएम ने कहा कि देश के हर किसान के पसीने का, मेहनत का सम्मान हो, यही केंद्र की सरकार, उत्तर प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता है। यही कारण है कि देश के गन्ना किसान परिवारों के हित में हाल में अनेक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सरकार ने गन्ना की बिक्री का लाभकारी 275 रुपए क्विंटल कर दिया गया है, चीनी के उत्पादन में वृद्धि को देखते हुए ये मूल्य 10 फीसदी रिकवरी पर तय किया गया है।   पीएम ने ये भी कहा कि किसानों का पुराना बकाया लगातार कम हो रहा है। कछुए की चाल से काम करने पर किसानों के पैसे फंसे थे। पुरानी सराकरों ने किसानों का बहुत नुकसान किया है। पीएम ने बताया कि गन्ने से बना एथेनॉल पेट्रोल में मिक्स किया जाएगा। चीनी मिलों को नई मशीनों के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार ने पांच करोड़ गन्ना किसानों के लिए ये फैसले लिए हैं। किसानों को मिलने वाली अतिरिक्त मदद पर उन्होंने कहा कि 5.5 रुपए प्रति क्विंटल की अतिरिक्त मदद किसानों के खाते में दी जाएगी। गन्ना मिलों में काम कर रहे कामगारों और उनके परिवार को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई निर्णय किए हैं। इन्हीं कदमों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 20 लाख टन चीनी निर्यात की इजाजत दी। चीनी के लिए न्यूनतम मूल्य तय किया है। सरकार को गन्ना किसानों की चिंता है।   रैली में मौजूद थे सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ... ये रैली शाहजहांपुर जिले के रौजा क्षेत्र के रेलवे मैदान पर हुआ। इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ भी मौजूद थे। केंद्र में मंत्री मेनका गांधी के अलावा सुरेश खन्ना सहित राज्य के कई बड़े नेता भी इस रैली में मौजूद थे।   किसानों को लुभाने पर मोदी का जोर... बता दें कि हाल ही में मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला करते हुए गन्ना किसानों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए खरीद मूल्य बीस रूपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। अब गन्ना किसानों का गन्ना कम से कम 275 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा जो पहले 225 रुपए था। आने वाले 2019 चुनाव के लिए मोदी सरकार का ये कदम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को लुभाने के लिए बड़ा दांव साबित हो सकता है। अब चीनी मिलों को इसी कीमत पर किसानों से गन्ना खरीदना होगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

फतेहाबाद। अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं के साथ गलत हरकते करने वाला एक तांत्रिक बाबा का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हरियाणा के फतेहाबाद में एक तांत्रिक पर 120 महिलाओं से रेप और उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है।  हरियाणा पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तांत्रिक की पहचान बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक महिलाओं को फंसाकर उनके साथ रेप करता था और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। साथ ही उनके साथ दोबारा रेप भी करता था।  पुलिस के हाथ लगे 120 अश्लील वीडियो... बाबा के ठिकाने पर छापेमारी में पुलिस के हाथ 120 अश्लील वीडियो लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी वीडिया में अलग-अलग महिलाएं हैं। इन सभी वीडियो को बाबा ने खुद अपने स्मार्टफोन से बनाया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो मामले में आरोपी तांत्रिक के एक करीबी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। तांत्रिक को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर... लोकल कोर्ट ने तांत्रिक बाबा को 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। तांत्रिक के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तरह मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी तांत्रिक का कहना है कि कुछ लोगों ने पैसों के लिए उसे फंसाया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली/ अलीगढ़। फिल्मी दुनिया के जाने -माने गीतकार गोपालदास नीरज (94) का एम्स में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। गोपालदास नीरज ने हिन्दी फिल्मो के लिए बेशकीमती गाने दिए। लोग आज भी उनके गीतों को याद करते हैं। नीरज हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक और कवि सम्मेलनों के मंचों पर पर काव्य वाचक एवं फिल्मों के गीत लेखक हैं। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया। पहले पद्मश्री से, उसके बाद पद्म भूषण से। इतना ही नहीं फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिए उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला।   बम्बई की ज़िन्दगी से भी उनका जी बहुत जल्द उचट गया। वे फिल्म नगरी को अलविदा कहकर फिर अलीगढ़ वापस लौट आये। तब से आज तक वहीं रहकर स्वतन्त्र रूप से मुक्ताकाशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।    इन गीतों से चर्चित हुए   पहली ही फिल्म में उनके लिखे कुछ गीत जैसे कारवाँ गुजर गया गुबार देखते रहे और देखती ही रहो आज दर्पण न तुम, प्यार का यह मुहूरत निकल जायेगा बेहद लोकप्रिय हुए जिसका परिणाम यह हुआ कि वे बम्बई में रहकर फ़िल्मों के लिये गीत लिखने लगे। फिल्मों में गीत लेखन का सिलसिला मेरा नाम जोकर, शर्मीली और प्रेम पुजारी जैसी अनेक चर्चित फिल्मों में कई वर्षों तक जारी रहा।    इन गीतों के लिए मिला फिल्मफेयर पुरस्कार नीरज जी को फ़िल्म जगत में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्नीस सौ सत्तर के दशक में लगातार तीन बार यह पुरस्कार दिया गया। उनके द्वारा लिखे गये पुररकृत गीत हैं-1970: काल का पहिया घूमे रे भइया! (फ़िल्म:चन्दा और बिजली)  -1971: बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ (फ़िल्म: पहचान) -1972: ए भाई! ज़रा देख के चलो (फ़िल्म: मेरा नाम जोकर)   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार के खिलाफ आज संदन में अविश्वास प्रस्ताव होने जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव से कुछ घंटे पहले सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मोदी सरकार को झटका दिया है। शिवसेना ने सरकार का समर्थन नहीं करने का संकेत दिया है। शुक्रवार को सामना में लिखा गया है कि इस समय देश में तानाशाही चल रही है। इसका समर्थन करने की जगह वो जनता के साथ जाना चाहेगी।   543 सांसदों वाली लोकसभा में इस वक्त 11 सीटें खाली हैं। य़ानी लोकसभा में सांसदों की मौजूदा संख्या 532 है। इस लिहाज से बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 267 सीटों का है। फिलहाल बीजेपी के 272 सांसदों के साथ सरकार के पक्ष में कुल 295 सांसद हैं। ये आंकड़ा 313 का होता, लेकिन शिवसेना ने अपना रुख साफ नहीं किया है।   उधर विरोध में 147 सांसद हैं, जबकि शिवसेना के 18 सांसदों को मिलाकर यह संख्या 165 हो जाएगी। अब तक 90 सांसद अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे या विरोध, ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।   अब तक माना जा रहा था कि शिव सेना सरकार के साथ जाएगी। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उद्धव को फोन किया था। इसके बाद खबरें आईं थीं कि शिवसेना मोदी सरकार के समर्थन में वोट करेगी। लेकिन आज सामना में पार्टी ने अप्रत्यक्ष रूप से साफ कर दिया है कि वोटिंग में वो मोदी सरकार का समर्थन नहीं करेगी। हालांकि पार्टी ने अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार के खिलाफ आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नरेंद्र मोदी की सरकार अपने कार्यकाल के पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। लोकसभा में पेश होने वाला अविश्वास प्रस्ताव सरकार के लिए परीक्षा कम है बल्कि विपक्ष की परीक्षा ज्यादा है क्योंकि संख्या बल सरकार के साथ है। देखना दिलचस्प होगा कि सरकार के खिलाफ विपक्ष कितनी मजबूती से टिक पाता है।    सरकार की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष का भरोसा है कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार को संसद में बेनकाब करने का मौका मिलेगा। अविश्वास प्रस्ताव में सभी पार्टियों के बोलने का समय तय कर दिया गया है। संख्या के हिसाब से पार्टियों के समय तय हुए हैं। बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट बोलने का समय मिला जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है।   अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी पल-पल की अपडेट::::   - प्रधानमंत्री ने अमरावती को दिल्ली से अच्छा बनाने का वादा किया था: जैदेव गल्ला, टीडीपी - हमें रेवेन्यू डेफिसिट की भरपाई के लिए भी पर्याप्त फंड नहीं मिला: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के साथ बुंदेलखंड से भी ज्यादा भेदभाव हुआ है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - गल्ला ने कहा कि केंद्र ने हमारे खाते से पैसे वापस लिए जिससे राज्य को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आंध्र के लिए जो परियोजनाओं लाने की बात की गई थी उसके लिए भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। - लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तय समय से लंबी खिंच सकती है। टीडीपी के लिए 13 मिनट तय था, जबकि उसके सांसद जैदेव गल्ला 30 मिनट से बोल रहे हैं। - हम लोग सरकार के साथ हैं: अविश्वास प्रस्ताव पर नीतीश कुमार, सीएम, बिहार - क्या आपको लगता है कि आंध्र प्रदेश के लोग आप पर भरोसा करेंगे?: मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जैदेव गल्ला, टीडीपी - मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का अनुरोध करता हूं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आने वाले चुनाव में आंध्र प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी, हम धमकी नहीं श्राप दे रहे हैं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के लोग ठगे गए हैं, प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ इस तरह धोखा कैसे कर सकते हैं?: जैदेव गल्ला, टीडीपी     - आंध्र प्रदेश के विभाजन को लेकर) मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने मां को मार दिया और बच्चे को बचा लिया। मोदी ने कहा था कि मैं मां को बचाऊंगा: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय भी काफी कम है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - सेवा क्षेत्र के मामले में भी आंध्र प्रदेश पिछड़ गया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के लोगों को नहीं मिले पर्याप्त संसाधन: जैदेव गल्ला, टीडीपी - चर्चा के दौरान हंगामे से खफा हुईं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन - कांग्रेस और बीजेपी दोनों की वजह से आंध्र प्रदेश की हालत खराब हुई: जैदेव गल्ला, टीडीपी - लोकसभा में टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला के बोलने के दौरान हंगामा शुरू। - मोदी सरकार की वजह से चुनौतियां पैदा हुईं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - शुरुआती हंगामे के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत गुंटूर से टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला कर रहे हैं। - लोकसभा में टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला के बोलने के दौरान हंगामा शुरू। - मोदी सरकार की वजह से चुनौतियां पैदा हुईं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - शुरुआती हंगामे के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत गुंटूर से टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला कर रहे हैं। - बीजेडी के सांसदों ने लोकसभा से किया वॉकआउट। - पार्टियों को चर्चा के लिए मिले समय से कांग्रेस खुश नहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया मुद्दा। - लोकसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा। - केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- मोदी सरकार के साथ है देश का विश्वास - संसद में अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक जारी। - अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के समय शिव सेना सदन से गैर-हाजिर रहेगी। - 130 करोड़ भारतीयों के मुद्दे और इस सरकार की कमियों को उजागर करने के लिए क्या यह समय हमारे लिए पर्याप्त है? हर पार्टी को (बोलने के लिए) 30 मिनट मिलने चाहिए थे: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस - लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह संसद पहुंचे। - जैसा कि राहुल जी ने कहा था कि भूकंप आएगा तो भूकंप जरूर आए - पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज 10:30 बजे बुलाई बैठक- सरकार को सदन में अपनी जन-विरोधी नीतियों का जवाब देना होगा: सिंधिया - सरकार की तरफ से राजनाथ सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त और अर्जुन राम मेघवाल चर्चा में हिस्सा लेंगे।    - अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला मुख्य दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) आज लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत करेगा। स्पीकर ने पार्टी को बोलने के लिए 13 मिनट का समय दिया है। TDP की ओर से जयदेव गल्ला पहले वक्ता होंगे। - चर्चा के लिए बीजेपी को 3 घंटे 33 मिनट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 38 मिनट दिए गए हैं। इसके अलावा AIADMK, तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल (BJD), तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को क्रमश: 29 मिनट, 27 मिनट, 15 मिनट और 9 मिनट का समय दिया गया है। - सबसे ज्यादा बार अविश्वास प्रस्ताव इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ पेश किए गए। 1966 से 1975 के बीच 12 बार और 1981 एवं 1982 में तीन बार उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। - समाजवादी नेता आचार्य कृपलानी ने 1963 में जवाहर लाल नेहरू सरकार के खिलाफ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहला अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यह अविश्वास प्रस्ताव 347 मतों से गिर गया था। - चर्चा आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। हमारी पार्टी सही फैसला लेगी, 10:30 -11:00 के बीच पार्टी प्रमुख खुद अपना फैसला पार्टी को बताएंगे: अविश्वास प्रस्ताव पर संजय राउत, शिव सेना   - केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा- भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए। - शिवसेना ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी ने मोदी सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया। यही नहीं चुनावों में अकूत धन, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए।   - अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, आज हमारे संसदीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। मुझे उम्मीद है कि मेरे साथी सांसद और सहयोगी इस अवसर पर एक रचनात्मक, व्यापक, रुकावट मुक्त और ठोस बहस करेंगे। हम इसके लिए हमारे संविधान के निर्माताओं को श्रेय देते हैं। आज भारत हमें बारीकी से देखेगा।   क्या है लोकसभा का गणित :- अंकगणित के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास कुल 273 सांसद हैं। वहीं अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगियों को मिला दिया जाए तो आंकड़ा 310 के पार चला जाता है।  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पास मात्र 63 सांसद हैं। जबकि अन्य दलों के कुल 157 सासंद है। आंकड़ो के मुताबिक अगर सभी विपक्षी दलों को मिला भी दिया जाए तो भी सरकार के लिए कोई खतरा नजर नहीं आता। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वोटिंग के दौरान एआईएडीएमके के 37 और टीआरएस के 11 सांसद सदन में अनुपस्थित रहेंगे। ऐसे में बीजेपी के लिए कहीं से कोई खतरा नज़र नहीं आता।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार के खिलाफ आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नरेंद्र मोदी की सरकार अपने कार्यकाल के पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। लोकसभा में पेश होने वाला अविश्वास प्रस्ताव सरकार के लिए परीक्षा कम है बल्कि विपक्ष की परीक्षा ज्यादा है क्योंकि संख्या बल सरकार के साथ है। देखना दिलचस्प होगा कि सरकार के खिलाफ विपक्ष कितनी मजबूती से टिक पाता है।    सरकार की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष का भरोसा है कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार को संसद में बेनकाब करने का मौका मिलेगा। अविश्वास प्रस्ताव में सभी पार्टियों के बोलने का समय तय कर दिया गया है। संख्या के हिसाब से पार्टियों के समय तय हुए हैं। बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट बोलने का समय मिला जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है।   अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी पल-पल की अपडेट::::   - हम गर्व के साथ कहते हैं कि देश के नवनिर्माण का हमारा हौसला तेजी से आगे बढ़ा है: राकेश सिंह, बीजेपी - लोकसभा में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी का हंगामा।   - टीडीपी सांसद जैदेव गल्ला का भाषण खत्म, अब लोकसभा में बोल रहे हैं बीजेपी के राकेश सिंह। - समय खत्म होने पर जैदेव गल्ला को लोकसभा स्पीकर ने कई बार भाषण खत्म करने के लिए कहा, अभी भी बोल रहे हैं गल्ला।   - प्रधानमंत्री ने अमरावती को दिल्ली से अच्छा बनाने का वादा किया था: जैदेव गल्ला, टीडीपी - हमें रेवेन्यू डेफिसिट की भरपाई के लिए भी पर्याप्त फंड नहीं मिला: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के साथ बुंदेलखंड से भी ज्यादा भेदभाव हुआ है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - गल्ला ने कहा कि केंद्र ने हमारे खाते से पैसे वापस लिए जिससे राज्य को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आंध्र के लिए जो परियोजनाओं लाने की बात की गई थी उसके लिए भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। - लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तय समय से लंबी खिंच सकती है। टीडीपी के लिए 13 मिनट तय था, जबकि उसके सांसद जैदेव गल्ला 30 मिनट से बोल रहे हैं। - हम लोग सरकार के साथ हैं: अविश्वास प्रस्ताव पर नीतीश कुमार, सीएम, बिहार - क्या आपको लगता है कि आंध्र प्रदेश के लोग आप पर भरोसा करेंगे?: मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जैदेव गल्ला, टीडीपी - मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का अनुरोध करता हूं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आने वाले चुनाव में आंध्र प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी, हम धमकी नहीं श्राप दे रहे हैं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के लोग ठगे गए हैं, प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ इस तरह धोखा कैसे कर सकते हैं?: जैदेव गल्ला, टीडीपी     - आंध्र प्रदेश के विभाजन को लेकर) मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने मां को मार दिया और बच्चे को बचा लिया। मोदी ने कहा था कि मैं मां को बचाऊंगा: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय भी काफी कम है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - सेवा क्षेत्र के मामले में भी आंध्र प्रदेश पिछड़ गया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के लोगों को नहीं मिले पर्याप्त संसाधन: जैदेव गल्ला, टीडीपी - चर्चा के दौरान हंगामे से खफा हुईं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन - कांग्रेस और बीजेपी दोनों की वजह से आंध्र प्रदेश की हालत खराब हुई: जैदेव गल्ला, टीडीपी - लोकसभा में टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला के बोलने के दौरान हंगामा शुरू। - मोदी सरकार की वजह से चुनौतियां पैदा हुईं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - शुरुआती हंगामे के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत गुंटूर से टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला कर रहे हैं। - लोकसभा में टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला के बोलने के दौरान हंगामा शुरू। - मोदी सरकार की वजह से चुनौतियां पैदा हुईं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - शुरुआती हंगामे के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत गुंटूर से टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला कर रहे हैं। - बीजेडी के सांसदों ने लोकसभा से किया वॉकआउट। - पार्टियों को चर्चा के लिए मिले समय से कांग्रेस खुश नहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया मुद्दा। - लोकसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा। - केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- मोदी सरकार के साथ है देश का विश्वास - संसद में अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक जारी। - अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के समय शिव सेना सदन से गैर-हाजिर रहेगी। - 130 करोड़ भारतीयों के मुद्दे और इस सरकार की कमियों को उजागर करने के लिए क्या यह समय हमारे लिए पर्याप्त है? हर पार्टी को (बोलने के लिए) 30 मिनट मिलने चाहिए थे: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस - लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह संसद पहुंचे। - जैसा कि राहुल जी ने कहा था कि भूकंप आएगा तो भूकंप जरूर आए - पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज 10:30 बजे बुलाई बैठक- सरकार को सदन में अपनी जन-विरोधी नीतियों का जवाब देना होगा: सिंधिया - सरकार की तरफ से राजनाथ सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त और अर्जुन राम मेघवाल चर्चा में हिस्सा लेंगे।    - अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला मुख्य दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) आज लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत करेगा। स्पीकर ने पार्टी को बोलने के लिए 13 मिनट का समय दिया है। TDP की ओर से जयदेव गल्ला पहले वक्ता होंगे। - चर्चा के लिए बीजेपी को 3 घंटे 33 मिनट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 38 मिनट दिए गए हैं। इसके अलावा AIADMK, तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल (BJD), तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को क्रमश: 29 मिनट, 27 मिनट, 15 मिनट और 9 मिनट का समय दिया गया है। - सबसे ज्यादा बार अविश्वास प्रस्ताव इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ पेश किए गए। 1966 से 1975 के बीच 12 बार और 1981 एवं 1982 में तीन बार उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। - समाजवादी नेता आचार्य कृपलानी ने 1963 में जवाहर लाल नेहरू सरकार के खिलाफ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहला अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यह अविश्वास प्रस्ताव 347 मतों से गिर गया था। - चर्चा आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। हमारी पार्टी सही फैसला लेगी, 10:30 -11:00 के बीच पार्टी प्रमुख खुद अपना फैसला पार्टी को बताएंगे: अविश्वास प्रस्ताव पर संजय राउत, शिव सेना   - केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा- भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए। - शिवसेना ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी ने मोदी सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया। यही नहीं चुनावों में अकूत धन, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए।   - अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, आज हमारे संसदीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। मुझे उम्मीद है कि मेरे साथी सांसद और सहयोगी इस अवसर पर एक रचनात्मक, व्यापक, रुकावट मुक्त और ठोस बहस करेंगे। हम इसके लिए हमारे संविधान के निर्माताओं को श्रेय देते हैं। आज भारत हमें बारीकी से देखेगा।   क्या है लोकसभा का गणित :- अंकगणित के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास कुल 273 सांसद हैं। वहीं अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगियों को मिला दिया जाए तो आंकड़ा 310 के पार चला जाता है।  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पास मात्र 63 सांसद हैं। जबकि अन्य दलों के कुल 157 सासंद है। आंकड़ो के मुताबिक अगर सभी विपक्षी दलों को मिला भी दिया जाए तो भी सरकार के लिए कोई खतरा नजर नहीं आता। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वोटिंग के दौरान एआईएडीएमके के 37 और टीआरएस के 11 सांसद सदन में अनुपस्थित रहेंगे। ऐसे में बीजेपी के लिए कहीं से कोई खतरा नज़र नहीं आता।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन है और आज लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जाएगी। बुधवार को टीडीपी सांसद की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंजूर किया था, जिसके बाद उस पर चर्चा के लिए शुक्रवार का दिन तय हुआ था।    अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी पल-पल की अपडेट::::     - आप मुझे पप्पू और बहुत गालियां देकर बुला सकते हैं, लेकिन मेरे अंदर आपके लिए नफरत नहीं है, यह कहने के बाद राहुल गांधी पीएम मोदी के पास जाकर उनसे गले मिले।   - अपने भाषण के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया। - मैं दिल से कहता हूं कि मैं प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस का आभारी हूं कि इन्होंने मुझे कांग्रेस का मतलब समझाया। इसके लिए मैं इनको धन्यवाद देता हूं। इन्होंने मुझे हिंदू होने का मतलब सिखाया: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - अभी जब मैं अंदर गया तो विपक्ष ने मुझे बधाई दी कि अच्छा बोले, लेकिन आपके ही साथियों ने मुझसे कहा कि बहुत अच्छा बोले: बीजेपी से राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - पीएम और बीजेपी के अध्यक्ष अलग तरह के राजनेता हैं। वे सत्ता को गंवाना नहीं चाहते: लोकसभा में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - जब भी किसी को मारा जाता है, दबाया जाता है तो वह हमला आंबेडकर जी के संविधान और इस सदन पर होता है: लोकसभा में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी मारे जा रहे हैं और प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा। मंत्री जाकर उन पर (दोषियों पर) हार डालते हैं: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - भारत की ऐसी छवि बन गई है कि वह अपने इतिहास में पहली बार महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - कुछ ही दिन पहले एमएसपी का जुमला दिया गया: मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी - प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते समय अभी कुछ आंकड़े दिए गए। जिन आंकड़ों का कोई सबूत न हो, उन्हें पेश नहीं करना चाहिए: सुमित्रा महाजन, लोकसभा स्पीकर - सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी को कहा बहस में सीधे आरोप न लगाएं। उन्होंने कहा कि मंत्री को भी आरोप का जवाब देने का समय मिलता है। मैंने कई बड़े नेताओं को आरोप पर जवाब देने के लिए वक्त देते देखा है।   - भाषण के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया।   - हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 1 बजकर 45 मिनट तक के लिए स्थगित। - लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बीच हंगामा, अनंत कुमार ने कहा- बिना सबूतों के लगा रहे आरोप। - पूरी दुनिया में पेट्रोल के दाम गिर रहे हैं, लेकिन हिंदुस्तान में ऊपर जा रहे हैं: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ होगा लेकिन किसानों का नहीं: लोकसभा में राहुल गांधी - प्रधानमंत्री जी ने हमारे सैनिकों को धोखा दिया: लोकसभा में राहुल गांधी - प्रधानमंत्री जी ने चीन के राष्ट्रपति के साथ गुजरात में झूला झूला था। उसी बीच चीन के सैनिक भारत की सीमा में आ गए: लोकसभा में राहुल गांधी - पूरे देश ने अभी देखा है कि प्रधानमंत्री जी अपनी आंख मेरी आंख में नहीं डाल सकते: लोकसभा में राहुल गांधी - नोटिस के बिना किसी पर आरोप नहीं लगा सकते: राहुल गांधी के भाषण के बीच लोकसभा में अनंत कुमार - HAL से सौदा क्यों लिया गया, मोदी जवाब दें: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुझे बताया कि दोनों देशों के बीच राफेल को लेकर कोई सीक्रेट डील नहीं है। राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्री ने देश से झूठ बोला: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष   - प्रधानमंत्री जी बाहर में जाते हैं... नहीं... बाहर जाते हैं मतलब एब्रॉड जाते हैं... ओबामा जी के पास, ट्रंप के पास जाते हैं... राहुल गांधी के इस बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी काफी देर तक हंसते रहे। इसके साथ ही सदन में ठहाके गूंज उठे।   - लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बीच बीजेपी ने शुरू किया हंगामा। - राफेल हवाई जहाज का दाम 520 करोड़ रुपये प्रति हवाई जहाज था। प्रधानमंत्री जी फ्रांस गए, जादू से यह दाम 1600 करोड़ रुपये प्रति हवाई जहाज हो गया: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - मोदी जी की बात सिर्फ सूट-बूट बाले बिजनसमैन से होती है: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - जो किसानों के दिल में है, जो गरीबों के दिल में है, वो प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंचता: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - हम चाहते थे कि एक जीएसटी हो, उसमें पेट्रोल-डीजल भी शामिल हो: लोकसभा में राहुल गांधी   - जहां भी जाते हैं रोजगार की बात करते हैं। कभी कहते हैं पकौड़े बनाओ। कभी कहते हैं दुकान खोलोः राहुल का मोदी पर वार - हिंदुस्तान के युवा ने प्रधानमंत्री जी पर भरोसा किया। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को मैं रोजगार दूंगा, मगर सिर्फ 4 लाख युवाओं को रोजगार मिला: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - आपने (जैदेव गल्ला) बोला कि प्रधानमंत्री के शब्द का मतलब होना चाहिए। यही सवाल आज पूरा हिंदुस्तान पूछ रहा है: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष - राहुल ने मोदी सरकार पर जुमला स्ट्राइक कहकर तंज कसा। टीटीपी को कहा कि वह मोदी की जुमला स्ट्राइक की पीड़ित है। - लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण शुरू।         - अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए बीजेपी के राकेश सिंह ने उन राज्यों का विशेष तौर पर जिक्र किया जहां 2019 से पहले विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए राकेश सिंह ने पिछली सरकारों के कार्यों से उसकी तुलना भी की। उन्होंने गांव, गरीब, किसान के मुद्दे पर राज्य की सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। - लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने राकेश सिंह से भाषण खत्म करने को कहा।   - हंगामे के बीच बोले राकेश सिंह, मैं मध्य प्रदेश की जनता से कहूंगा कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश की बात सुनना अच्छा नहीं लगता। - लोकसभा में विपक्ष ने एक बार फिर शुरू किया हंगामा। - देश में बेटियों के भविष्य के निर्माण की दिशा में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य है: राकेश सिंह, बीजेपी - 2003 के बाद बीजेपी की सरकार में मध्य प्रदेश की कृषि विकास दर भी बढ़ी: राकेश सिंह, बीजेपी - 2003 से पहले मध्य प्रदेश में सड़कों के नाम पर गड्ढे थे, बिजली के नाम पर अंधेरा था: राकेश सिंह, बीजेपी - छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 13 हजार से बढ़कर 92 हजार रुपये हुई: राकेश सिंह, बीजेपी - विपक्ष के हंगामे पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की चेतावनी, ऐसे ही हंगामा करते रहे तो आपका नेता भी बोल नहीं पाएगा - लोकसभा में राकेश सिंह के भाषण के दौरान विपक्ष कर रहा है हंगामा। - लोकसभा में राकेश सिंह ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार के काम गिनाए। - आज नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को पहली बार लग रहा है कि वे भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं: राकेश सिंह, बीजेपी - कभी फसल बीमा योजना पर सवाल खड़ा करने वाले हमारे कांग्रेस के साथी इस बात से हैरान हैं कि आज इस योजना के दायरे में देश का करीब 40 फीसदी किसान आ गया है: राकेश सिंह, बीजेपी   - 2019 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है: राकेश सिंह, बीजेपी - लोकसभा में जहां अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आरोप-प्रत्यारोपों की बारिश हो रही है, वहीं संसद परिसर के बाहर बारिश से कुछ ऐसा नजारा हो गया। - आज UAE में मंदिर बन रहा है, यह छोटी घटना नहीं है: राकेश सिंह, बीजेपी - पहले जहां एक दिन में 12 किलोमीटर सड़क बनती थी, वहीं आज एक दिन में 27 किलोमीटर सड़क बनती है: राकेश सिंह, बीजेपी - देश के लगभग 4 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं: राकेश सिंह, बीजेपी - देश की आजादी के 70 साल बाद भी 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। हमने मात्र 4 सालों के भीतर वहां बिजली पहुंचाई: राकेश सिंह, बीजेपी - किसी एक राज्य की मांगों के लिए पूरे देश के हितों का बलिदान नहीं दिया जा सकता: राकेश सिंह, बीजेपी - पहले की सरकारों के शीर्ष नेतृत्व बेल पर थे, केंद्रीय मंत्री जेल पर थे: राकेश सिंह, बीजेपी - मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। मोदी जी ने यह कहकर नई दिशा दी कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है: राकेश सिंह, बीजेपी - समाज के भावनात्मक शोषण का जो हुनर कांग्रेस के पास है, उसका अनुसरण किसी पार्टी को नहीं करना चाहिए: राकेश सिंह, बीजेपी - आज हम कह सकते हैं कि कांग्रेस ने 48 सालों में स्कैम्स की राजनीति की है और 48 महीनों में देश को हमने स्कीम्स दी हैं: राकेश सिंह, बीजेपी - गल्ला जी अभी कह रहे थे कि वह श्राप दे रहे हैं। आप तो तभी शापित हो गए जब आप कांग्रेस के साथ खड़े हुए: राकेश सिंह, बीजेपी - अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा में इस समय जबलपुर से बीजेपी के सांसद राकेश सिंह बोल रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कांग्रेस को आपातकाल की याद दिलाई। इसके साथ ही टीडीपी सांसद गल्ला के हमलों पर भी पलटवार किया। - अभी मैं गल्ला जी को सुन रहा था तो लगा कि इस अविश्वास प्रस्ताव को लाने की कोई जरूरत नहीं थी: राकेश सिंह, बीजेपी   - हम गर्व के साथ कहते हैं कि देश के नवनिर्माण का हमारा हौसला तेजी से आगे बढ़ा है: राकेश सिंह, बीजेपी - लोकसभा में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी का हंगामा।               - टीडीपी सांसद जैदेव गल्ला का भाषण खत्म, अब लोकसभा में बोल रहे हैं बीजेपी के राकेश सिंह। - समय खत्म होने पर जैदेव गल्ला को लोकसभा स्पीकर ने कई बार भाषण खत्म करने के लिए कहा, अभी भी बोल रहे हैं गल्ला।   - प्रधानमंत्री ने अमरावती को दिल्ली से अच्छा बनाने का वादा किया था: जैदेव गल्ला, टीडीपी - हमें रेवेन्यू डेफिसिट की भरपाई के लिए भी पर्याप्त फंड नहीं मिला: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के साथ बुंदेलखंड से भी ज्यादा भेदभाव हुआ है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - गल्ला ने कहा कि केंद्र ने हमारे खाते से पैसे वापस लिए जिससे राज्य को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आंध्र के लिए जो परियोजनाओं लाने की बात की गई थी उसके लिए भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। - लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तय समय से लंबी खिंच सकती है। टीडीपी के लिए 13 मिनट तय था, जबकि उसके सांसद जैदेव गल्ला 30 मिनट से बोल रहे हैं। - हम लोग सरकार के साथ हैं: अविश्वास प्रस्ताव पर नीतीश कुमार, सीएम, बिहार - क्या आपको लगता है कि आंध्र प्रदेश के लोग आप पर भरोसा करेंगे?: मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जैदेव गल्ला, टीडीपी - मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का अनुरोध करता हूं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आने वाले चुनाव में आंध्र प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी, हम धमकी नहीं श्राप दे रहे हैं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के लोग ठगे गए हैं, प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ इस तरह धोखा कैसे कर सकते हैं?: जैदेव गल्ला, टीडीपी     - आंध्र प्रदेश के विभाजन को लेकर) मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने मां को मार दिया और बच्चे को बचा लिया। मोदी ने कहा था कि मैं मां को बचाऊंगा: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय भी काफी कम है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - सेवा क्षेत्र के मामले में भी आंध्र प्रदेश पिछड़ गया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - आंध्र प्रदेश के लोगों को नहीं मिले पर्याप्त संसाधन: जैदेव गल्ला, टीडीपी - चर्चा के दौरान हंगामे से खफा हुईं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन - कांग्रेस और बीजेपी दोनों की वजह से आंध्र प्रदेश की हालत खराब हुई: जैदेव गल्ला, टीडीपी - लोकसभा में टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला के बोलने के दौरान हंगामा शुरू। - मोदी सरकार की वजह से चुनौतियां पैदा हुईं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - शुरुआती हंगामे के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत गुंटूर से टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला कर रहे हैं। - लोकसभा में टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला के बोलने के दौरान हंगामा शुरू। - मोदी सरकार की वजह से चुनौतियां पैदा हुईं: जैदेव गल्ला, टीडीपी - मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है: जैदेव गल्ला, टीडीपी - शुरुआती हंगामे के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत गुंटूर से टीडीपी के सांसद जैदेव गल्ला कर रहे हैं। - बीजेडी के सांसदों ने लोकसभा से किया वॉकआउट। - पार्टियों को चर्चा के लिए मिले समय से कांग्रेस खुश नहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया मुद्दा। - लोकसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा। - केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- मोदी सरकार के साथ है देश का विश्वास - संसद में अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक जारी। - अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के समय शिव सेना सदन से गैर-हाजिर रहेगी। - 130 करोड़ भारतीयों के मुद्दे और इस सरकार की कमियों को उजागर करने के लिए क्या यह समय हमारे लिए पर्याप्त है? हर पार्टी को (बोलने के लिए) 30 मिनट मिलने चाहिए थे: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस - लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह संसद पहुंचे। - जैसा कि राहुल जी ने कहा था कि भूकंप आएगा तो भूकंप जरूर आए - पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज 10:30 बजे बुलाई बैठक- सरकार को सदन में अपनी जन-विरोधी नीतियों का जवाब देना होगा: सिंधिया - सरकार की तरफ से राजनाथ सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त और अर्जुन राम मेघवाल चर्चा में हिस्सा लेंगे।    - अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला मुख्य दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) आज लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत करेगा। स्पीकर ने पार्टी को बोलने के लिए 13 मिनट का समय दिया है। TDP की ओर से जयदेव गल्ला पहले वक्ता होंगे। - चर्चा के लिए बीजेपी को 3 घंटे 33 मिनट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 38 मिनट दिए गए हैं। इसके अलावा AIADMK, तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल (BJD), तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को क्रमश: 29 मिनट, 27 मिनट, 15 मिनट और 9 मिनट का समय दिया गया है। - सबसे ज्यादा बार अविश्वास प्रस्ताव इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ पेश किए गए। 1966 से 1975 के बीच 12 बार और 1981 एवं 1982 में तीन बार उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। - समाजवादी नेता आचार्य कृपलानी ने 1963 में जवाहर लाल नेहरू सरकार के खिलाफ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहला अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यह अविश्वास प्रस्ताव 347 मतों से गिर गया था। - चर्चा आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। हमारी पार्टी सही फैसला लेगी, 10:30 -11:00 के बीच पार्टी प्रमुख खुद अपना फैसला पार्टी को बताएंगे: अविश्वास प्रस्ताव पर संजय राउत, शिव सेना   - केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा- भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए। - शिवसेना ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी ने मोदी सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया। यही नहीं चुनावों में अकूत धन, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए।   - अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, आज हमारे संसदीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। मुझे उम्मीद है कि मेरे साथी सांसद और सहयोगी इस अवसर पर एक रचनात्मक, व्यापक, रुकावट मुक्त और ठोस बहस करेंगे। हम इसके लिए हमारे संविधान के निर्माताओं को श्रेय देते हैं। आज भारत हमें बारीकी से देखेगा।   क्या है लोकसभा का गणित :- अंकगणित के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास कुल 273 सांसद हैं। वहीं अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगियों को मिला दिया जाए तो आंकड़ा 310 के पार चला जाता है।  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पास मात्र 63 सांसद हैं। जबकि अन्य दलों के कुल 157 सासंद है। आंकड़ो के मुताबिक अगर सभी विपक्षी दलों को मिला भी दिया जाए तो भी सरकार के लिए कोई खतरा नजर नहीं आता। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वोटिंग के दौरान एआईएडीएमके के 37 और टीआरएस के 11 सांसद सदन में अनुपस्थित रहेंगे। ऐसे में बीजेपी के लिए कहीं से कोई खतरा नज़र नहीं आता।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने जुमलों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने सिर्फ चार लाख युवाओं को नौकरी दी। राहुल गांधी ने कहा कि ये सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है और पूरा देश जुमला स्ट्राइक का शिकार है।   राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी 10-20 कारोबारियों के लिए सब कुछ करते हैं। बड़े कारोबारियों से पीएम के रिश्तों को दुनिया जानती है। पीएम ने एक कारोबारी को 45 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया। ये आरोप लगाने के बाद राहुल ने कहा पीएम मोदी नर्वस दिख रहे हैं। इसलिए वे मेरी आंखों में नहीं देख रहे हैं। राहुल ने पीएम के चौकीदार वाले बयान पर भी हमला किया। राहुल ने कहा कि पीएम चौकीदार नहीं भागीदार हैं।    राहुल ने कहा कि पीएम मोदी जब चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे, उसी समय चीन के सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए। लेकिन हमारे सैनिकों ने शक्ति दिखाई और उन्हें खदेड़ दिया। कुछ महीने बाद ही पीएम चीन गए और बिना एजेंडे के बात की। वहां उन्होंने घुसपैठ की बात ही नहीं उठाई। पीएम ने देश के सैनिकों को धोखा दिया है।     राहुल ने राफेल सौदे पर अंगुली उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी फ्रांस गए तो अचानक 1600 करोड़ रुपये प्रति हवाई जहाज हो गया। पहले राफेल 540 करोड़ का था। राहुल इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पीएम के दबाव में आकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से झूठ बोला है। राहुल के इस आरोप पर रक्षामंत्री भडक़ गईं। उन्होंने राहुल के बयान पर आपत्ति जताई और बोलने के लिए समय मांगा। इस पर स्पीकर ने कहा कि राहुल बार-बार रक्षामंत्री का नाम ले रहे हैं। इसलिए रक्षामंत्री को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

 भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जल्दी ही 100 रुपए का नया जारी किया जाएगा। 100 रुपये का यह नया नोट बैंगनी रंग का होगा। आरबीआई ने इसका फोटो भी जारी कर दिया है। 100 रुपये का यह नया नोट महात्मा गांधी सीरीज में जारी होगा। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस नए नोट के पिछले हिस्से पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित रानी की वाव का चित्र होगा। रानी की वाव एक स्टेपवेल है, नोट पर इसके चित्र को उकेरकर भारत की विरासत को दिखाया जाएगा। इस नोट का कलर लैवेंडर यानी हल्का बैंगनी होगा। इस बैंक का साइज 66 mm × 142 mm व होगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस नए नोट के साथ ही पहले से प्रचलित 100 रुपये के नोट की सभी सीरीज पहले की तरह ही मान्य होंगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन नए नोटों के जारी होने के बाद इसकी सप्लाई तेजी से बढ़ाई जाएगी।   नोट के सामने वाले भाग में ये फीचर जोड़े गए हैं।   1. अंकों में 100 नीचे की तरफ लिखा होगा। 2. देवनागरी लिपि में 100 बीच में गांधी जी के चित्र के बाईं ओर अंकित होगा। 3. मध्य में गांधी जी की तस्वीर होगी। 4. माइक्रो लेटर्स में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा होगा। 5. महात्मा गांधी की तस्वीर के दाईं ओर प्रॉमिस क्लॉज होगा और उसके नीचे गवर्नर के साइन होंगे। 6. दाईं तरफ ही अशोक स्तंभ होगा।  7. सुरक्षा के भी पक्के उपाय किए गए हैं। इसके लिए इस पर सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाई गई है। इसमें कलर शफ्टि भी है। जब नोट को मोड़ेंगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाता है। 8. इसके अलावा गारंटी क्लॉज, गवर्नर का हस्ताक्षर शपथ के साथ और आरबीआई का एंब्लेम भी महात्मा गांधी के फोटो के दाएं भाग में अंकति है।   नोट के पीछे ये फीचर हैं:- - नोट के पीछे आपको प्रिंटिंग का साल दर्ज किया हुआ दिखेगा। - स्वच्छ भारत का लोगो इसके मिशन के साथ पीछे अंकति है। - भाषाओं का पटल है। - रानी की वॉव अंकति है। - देवनागरी में 100 लिखा हुआ है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने के उनके वादे को पूरा करने के लिए उनकी सरकार में विद्युतीकरण परियोजनाओं पर काम करने वाले अधिकारी देश के हर गांव और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे हैं। मोदी ने नमो ऐप के माध्यम से हाल ही में बिजली प्राप्त करने वाले गांवों के स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लाल किले की प्राचीर से मैंने हर गांव तक बिजली पहुंचने की घोषणा की थी। हमने अपना वादा पूरा किया और आज हर घर तक बिजली पहुंच गई है। हमारा ध्यान सिर्फ विद्युतीकरण पर केंद्रित नहीं है बल्कि हमने देशभर में वितरण प्रणाली में भी सुधार किया है।’’   उन्होंने कहा,‘‘अधिकांश गांव सुदूर, पहाड़ी और खराब कनेक्टिविटी वाले इलाकों में थे। वहां पहुंचना आसान नहीं था लेकिन लोगों की एक समर्पित टीम ने यह कर दिखाया।’’ मोदी ने एक अप्रैल को घोषणा की थी कि 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) परियोजना पूरी हो गई है और इसके तहत लगभग 18,000 गांवों तक बिजली पहुंचाई गई है।   उन्होंने कहा,‘‘आजादी मिले 70 साल हो गए हैं लेकिन 18,000 गांवों में अभी तक बिजली नहीं थी। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था।’’ मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) पर चुटकी लेते हुए कहा,‘‘2005 में तत्कालीन सरकार ने 2009 तक हर गांव के विद्युतीकरण का वादा किया था। तब सत्ताधारी पार्टी (कांग्रेस) की अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने एक कदम आगे बढ़ाकर कहा था कि हम हर घर तकबिजली पहुंचाएगे।’’ मोदी ने कहा,‘‘कहने की जरूरत नहीं है उनके कार्यकाल के दौरान इसमें से कुछ भी नहीं हुआ।’’      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More