देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस के घाटी में गिर जाने से 32 यात्रियों की मौत हो गई। बस में करीब तीन दर्जन विश्वविद्यालयी स्टाफ सवार थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी पी.डी. पाटील ने कहा कि रत्नागिरी स्थित कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के करीब 35 कर्मी (कुछ महिलाओं सहित) सप्ताहांत में पिकनिक मनाने पर्यटन स्थल महाबलेश्वर-पंचगनी जा रहे थे। सुबह नौ बजे के आसपास पोलादपुर में बस 500 फुट नीचे घाटी में गिर गई।
दूरदराज के इलाके में कनेक्टिविटी की कमी और पश्चिमी घाट में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ है। पाटील ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20 शव बरामद हुए हैं और अन्य को बचाने या और ज्यादा शवों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।" घायलों में से एक यात्री के किसी तरह चढ़कर ऊपर आने और सूचना देने के बाद इस दुर्घटना के बारे में पता चला।
हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, राहत और बचाव कार्य जारी है। खाई की गहराई ज्यादा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कोल्हापुर में 17 लोगों से भरी मिनी बस नदी में गिर गई थी। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों को बचा लिया गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
पीएम मोदी 8 से 14 नवंबर तक महाराष्ट्र में करेंगे 11 रैलियां
महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में लगी आग, छह मजदूरों की मौत