देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महाराष्ट में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन हिंसक और आगजनी के बाद बुधवार को मुंबई बंद को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि मराठा क्रांति मोर्चा ने यह बंद बुलाया था और दिन भर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद बंद को वापस ले लिया है।
दादर में आयोजित प्रेस वार्ता में मराठा आंदोलन के प्रमुख वीरेंद्र पवार ने बंद वापस लेने की घोषणा की। इससे पहले बुधवार को मुंबई और ठाणे समेत आसपास के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन किए गए। ठाणे में सुबह से ही सरकारी बसों को निशाना बनाया गया। कल्याण में एक बस समेत कुल 9 बसों के साथ तोडफ़ोड़ की गई। मानखुर्द में एक बस को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया जिसे बाद में दमकलकर्मियों ने बुझाया।
मुंबई में कई जगहों पर वाहनों को क्षतिग्रस्त या आग के हवाले कर दिया गया, जिसके कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने ठाणे में लोकल ट्रेन को भी रोक दिया।
आपको बता दें कि सोमवार को 28 वर्षीय काकासाहेब दत्तात्रेय शिंदे ने आरक्षण की मांग को लेकर गोदावरी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शिंदे की मौत के बाद राज्य में कई जगहों पर बंद किया गया, सडक़ और रेल मार्गो में व्यवधान उत्पन्न किया गया। कई जगह जुलूस निकाले गए और आगजनी की घटनाएं हुईं। कई मराठा समूहों ने नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाने के लिए महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कोविड के दौर में इसे जन आंदोलन में बदलने की है जरूरत
'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की योजना
देश भर के शहरों में 'इंडिया साइकिल्स 4 चेंज' आंदोलन हो रहा है तेज