देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पटना। देशभर में भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ जैसे हालात बने हुए है। बिहार की राजधानी पटना में भी बारिश के कारण नालंदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में बारिश का गंदा पानी घुस गया है। ऐसे में अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अस्पताल से डर लगने लगा है। अस्पताल के आईसीयू में पानी घुसने के कारण वहां मछलियां तैरती नजर आई।
आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात से जारी बारिश के कारण अस्पताल का हाल बेहाल हुआ है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज बेड पर हैं जबकि उनके नीचे घुटने भर पानी जमा हुआ है। पानी में घूम-घूमकर डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के आईसीयू में भी पानी भरा हुआ है।
बदइंतजामी के लिए मशहूर पटना का यह अस्पताल 100 एकड़ में फैला है और इसमें 750 बेड है। मरीजों के साथ आए परिजनों ने पानी के बीच खड़े-खड़े रात बिताई है और भूखे रहकर सुबह होने का इंतजार किया। हालांकि सुबह होने के बाद भी पानी अस्पताल के वार्ड से बाहर नहीं निकाला गया।
अस्पताल का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जहां घुटने तक पानी न जमा हो। पानी जमा होने के कारण आईसीयू की मशीनें काम नहीं कर रही है। इस कठिन परिस्थियों में भी मरीजों के परिजन भी वहां डंटे हुए हैं और उनका ख्याल रख रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
देश में 2014 के बाद यूजी और पीजी की मेडिकल सीटें बढ़ीं : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : मेडिकल कोर्स में OBC को 27% और EWS को 10% आरक्षण
अब वह दिन दूर नहीं, जब देश में मेडिकल हब बनकर चमकेगा UP का नाम