BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अलवर लिंचिंग : BJP के निशाने पर राहुल, कहा- नफरत के सौदागर से गिद्ध राजनीति

 अलवर लिंचिंग : BJP के निशाने पर राहुल, कहा- नफरत के सौदागर से गिद्ध राजनीतिनई दिल्ली। राजस्थान के अलवर लिंचिंग को लेकर इन दिनों राजनीति घमासान जारी है। अलवर में गोरक्षकों की पिटाई से रकबर उर्फ अकबर की मौत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इसे मोदी का क्रूर न्यू इंडिया बताने पर बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा हमला किया है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को नफरत का सौदागर बताया है वहीं स्मृति ईरानी ने इसे गिद्ध राजनीति करार दिया है।

 

पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, अब अपराध होता है तो हर्ष के लिए बीच में मत कूदिए। बहुत हो गया। आप नफरत के सौदागर हैं। चुनावी फायदे के लिए आप समाज को बांटने की हर संभव कोशिश करते हैं। घडिय़ाली आंसू बहाते हैं।

 

इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है और उनके बयान को गिद्ध राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा, राहुल चुनावी फायदा लेने का एक मौका नहीं छोड़ते। राहुल की राजनीति गिद्ध राजनीति है।

 

आपको बता दें कि अलवर लिंचिंग पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने मोदी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट में लिखा कि जब मौका-ए-वारदात से अस्पताल सिर्फ 6 किमी. की दूरी पर ही था तो पुलिस को रकबर को वहां ले जाने में 3 घंटे क्यों लगे। राहुल ने ट्वीट कर कहा, अलवर में पुलिसकर्मियों को घायल रकबर खान (अकबर खान) को छह किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में तीन घंटे लग गए, क्यों। उन्होंने रास्ते में चाय भी पी। ये मोदी का क्रूर न्यू इंडिया है जहां नफरत ने मानवता की जगह ले ली है और लोग कुचले जा रहे हैं और मरने के लिए छोड़ दिये जा रहे हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More