BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के बागी नेता टीटीवी दिनाकरन की कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम से हमला किया है। हालांकि हमले के समय दिनाकरण कार में मौजूद नहीं थे। इस घटना में उनका ड्राइवर और फोटोग्राफर घायल हो गए। ये पेट्रोल बम घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी पर फेंका गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।    हालांकि हमले के वक्त दिनाकरन कार में नहीं थे। इस घटना में उनके ड्राइवर और फोटोग्राफर घायल हो गए। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक जानलेवा हमला था। तमिलनाडु के आर के नगर से विधायक दिनाकरन की गाडी इस हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देसी पेट्रोल बम के हमले में उनकी गाड़ी के अगले हिस्से की कांच पूरी तरह टूट गई। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना। देशभर में भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ जैसे हालात बने हुए है। बिहार की राजधानी पटना में भी बारिश के कारण नालंदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में बारिश का गंदा पानी घुस गया है। ऐसे में अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अस्पताल से डर लगने लगा है। अस्पताल के आईसीयू में पानी घुसने के कारण वहां मछलियां तैरती नजर आई। आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात से जारी बारिश के कारण अस्पताल का हाल बेहाल हुआ है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज बेड पर हैं जबकि उनके नीचे घुटने भर पानी जमा हुआ है। पानी में घूम-घूमकर डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के आईसीयू में भी पानी भरा हुआ है। बदइंतजामी के लिए मशहूर पटना का यह अस्पताल 100 एकड़ में फैला है और इसमें 750 बेड है। मरीजों के साथ आए परिजनों ने पानी के बीच खड़े-खड़े रात बिताई है और भूखे रहकर सुबह होने का इंतजार किया। हालांकि सुबह होने के बाद भी पानी अस्पताल के वार्ड से बाहर नहीं निकाला गया।  अस्पताल का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जहां घुटने तक पानी न जमा हो। पानी जमा होने के कारण आईसीयू की मशीनें काम नहीं कर रही है। इस कठिन परिस्थियों में भी मरीजों के परिजन भी वहां डंटे हुए हैं और उनका ख्याल रख रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस के घाटी में गिर जाने से 32 यात्रियों की मौत हो गई। बस में करीब तीन दर्जन विश्वविद्यालयी स्टाफ सवार थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी पी.डी. पाटील ने कहा कि रत्नागिरी स्थित कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के करीब 35 कर्मी (कुछ महिलाओं सहित) सप्ताहांत में पिकनिक मनाने पर्यटन स्थल महाबलेश्वर-पंचगनी जा रहे थे। सुबह नौ बजे के आसपास पोलादपुर में बस 500 फुट नीचे घाटी में गिर गई। दूरदराज के इलाके में कनेक्टिविटी की कमी और पश्चिमी घाट में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ है। पाटील ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20 शव बरामद हुए हैं और अन्य को बचाने या और ज्यादा शवों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।" घायलों में से एक यात्री के किसी तरह चढ़कर ऊपर आने और सूचना देने के बाद इस दुर्घटना के बारे में पता चला।  हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, राहत और बचाव कार्य जारी है। खाई की गहराई ज्यादा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कोल्हापुर में 17 लोगों से भरी मिनी बस नदी में गिर गई थी। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों को बचा लिया गया था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

चेन्नई। द्रमुक नेता करुणानिधि को रक्तचाप कम होने की वजह से उन्हें यहां कावेरी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय नेता को देर रात 1.30 बजे आईसीयू में भर्ती कराया गया। कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वराज ने कहा, ‘‘उनके रक्तचाप को उपचार के बाद स्थिर कर दिया गया है। विशेषज्ञों के एक पैनल ने उनका उपचार किया और उन पर नजर रखे हुए हैं।’’ तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि यूरिनरी संक्रमण और बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त हैं और इससे पहले घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा था। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता एकत्र हो गए और सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पत्रकारों से बात करने के दौरान द्रमुक नेता ए. राजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने व शांत रहने की अपील की है और कहा, ‘‘करुणानिधि का रक्तचाप अब सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।’’ चिकित्सकों की एक टीम मध्यरात्रि करुणानिधि के घर पहुंची और उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की। फिर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। वहीं, शुक्रवार को करुणानिधि के बेटे एम.के. स्टालिन ने कहा था कि उनके पिता की हालत में सुधार है और संक्रमण में काफी कमी आई है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार सभी जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का विचार कर रही है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार के भीतर सभी जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े और कमजोर तबकों को आरक्षण के लिए विचार कर रही है। आपको बता दें कि आरक्षण को लेकर पिछले कुछ दिनों से समय से राजनीतिक सरगर्मी देखी जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस सहित कई विपक्षी नेता भी आरक्षण को कई प्रकार के बयान दिए। हालांकि मोदी सरकार कई मौकों पर आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर अपनी सहमति जता चुकी है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

पाकिस्तान को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। नए प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। अब बात करते हैं इमरान के पाकिस्तान में प्रधानमंत्री बनने से भारत से रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा। इसके बारे में पता चला है कि भले ही पाकिस्तान में इमरान प्रधानमंत्री हों, लेकिन वे महज कठपुतली के रूप में काम करेंगे। एक तो चुनाव में उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, दूसरा वे पाकिस्तानी सेना के कहने में रहेंगे। मतलब यही निकलता है कि रिश्ते तल्ख रहेंगे! चुनावी रैलियों में भी इमरान ने अपने भाषणों में नरेंद्र मोदी की खिलाफत की थी। इससे भी संकेत मिलते हैं कि भारत के प्रति उनका क्या नजरिया है।   इमरान खान अपने भाषणों में नवाज शरीफ को आधुनिक मीर जाफर कहका मोदी की भाषा बोलने वाला बता चुके हैं। इमरान ने अपने पूरे चुनावी कैंपेन में काफी उग्र तरीके से कश्मीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने कश्मीर में हिंसा के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में इमरान ने कहा था कि "मैं नवाज शरीफ को बताऊंगा कि मोदी को कैसे जवाब देना है।" ये तमाम बातें हैं जो इस ओर इशारा कर रही हैं कि हमारे पड़ोसी देश के नए पीएम हमारे बारे में कैसे भावना रखते हैं। उनकी इस प्रकार की अवधारणाअों से भारत को सचेत रहना होगा।    अगर भारतीय खुफिया एजेंसी की इस रिपोर्ट की मानें तो इमरान खान सेना और आईएसआई के अनुरूप ही चलते हैं। जैसा सेना और आईएसआई चाहेंगे, इमरान वैसा ही करेंगे। इन चुनाव में सेना और आईएसआई नवाज शरीफ के खिलाफ थे। क्योंकि नवाज की नीति सेना और आईएसएस के खिलाफ थी। जबकि इमरान खान सेना और आईएसआई के अनुरूप चलने वाले हैं। यह इस बात से भी साबित होता है कि पाकिस्तान चुनाव में विपक्षी दलों ने इमरान को जिताने के लिए पाकिस्तानी सेना पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।   एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पाकिस्तान में इमरान खान के बारे में कहा जाता है कि वे सेना के पोस्टर बॉय हैं। वे वही करते हैं जो सेना उनसे कहती है। इमरान खान खुद भी कह चुके हैं कि वे सेना के साथ मिलकर काम करेंगे। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि विदेशी मामलों में पाकिस्तान की नीति वही होगी, जो पाकिस्तान की सेना तय करेगी। इस चुनाव को परोक्ष रूप से सेना की जीत माना जा रहा है।   इस चुनाव में पाकिस्तानी फौज को मजिस्टेरियल पॉवर दी गई थी। इसके तहत पोलिंग स्टेशन के अंदर और बाहर फौज की तैनाती की गई। मतदान के दौरान सेना पर बहुत सारे केंद्रों से पार्टी एजेंटों को बाहर कर देने और मीडिया को भी अंदर प्रवेश नहीं करने देने के आरोप लगे थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

कंपाला। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनका देश युगांडा के साथ मौजूदा व्यापार घाटे का समाधान निकालने का इच्छुक है। मोदी ने यहां युगांडा-भारत बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि मैं भारत-युगांडा संबंधों की तुलना करता हूं, तो मैं देखता हूं कि यह हम दोनों के लिए फायदेमंद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी हम पीछे है और इसे दुरुस्त करने के लिए हमें रणनीति बनाने की जरूरत है।’’   युगांडा के राष्ट्रपति द्वारा भारत और युगांडा के बीच व्यापार अंसुतलन की बात को सही बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत और युगांडा के बीच व्यापार घाटे के मुद्दे को हल करने के लिए भारत कदम उठाने के लिए तत्पर है।’’ उन्होंने व्यापार समुदाय से भारत और युगांडा के बीच व्यापार करने के लिए अनुकूल स्थितियों का पूर्ण रूप से फायदा उठाने का आह्वान किया।   मोदी ने कहा,‘‘भारत युगांडा के साथ क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, कौशल विकास, नवाचार और इस देश में उपलब्ध प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों के मूल्यों को अधिक महत्व देने के लिए साथ काम करने को तैयार है।’’   उन्होंने नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि इसके बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने कहा, ‘‘अगर युगांडा और भारत के युवा साथ कार्य करते हैं तो युगांडा आगे बढ़ सकता है।’’ उन्होंने कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देश अफ्रीका के संपूर्ण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।   वहीं युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने दोनों देशों के व्यापार समुदाय से व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘आप सही वक्त पर सही जगह पर हैं।’’पिछले 20 वर्षों में युगांडा का दौरा करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

महाराष्ट में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन हिंसक और आगजनी के बाद बुधवार को मुंबई बंद को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि मराठा क्रांति मोर्चा ने यह बंद बुलाया था और दिन भर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद बंद को वापस ले लिया है।  दादर में आयोजित प्रेस वार्ता में मराठा आंदोलन के प्रमुख वीरेंद्र पवार ने बंद वापस लेने की घोषणा की। इससे पहले बुधवार को मुंबई और ठाणे समेत आसपास के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन किए गए। ठाणे में सुबह से ही सरकारी बसों को निशाना बनाया गया। कल्याण में एक बस समेत कुल 9 बसों के साथ तोडफ़ोड़ की गई। मानखुर्द में एक बस को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया जिसे बाद में दमकलकर्मियों ने बुझाया।   मुंबई में कई जगहों पर वाहनों को क्षतिग्रस्त या आग के हवाले कर दिया गया, जिसके कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने ठाणे में लोकल ट्रेन को भी रोक दिया।   आपको बता दें कि सोमवार को 28 वर्षीय काकासाहेब दत्तात्रेय शिंदे ने आरक्षण की मांग को लेकर गोदावरी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शिंदे की मौत के बाद राज्य में कई जगहों पर बंद किया गया, सडक़ और रेल मार्गो में व्यवधान उत्पन्न किया गया। कई जगह जुलूस निकाले गए और आगजनी की घटनाएं हुईं। कई मराठा समूहों ने नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाने के लिए महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कथित तौर पर नीट (एनईईटी) 2018 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के निजी डेटा के बड़े स्तर पर लीक होने के मामले की जांच की मांग की। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की अध्यक्ष अनीता करवाल को लिखे एक पत्र में राहुल गांधी ने उन मीडिया रपट का जिक्र किया है, जिसमें राष्ट्रीय योग्यता एवं प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) में शामिल हुए 2,00,000 से ज्यादा विद्यार्थियों के डेटा लीक किए जाने का जिक्र है। उन्होंने कहा, ‘‘यह आरोप है कि ये डेटा कुछ निश्चित वेबसाइटों पर एक मूल्य पर उपलब्ध हैं।’’ मीडिया रपटों में दावा किया गया है कि फोन नंबर, ईमेल आईडी और पते के साथ उम्मीदवारों के विवरण दो लाख रुपये कीमत पर ऑनलाइन रखा गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इतने बड़े स्तर पर निजी डेटा की चोरी से स्तब्ध हैं, जिससे देश भर के उम्मीदवारों की निजता से समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह डेटा चोरी रोकने के खिलाफ सुरक्षा उपायों की गंभीर कमी को उजागर करता है और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने की सीबीएसई की क्षमता पर सवाल खड़े करता है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘मैं दृढ़ता के साथ आग्रह करता हूं कि आप इस चौंकाने वाली चूक के खिलाफ जांच का आदेश दें और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।’’ उन्होंने सीबीएसई से भविष्य में डेटा चोरी की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने को कहा।   साभार-khaskhabar.com

Read More

महाराष्ट्र में आरक्षण के लिए मराठा संगठनों का आंदोलन ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। आंदोलनकारियों ने आज बंद का आह्वान किया है। सोमवार को एक युवक ने औरंबाद में नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इन लोगों की मांग सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की है। आंदोलनकारियों ने आज कई जगहों पर गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की और फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।  2 ने की सुसाइड की कोशिश महाराष्ट्र में मंगलवार को भी 2 लोगों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जयंत सोनावने ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया और जगन्नाथ सोनावने उर्फ गुड्डू ने औरंगाबाद के देवगांव रंगारी में जहर खाया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सांकेतिक दबाव बनाने के लिए औरंगाबाद के गंगापुर में सिर भी मुंडवाए।    आपको बता दें कि कल आरक्षण की मांग को लेकर एक युवक काकासाहब शिंदे ने औरंगाबाद में गोदावरी नदी में कूदकर जान दे थी। जिसके बाद मराठा क्रांति मोर्चा समेत कई संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया। काकासाहब शिंदे की मौत के लिए आंदोलनकारियों ने राज्य की फडणवीस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आरक्षण की मांग करने वाले एक मराठा नेता ने कहा कि उन्होंने आज पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है और जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समुदाय से माफी नहीं मांग लेते यह विरोध जारी रहेगा।   औरंगाबाद के गंगापुर में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। इस दौरान सैंकड़ों की भीड़ आंदोलन का झंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। अलवर में मॉब लिंचिंग मामले में सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। इस मामले में वसुंधरा सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है। सर्वोच्च न्यायालय सोमवार अवमानना याचिका पर सुनवाई पर सहमत हो गया। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम.खानविलकर व न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता तहसीन पूनावाला की याचिका पर सुनवाई मुख्य मामले के साथ 20 अगस्त को की जाएगी। पूनावाला की तरफ से पेश वकील दीपाली द्विवेदी ने खंडपीठ के सामने अलवर में पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले का उल्लेख किया और राजस्थान सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की। सर्वोच्च न्यायालय देश में हाल में हुई पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की तीखी आलोचना कर चुका है। अदालत ने भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं की निंदा की थी और संसद में इस अपराध से निपटने के लिए कानून बनाने को कहा था।  अदालत ने कहा था, "भीड़तंत्र के भयावह कृत्यों' को एक नया परंपरा बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।" इसके साथ ही अदालत ने इस तरह के गौ रक्षकों व भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा के अपराधों से निपटने के लिए निवारक, सुधारात्मक व दंडात्मक कदमों सहित दंडात्मक दिशानिर्देश जारी किए थे। राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को संदिग्ध गौरक्षकों ने एक 28 साल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में दो लोगों को अबतक गिरफ्तार किया गया है। कुछ गांव वालों ने अकबर खान को गौ तस्कर होने के संदेह में पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर लिंचिंग को लेकर इन दिनों राजनीति घमासान जारी है। अलवर में गोरक्षकों की पिटाई से रकबर उर्फ अकबर की मौत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इसे मोदी का क्रूर न्यू इंडिया बताने पर बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा हमला किया है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को नफरत का सौदागर बताया है वहीं स्मृति ईरानी ने इसे गिद्ध राजनीति करार दिया है।   पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, अब अपराध होता है तो हर्ष के लिए बीच में मत कूदिए। बहुत हो गया। आप नफरत के सौदागर हैं। चुनावी फायदे के लिए आप समाज को बांटने की हर संभव कोशिश करते हैं। घडिय़ाली आंसू बहाते हैं।   इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है और उनके बयान को गिद्ध राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा, राहुल चुनावी फायदा लेने का एक मौका नहीं छोड़ते। राहुल की राजनीति गिद्ध राजनीति है।   आपको बता दें कि अलवर लिंचिंग पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने मोदी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट में लिखा कि जब मौका-ए-वारदात से अस्पताल सिर्फ 6 किमी. की दूरी पर ही था तो पुलिस को रकबर को वहां ले जाने में 3 घंटे क्यों लगे। राहुल ने ट्वीट कर कहा, अलवर में पुलिसकर्मियों को घायल रकबर खान (अकबर खान) को छह किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में तीन घंटे लग गए, क्यों। उन्होंने रास्ते में चाय भी पी। ये मोदी का क्रूर न्यू इंडिया है जहां नफरत ने मानवता की जगह ले ली है और लोग कुचले जा रहे हैं और मरने के लिए छोड़ दिये जा रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More