BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इमरान 11 अगस्त को लेंगे PAK के नए PM की शपथ, ये पार्टियां देगी समर्थन

 इमरान 11 अगस्त को लेंगे PAK के नए PM की शपथ, ये पार्टियां देगी समर्थनपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में 65 वर्षीय खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हालांकि पीटीआई के पास अभी भी सरकार बनाने के लिए आंकड़ा नहीं है। पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 272 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कुल में से 172 सीटों की जरूरत होती है, हालांकि निर्वाचित 272 सीटों में उसे 137 सीटें ही चाहिए होती हैं। सदन में 60 सीटें महिलाओं के लिए जबकि 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। 

पीटीआई ने रविवार को कहा था कि सरकार बनाने के लिए वह छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं। पीटीआई के पास फिलहाल 116 सीटें हैं। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अगले महीने (अगस्त) की 11 तारीख को प्रधानमंत्री पद की शपथ लूंगा। 

 

खान ने कहा, ‘मैंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री का भी फैसला कर लिया है। उसकी घोषणा अगले 48 घंटों में करूंगा। इस संबंध में मैंने जो भी फैसला लिया है, वह लोगों के हित में है।’ उन्होंने कहा कि सिंध के सुदूर इलाकों से गरीबी मिटाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगा। इससे पहले पीटीआई के प्रवक्ता नईमुल हक ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी प्रमुख इमरान खान 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More