देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। पाकिस्तान के आगामी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 11 अगस्त को होने वाले इस शपथ-ग्रहण समारोह के लिए भारतीय क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इमरान खान ने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमिर खान, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई भारतीय दिग्गजों को न्योता भेजा है।
इमरान के न्योते के बाद भारत में विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जाएंगे उन्हें आतंकवादी माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘जो लोग इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। उन्हें ब्लैकलिस्ट में डाल देना चाहिए। उन्हें बुरी नजर से देखना चाहिए। उन्हें आतंकवादी की तरह देखा जाना चाहिए।’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज का मना त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव
सादगी से मनाई स्वामी लीलाशाह जयंती
जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' इस दिन होगी रिलीज