देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारत सरकार ने एंटीगुआ और बारबुडा की सरकार से अपील की है कि वह पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को हिरासत में ले लें और जमीन, वायु और सड़क मार्ग से उसके यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दें। ये अपील भारत सरकार ने एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री ई पी चेट ग्रीन की सफाई के बाद की है। भारत ने एंटीगुआ एवं बरबुडा से मेहुल चोकसी को हिरासत में लेने की मांग की है ताकि वह देश छोडक़र भाग न पाए। विश्वस्त सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विदेश मंत्रालय ने एंटीगुआ एवं बरबुडा सरकार से चोकसी के उनके देश में होने के बारे में पुष्टि करने को कहा है।
एक सूत्र के ने बताया, ‘‘हमारे उच्चायुक्त की एंटीगुआ एवं बरबुडा सरकार के संबद्ध अधिकारी से आज (सोमवार) मुलाकात हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार यहां सरकारी एजेंसियों और सरकार के संपर्क में हैं।’’ पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में वांछित चोकसी ने स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। पीएनबी धोखाधड़ी मामले में चोकसी के साथ उसका भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
192 करोड़ रुपए का है दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ED
एनएसई घोटाला: चित्रा रामकृष्ण की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का सीबीआई को नोटिस