BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अफगानिस्तान के गरदेज शहर की मस्जिद में विस्फोट,15 लोग मरे

अफगानिस्तान के गरदेज शहर की मस्जिद में विस्फोट,15 लोग मरेअफगानिस्तान के गरदेज शहर में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए दो विस्फोटों में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये विस्फोट दोपहर बाद करीब 1.30 बजे हुए। 

जब लोग गरदेज शहर के पुलिस जिला 2 में इमाम-ए-जमन मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे। गरदेज शहर पूर्वी पकटिया प्रांत की राजधानी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक सूचना व शुरुआती निष्कर्ष में पता चला है कि मस्जिद में लोगों के होने के दौरान एक के बाद एक दो विस्फोट हुए। 

फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन हताहतों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है, क्योंकि शहर भर के विभिन्न अस्पतालों में पीडि़तों को भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने एहतियाती उपाय के तौर पर ख्वाजा हसन के आसपास के इलाके को घेर लिया है। यह शिया अफगान बहुल इलाका है। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More