BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

NRC विवाद पर बोले अमित शाह, कांग्रेस के पास हिम्मत नहीं, हमने लागू किया

NRC विवाद पर बोले अमित शाह, कांग्रेस के पास हिम्मत नहीं, हमने लागू कियानई दिल्ली। नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स यानि (एनआरसी) पर हंगामा बरपा हुआ है। सडक़ से लेकर संसद तक विपक्षी दल इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। राज्यसभा में इस मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अमित शाह ने कहा घुसपैठियों के मुद्दे पर आप लोगों के पास पुख्ता कदम उठाने की हिम्मत कहां थी। ये तो एनडीए की सरकार है जिसने इतना बड़ा कदम उठाया। ये जानना जरूरी है कि आखिर वो कौन लोग हैं जो घुसपैठियों को बचाना चाहते है। 

असम में इस मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ, लडक़ों को जान देनी पड़ी। अमित शाह ने असम में अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाने पर लिया। अमित शाह ने छाती ठोकर कहा कि एनआरसी कांग्रेस का फैसला था लेकिन हिम्मत नहीं था इसलिए लागू नहीं कर पाए, हममें हिम्मत है इसलिए हमने करके दिखाया। 

अमित शाह के इस बयान के बाद विपक्षी सांसद दीर्घा में आए और जोरदार नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद राज्यसभा को दस मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। दस मिनट बाद शुरू हुई कार्यवाही के दौरान भी हंगामा जारी रहा जिसके बाद सभापति वैंकेया नायडू ने कल सुबह 11 बजे तक के लिए राज्यसभा स्थगित कर दी।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More