BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 40 सवाल क्यों पूछते हो, पहले अपनी चार पीढ़ी का हिसाब देश की जनता के सामने दो। राजस्थान गौरव यात्रा के शुभारंभ के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह राजस्थान गौरव यात्रा आज विजय यात्रा में बदल गई है। शाह ने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे प्रदेश की जनता को विकास कार्यों का हिसाब देने के लिए गौरव यात्रा निकाल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के लोग सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पहले अपनी 4 पीढी का हिसाब देश की जनता को देना चाहिये। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पहले राजस्थान बीमारू राजस्थान था, लेकिन अब सीएम राजे के शासनकाल में राजस्थान विकसित राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सरकार को चार गुना धनराशि विकास कार्यों के लिए भेजी है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आन्दोलन ठंडा नहीं हुआ। वहीं मुसलमानों ने भी पांच प्रतिशत सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार का सिरदर्द बढा दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुसलमानों ने भी मराठा क्रांति मोर्चा को ध्यान में रखकर एक मुस्लिम क्रांति मोर्चा गठन कर लिया है। साथ ही राज्य सरकार से मांग की है कि उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 5 फीसदी आरक्षण दिया जाए।  समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में मुस्लिमानों के एक समूह ने मुस्लिम क्रांति मोर्चा का गठन कर लिया । इस मोर्चे के माध्यम बनाकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए आरक्षण के लिए महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। आजमी ने बताया है कि यह एक व्यापक आंदोलन साबित होगा इसमें सारी राजनीतिक पार्टियों का समर्थन हासिल होगा। हमें लग गया है कि मराठा क्रांति मोर्चा मराठों के लिए आरक्षण प्राप्त करने में सफल हो गया है। अब हम भी पिछड़ गए मुसलमानों के लिए आरक्षण की लड़ाई प्रारंभ करेंगे।  उन्होंने बताया कि बाम्बे हाईकोर्ट के शिक्षा में 5 फीसदी आरक्षण देने के बाद भी राज्य सरकार मुस्लिम आरक्षण पर चुपी साधे हुए है। मराठों को 16 फीसदी आरक्षण देने पर विचार कर कदम उठाने वाली है। गत दिनों कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा था कि मराठा, धनगर समाज, मुस्लिमों के लिए भी आरक्षण की मांग करते हैं। मुस्लिम पिछड़े हुए हैं ।    साभार-khaskhabar.com

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर रेप कांड पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस घटित घिनौनी घटना से हम शर्मिंदा हैं, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस घटना के कोई भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस तरह की बात सोचकर भी बड़ा झटका लगता है कि दीवालिया मानसिकता के लोग भी हमारे समाज में हैं। यह घटित घटना सिस्टम की खामी है हम इसकी प्रर्याप्त जांच करवाकर इसको दुरस्त करवाएंगे। यह एक तरीके का सबसे बड़ा पाप है।   उन्होंने कहा कि हम सिस्टम को बहुत मजबूत बनाना होगा कि ऐसी घटनाएं वापिस घटित नहीं हो सकें। साथ ही कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि ऐसे घटनाएं वापस नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना से मैं बहुत दुखी हुआ हूं, जब तक सरकार में रहूंगा तब तक कानून का ही राज होगा।    उल्लेख है कि मुजफ्फरपुर में संचालित आवासीय बालिका गृह में 34 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद ही ब्रजेश ठाकुर और 9 अन्य साथियों सहित गिरफ्त में ले लिया गया है। इस मामले के बाद पुलिस ने बालिका गृह को पूरी तरीके से बंद कर दिया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

अफगानिस्तान के गरदेज शहर में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए दो विस्फोटों में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये विस्फोट दोपहर बाद करीब 1.30 बजे हुए।  जब लोग गरदेज शहर के पुलिस जिला 2 में इमाम-ए-जमन मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे। गरदेज शहर पूर्वी पकटिया प्रांत की राजधानी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक सूचना व शुरुआती निष्कर्ष में पता चला है कि मस्जिद में लोगों के होने के दौरान एक के बाद एक दो विस्फोट हुए।  फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन हताहतों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है, क्योंकि शहर भर के विभिन्न अस्पतालों में पीडि़तों को भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने एहतियाती उपाय के तौर पर ख्वाजा हसन के आसपास के इलाके को घेर लिया है। यह शिया अफगान बहुल इलाका है। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। पाकिस्तान के आगामी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 11 अगस्त को होने वाले इस शपथ-ग्रहण समारोह के लिए भारतीय क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इमरान खान ने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमिर खान, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई भारतीय दिग्गजों को न्योता भेजा है।  इमरान के न्योते के बाद भारत में विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जाएंगे उन्हें आतंकवादी माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘जो लोग इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। उन्हें ब्लैकलिस्ट में डाल देना चाहिए। उन्हें बुरी नजर से देखना चाहिए। उन्हें आतंकवादी की तरह देखा जाना चाहिए।’   साभार-khaskhabar.com

Read More

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली पूर्व वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को हिंदू युवकों से शादी करनी चाहिए। वहीं बाद में उन्होंने योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि जब तक कावड़ यात्रा चल रही है, तब तक राज्य में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए।  बता दें कि हाल में ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 2013 में हुए मुजफ्फरनजर दंगों के कई केस वापस लिए हैं, जिसमें साध्वी प्राची के खिलाफ भडक़ाऊ भाषण देने का मामला भी शामिल था। साध्वी प्राची ने कहा, ‘मेरे बड़े भाई योगी जी,कम से कम जब तक उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा चले, तब तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद हो।’ साध्वी प्राची उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाषड़ देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से कावड़ यात्री कावड़ लेकर भोले नाथ का जन्मदिन मनाने पहुंच रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख ब्याज दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि कर दी है। इसके बाद रेपो दर 6.5 फीसदी हो गई है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव लोन महंगा हो जाएगा। आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि बुधवार को हुई बैठक में वर्तमान और उभरती आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि की है। इससे रेपो दर 6.5 फीसदी हो गई है। बयान में आगे कहा गया है कि इसके प्रभाव से एलएएफ के अंतर्गत रिवर्स रेपो दर 6.25 फीसदी हो गई है और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) दर और बैंक दर 6.75 फीसदी हो गई है।  बैठक में जताया गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहेगी। जुलाई-सितंबर तिमाही में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहेगी और जुलाई-दिसंबर छमाही में 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार पर असम के एनआरसी मुद्दे पर तल्ख रुख अख्तियार कर चुकी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज संसद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को लेकर राजनीति के गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है, वहीं आडवाणी के नजदीकी इसे औपचारिक भेंट बता रहे हैं। दोनों के बीच 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान क्या बात हुई इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच देश के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का लगभग 14000 हजार करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाने वाले भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में लंदन में आज सुनवाई से पहले कहा कि वो बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए तैयार है। इसके लिए उसने कर्नाटक के हाइकोर्ट में अर्जी दी है।  विजय माल्या ने कहा कि उसकी 14 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को नीलाम करके बैंकों का पैसा चुका दिया जाए। विजय माल्या के मुताबिक वो कोर्ट का फैसला मानने के लिए तैयार है। माल्या ने कहा कि उसके खिलाफ पैसे चुराने और मनी लॉन्डरिंग के आरोप गलत है।  विजय माल्या पर लंदन की कोर्ट आज बड़ी फैसला कर सकती है। ये फैसला बाद में किसी तारीख पर सुनाया जाएगा। विजय माल्या इसी सुनवाई के लिए लंदन के कोर्ट में पहुंचा है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स यानि (एनआरसी) पर हंगामा बरपा हुआ है। सडक़ से लेकर संसद तक विपक्षी दल इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। राज्यसभा में इस मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अमित शाह ने कहा घुसपैठियों के मुद्दे पर आप लोगों के पास पुख्ता कदम उठाने की हिम्मत कहां थी। ये तो एनडीए की सरकार है जिसने इतना बड़ा कदम उठाया। ये जानना जरूरी है कि आखिर वो कौन लोग हैं जो घुसपैठियों को बचाना चाहते है।  असम में इस मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ, लडक़ों को जान देनी पड़ी। अमित शाह ने असम में अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाने पर लिया। अमित शाह ने छाती ठोकर कहा कि एनआरसी कांग्रेस का फैसला था लेकिन हिम्मत नहीं था इसलिए लागू नहीं कर पाए, हममें हिम्मत है इसलिए हमने करके दिखाया।  अमित शाह के इस बयान के बाद विपक्षी सांसद दीर्घा में आए और जोरदार नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद राज्यसभा को दस मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। दस मिनट बाद शुरू हुई कार्यवाही के दौरान भी हंगामा जारी रहा जिसके बाद सभापति वैंकेया नायडू ने कल सुबह 11 बजे तक के लिए राज्यसभा स्थगित कर दी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में 65 वर्षीय खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हालांकि पीटीआई के पास अभी भी सरकार बनाने के लिए आंकड़ा नहीं है। पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 272 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कुल में से 172 सीटों की जरूरत होती है, हालांकि निर्वाचित 272 सीटों में उसे 137 सीटें ही चाहिए होती हैं। सदन में 60 सीटें महिलाओं के लिए जबकि 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।  पीटीआई ने रविवार को कहा था कि सरकार बनाने के लिए वह छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं। पीटीआई के पास फिलहाल 116 सीटें हैं। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अगले महीने (अगस्त) की 11 तारीख को प्रधानमंत्री पद की शपथ लूंगा।    खान ने कहा, ‘मैंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री का भी फैसला कर लिया है। उसकी घोषणा अगले 48 घंटों में करूंगा। इस संबंध में मैंने जो भी फैसला लिया है, वह लोगों के हित में है।’ उन्होंने कहा कि सिंध के सुदूर इलाकों से गरीबी मिटाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगा। इससे पहले पीटीआई के प्रवक्ता नईमुल हक ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी प्रमुख इमरान खान 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एंटीगुआ और बारबुडा की सरकार से अपील की है कि वह पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को हिरासत में ले लें और जमीन, वायु और सड़क मार्ग से उसके यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दें। ये अपील भारत सरकार ने एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री ई पी चेट ग्रीन की सफाई के बाद की है। भारत ने एंटीगुआ एवं बरबुडा से मेहुल चोकसी को हिरासत में लेने की मांग की है ताकि वह देश छोडक़र भाग न पाए। विश्वस्त सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विदेश मंत्रालय ने एंटीगुआ एवं बरबुडा सरकार से चोकसी के उनके देश में होने के बारे में पुष्टि करने को कहा है।    एक सूत्र के ने बताया, ‘‘हमारे उच्चायुक्त की एंटीगुआ एवं बरबुडा सरकार के संबद्ध अधिकारी से आज (सोमवार) मुलाकात हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार यहां सरकारी एजेंसियों और सरकार के संपर्क में हैं।’’ पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में वांछित चोकसी ने स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। पीएनबी धोखाधड़ी मामले में चोकसी के साथ उसका भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More