BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराष्ट्र बंद के दौरान आगजनी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झडप

महाराष्ट्र बंद के दौरान आगजनी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झडपमुंबई। विभिन्न संगठनों द्वारा शांति की अपील करने के बावजूद, मराठाओं द्वारा गुरुवार को आयोजित महाराष्ट्र बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हिंसा हुई। शाम को बंद समाप्त होने से पहले आगजनी और सडक़ बाधित करने की घटनाएं सामने आईं और प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। सुबह बंद की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई, लेकिन कुछ ही घंटे बाद हिंसा की कई सूचनाएं, विशेषकर पुणे से मिलने लगीं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 

 

मराठा क्रांति मोर्चा और सकाला मराठा समाज ने मराठा सुमदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग को लेकर हिंसा मुक्त बंद सुनिश्चित करने के लिए अपने समर्थकों के लिए ‘आचार संहिता’ जारी की थी, लेकिन यह कागजों पर ही रह गई। मुंबई, थाणे और नवी मुंबई में केवल सांकेतिक प्रदर्शन देखे गए। उपनगरीय ट्रेन सेवा सामान्य रही और यातायात भी सुचारू रहा। नागपुर, पुणे और नांदेड़ में ट्रेन सेवा बाधित करने की कोशिश की गई। उमरी रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया और वहां तोड़-फोड़ करने की कोशिश की गई, जिस वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा या यह देरी से चलीं। 

 

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने राज्य के अधिकतर जगहों पर प्रदर्शनकारियों के निशाने से बचने के लिए अपनी सेवा स्थगित कर दी थी, जिस वजह से ग्रामीण इलाके के यात्रियों को भारी मुश्किलो का सामना करना पड़ा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, मुंबई-गोवा राजमार्ग, मुंबई नासिक राजमार्ग को अवरुद्ध किया गया। पुणे के बारामाती में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के घर के सामने धरना दिया। लातूर में कांग्रेस नेता त्रियांबक भिसे के वाहन पर पथराव किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई।

 

नवी मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सांगली, औरंगाबाद, उसमानाबाद, यवतमाल और अहमदनगर में एहतियाती तौर पर इंटरनेट सेवा को स्थगित कर दिया गया था। लातूर, शोलापुर, जालना, हिंगोली, अहमदनगर में सडक़ों पर टायर जलाया गया। कोल्हापुर, पालघर और कई अन्य जगहों पर सडक़ा को बाधित किया गया। पुणे, अहमदनगर, वाशिम, धुले, बुलधाना, नांदेड़, अकोला, प्रभनी में पूरी तरह से बंद का असर रहा।  मुंंबई में शिवसेना के विधायक प्रकाश अंबितकर ने महाराष्ट्र विधानसभा की इमारत में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद वह गेट पर ही धरने पर बैठ गए। स्कूल और कॉलेजों को बंद से मुक्त रखा गया था, लेकिन कई जगहों पर छात्र व शिक्षक प्रदर्शन की वजह से स्कूल व कॉलेज नहीं पहुंच पाए।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More