BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोलकाता: अमित शाह ने कहा ,पूरे बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को उखाड फेंकेंगे

कोलकाता: अमित शाह ने कहा ,पूरे बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को उखाड फेंकेंगेकोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा है कि हमारे लिए देश सबसे पहले है, वोट बैंक बाद में है। शाह कोलकाता के मेयो रोड में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा स्वाभिमान सभा को सम्बोधित कर रहे थे। शाह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा की आवाज जनता तक न पहुंच जाए इसलिए सरकार ने बंगाली चैनलों को बंद कर दिया है।

शाह ने कहा कि मैं बंगाल प्रत्येक जिले में जाकर तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे। हमारे ऊपर आरोप लगाया जाता है कि हम बंगाल विरोधी हैं। हम बंगाल विरोधी कैसे हो सकते हैं, हमारी पार्टी की स्थापना श्याम प्रसाद मुखर्जी ने किया है। हमारे हदय में विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस बसे हुए हैं। हम बंगाल विरोधी नहीं है, ममता विरोधी हैं। ममता अभी हाल ही में एनआरसी का विरोध कर रही है। 

बांगलादेशी घुसपैठिए को बाहर करना चाहिए । हमारा वादा है कि हम एनआरसी के माध्यम से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालकर ही सांस लेंगे। बांगलादेशी घुसपैठिए ही तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक होने की वजह से ममता इन्हें रखना चाहती है। एनआरसी का काम 1985 में राजीव गांधी ने शुरू किया था। बंगाल में बम विष्फोट होते हैं उन्हें बांगलादेशी करते हैं। उल्लेख है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार दोपहर को कोलकाता पहुंच गए थे।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More