BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। वे नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार वाजपेयी को एम्स में वेंंटिलेटर पर रखा गया है। पिछले 24 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू वाजपेयी का हाल जानने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।    एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार वाजपेयी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। एम्स की ओर से बुधवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत नाजुक है, पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।     LIVE अपडेट ::::::::     - AIIMS मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर सीआईएसएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात।   - बड़ी संख्या में एनएसजी कमांडो एम्स पहुंचे। NSA अजीत डोभाल भी एम्स पहुंचे   - NSA अजीत डोभाल एम्स पहुंचे। एम्स में सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े कर दिए गए है।     - डॉक्टरों की टीम, पीएम मोदी को पूर्व पीएम के स्वास्थ के बारे में जानकारी दे रही है। फिलहाल वाजपेयी को लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।   - दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जितेन्द्र सिंह और बीजेपी नेता भूपेन्द्र यादव, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास के बाहर मौजूद है। वाजपेयी अभी एम्स में भर्ती हैं और उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।   - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दोबारा एम्स पहुंचे मोदी।   - दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे एम्स।   - कर्नाटक बीजेपी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना। अटल बिहारी वाटपेयी की हालत काफी नाजुक है और पिछले 24 घंटे में उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।   - बिहार के सीएम नीतीश कुमार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली के लिए रवाना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने आने वाले हैं एम्स। वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक है।   - फारुख अब्दुल्ला भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। वाजपेयी की हालत नाजुक है और उन्हें अभी लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।   - वाजपेयी के आवास और एम्स के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई।   - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत के बारे में जानकर दुख हुआ। हम उनके जल्द स्वस्थ की प्रार्थना करते हैं :आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू   - मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपीजी की टीम पूर्व पीएम वाजपेयी के आवास पर पहुंच गई है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। - राहुल गांधी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। वाजपेयी की हालत 24 घंटे से नाजुक बनी हुई है। - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक देखते हुए राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। वहीं सीएम वसुंधरा राजे गुरूवार को विमान से दिल्ली रवाना हो रही है।   - पूर्व प्रधानमंत्री की बिगड़ी सेहत के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थगित की जन आशीर्वाद यात्रा।   - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने। पिछले कुछ घंटों में उनकी हालत काफी नाजुक है और एम्स के हालिया स्टेटमेंट में भी उनकी हालत में कोई सुधार न होने की बात कही गई।   - वाजपेयी के आवास पर दोनों तरफ से रास्ते को रोका गया। पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकड़ी और दिल्ली पुलिस की मूवमेंट बढ़ी। एम्स से लेकर उनके आवास तक, हर जगह सुरक्षा बढ़ी।   - एम्स का हेल्थ बुलेटिन: पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी नाजुक है और वे लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं।   - एम्स में इस समय हलचल तेज है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल का हाल जानने के लिए एम्स में मौजूद हैं।   - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दोबारा एम्स जा सकते हैं पीएम मोदी। तमाम नेता भी पूर्व पीएम से मिलने एम्स पहुंच रहे हैं।   - अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ी सेहत को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की आंखों में आए आंसू, कहा, 'वे मेरे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।'   साभार-khaskhabar.com

Read More

जेनोआ। इटली के जेनोआ में एक पुल के ढहने से 39 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री ज्यूसपे कॉन्टे ने बुधवार को 12 महीने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। साथ ही प्रधानमंत्री कॉन्टे ने जांच और बचाव कार्य के लिए 50 लाख यूरो भी आवंटन कर दी है। उन्होंने बताया कि उनका प्रशासन गिरे मोरांदी पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार निजी कम्पनी ऑटोस्ट्रेड को मिली रियायत भी वापस लेगा।  उन्होंने बताया कि इस तरह की त्रासदियां मॉडर्न सोसायटी में अस्वीकार्य कर दिया है। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। इटली के गृह मंत्री मात्तेओ साल्विनी ने बताया कि मरने वालों में आठ, 12 और 13 साल के बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को उत्तरी बंदरगाह शहर में भारी बारिश के दौरान मोरांदी पुल का बड़ा हिस्सा ढह गया जिसकी वजह से करीब 35 कारें और कई ट्रक 45 मीटर यानी 150 फीट नीचे रेल की पटरियों पर गिर गए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनका 11 जून से एम्स में इलाज चल रहा था। उन्हें एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर रखा गया था। उनकी हालत बुधवार रात से ही काफी नाजुक बनी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी वाजपेयी का हाल-चाल जानने एम्स पहुंचे थे।  उनकी नाजुक हालत की खबर मिलते हीं देशभर में दुआओं का दौरा शुरू हो गया था। इससे पहले एम्स ने बयान जारी कर कहा था कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वाजपेयी 3 बार प्रधानमंत्री रहे। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी। 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीनों तक चली थी। 1999 में वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमें छोड कर चले गए हैं। नई दिल्ली के एम्स में लंबे इलाज के बाद 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई शीर्ष नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। वाजपेयी के निधन की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं निशब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटलजी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है। उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन हर भारतीय को, हर बीजेपी कार्यकर्ता को हमेशा मिलता ही रहेगा।    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने एम्स पहुंच उनका हाल जाना था, भारतीय जनता पार्टी ने देश में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। आपको बताते जाए कि अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 2009 से ही व्हीलचेयर पर ही थे। भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वो बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता थे।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। देश आज आजादी की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है। लालकिले से लेकर देश का हर शहर जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगा है। पीएम मोदी लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 7.30 बजे लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। PM ने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये लाल किले के प्राचीर से आखिरी भाषण है।   जश्न-ए-आजादी का हर अपडेट :::::   - पीएम मोदी: हम गोली और गाली के रास्ते पर नहीं चलते, गले लगा कर आगे बढ़ना चाहते हैं।     - त्रिपुरा-मेघालय और अरुणाचल के कई भागों में आतंक का खात्मा हुआ और ऐतिहासिक रुप से शांति की स्थापनी हुई है। 126 लेफ्ट कट्टरपंथियों को 90 जिले तक सीमित कर दिया है। हम पूरे देश में शांति के लिए काम कर रहे हैं: पीएम मोदी   - जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक इकाइयों को और मजबूत करने के लिए लंबे समय से टल रहे पंचायत और निकाय चुनाव भी जल्द कराए जाने की तैयारी चल रही है। जम्मू-कश्मीर के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत। मैंने भी कहा है, जम्मू-कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।- लालकिले से पीएम मोदी   - पीएम मोदी: मैं बेसब्र हूं क्योंकि देश में अब भी कई बच्चे कुपोषण का शिकार हूं। मैं व्याकुल भी हूं क्योंकि मैं चाहता हू्ं कि देश का तेजी से विकास हो।   - अब भारतीय सशस्‍त्र सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन के माध्‍यम से नियुक्‍त महिला अधिकारियों को पुरुष समकक्ष अधिकारियों की तरह ही परीक्षा देकर स्‍थायी रोजगार मिल सकेगा। महिलाएं स्‍कूल से लेकर सेना तक कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में पहली बार तीन महिला न्‍यायाधीश हैं।- लालकिले से पीएम मोदी   - जम्मू कश्मीर के लिए लाल किले से पीएम की तोफहा, 'आने वाले कुछ महीने में जम्मी कश्मीर के लोगों अपना मत जताने का अधिकार मिलेगा, निकाय चुनावों की शुरूआत होगी।'   - देश में आतंरिक सुरक्षा के हालात बेहतर हुए हैं। त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में ऐतिहासिक रूप से शांति है। माओवाद प्रभावित जिलों की संख्‍या 126 से घटकर 90 जिलों तक सीमित हो गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।- लालकिले से पीएम मोदी   - तीन तलाक की कुप्रथा के कारण मुस्लिम महिलाओं को अन्‍याय का सामना करना पड़ा है। सरकार इसे खत्‍म करने का प्रयास कर रही है लेकिन तीन तलाक बिल को कुछ लोग पारित नहीं होने दे रहे हैं। मैं मुस्लिम महिलाओं और बेटियों को विश्‍वास दिलाता हूं कि मुस्लिम महिलाओं और बेटियों को न्‍याय दिलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूगा।- लालकिले से पीएम मोदी   - बलात्‍कार की शिकार बेटी को जितनी पीड़ा होती है, उससे लाखों गुना हमें होती है। यह राक्षसी मनोवृति से देश को मुक्‍त कराना होगा। पिछले दिनों में मध्‍य प्रदेश के कटनी में बलात्‍कारियों को पांच दिन में सजा सुना दी गई है। राजस्‍थान में ऐसा ही हुआ है और राक्षसी वृत्ति की मानसिकता को फांसी की सजा हुई है। हमें इसे प्रचारित करना होगा और इस विकृति पर हमला करना होगा। कानून का शासन होना चाहिए। कानून का शासन सर्वोच्‍च है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। - लालकिले से पीएम मोदी   - पीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया महिलाओं को तोहफा, सेना में महिला अधिकारियों को भी स्थाई कमीशन की घोषणा   - पीएम ने लाल किले से देश में हो रहे महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ आवाज उठाई, कहा, 'महिला शक्ति को चुनौती देने वाली राक्षसी शक्ति भी पैदा हो रही है। इससे देश को मुक्त बनाना होगा। कानून अपना काम कर रहा है लेकिन हमें भी अपने स्तर पर इससे लड़ना होगा।'   - देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट में 3 महिला जज मौजूद हैं: पीएम मोदी   - केंद्र सरकार ने गरीबों के सशक्‍तीकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन बिचौलिए इसे खा जाते थे। 6 करोड़ लोग ऐसे थे, जो पैदा ही नहीं हुए थे और उनके नाम पर सरकारी योजनाओं का लाभ जा रहा था। राशन कार्ड दुकान पर फर्जीवाड़ा चल रहा था। केंद्र ने इस फर्जी कारोबार को बंद किया है। अब गरीबों को सस्‍ते दर पर अनाज मिल रहा है। केंद्र सरकार भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करने के अभियान में लगी हुई है।- लालकिले से पीएम नरेंद्र मोदी   - गरीबों का हक छीनने वाले फर्जी कारोबारियों के कारोबारों को हमने बंद किया है: लाल किले से पीएम मोदी   - सरकारी योजनाओं को गलत हाथ में जाने से रोका। इससे 90 करोड़ रुपये बचाए गए हैं। देश में 5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए: पीएम मोदी   - ईमानदार करदाताओं को पीएम मोदी ने किया नमन, कहा, 'ईमानदारी करदाताओं से देश चलता है। जब आप खाना खाते हैं तो 3 गरीब परिवार भी आपके साथ खाना खाते हैं जिसका पुण्य आपको मिलता है।'   - केंद्र सरकार आरोग्‍य योजना शुरू करने जा रही है। 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा मिलेगी। आने वाले 5 से 6 सप्‍ताह के अंदर इस तकनीक का परीक्षण देशभर में शुरू होगा। परीक्षण के दौरान इसकी कमियों को दूर किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल की जयंती पर प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य अभियान शुरू हो जाएगा। इससे गरीबों को अच्छा और सस्‍ता इलाज मिलेगा और बड़ी संख्‍या में हॉस्पिटल बनेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। इस योजना से करीब 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। - लालकिले से पीएम मोदी   - 13 करोड़ नौजवानों ने मुद्रा लोन लिया और आज अपने स्‍वरोजगार को आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल इंडिया का विस्‍तार गांवों तक हो रहा है। 3 लाख से ज्‍यादा कॉमन सर्विस सेंटर देशभर के गांवों में चल रहे हैं। हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 तक हम किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा है। कई नई फसलों का रिकॉर्ड उत्‍पादन हो रहा है। सरकार का पूरा ध्यान कृषि क्षेत्र में बदलाव और आधुनिकता लाने का है। बीज से बाजार तक योजना ने सराहनीय कार्य किया है।- लालकिले से पीएम नरेंद्र मोदी   - प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की शुरुआत होगी जिससे 10 करोड़ परिवारों का लाभ मिलेगा। 25 सितंबर को पूरे देश में लागू होगी यह योजना: लाल किले से पीएम का ऐलान   - WHO की रिपोर्ट के मुताबिक तीन लाख बच्‍चे स्‍वच्‍छता अभियान की वजह से मरने से बच गए, जबकि यह अभियान शुरू करते समय लोगों ने इसकी आलोचना की थी और मजाक उड़ाया था। उन्‍होंने कहा था कि सरकार का काम यह नहीं है। गांधी जी की प्रेरणा से स्‍वच्‍छाग्रही तैयार किए हैं। केंद्र सरकार इस बापू के इस सपने को पूरा करेगी।- लालकिले से पीएम मोदी   - WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 3 लाख बच्चे स्वच्छता के कारण मरने से बचे हैं: पीएम मोदी     - बाजार से बाजार तक के अप्रोच से हम कृषि के क्षेत्र में कई रिफॉर्म ला रहें है। 2022 तक किसानों की आय दुगनी करना हमारा लक्ष्य है: पीएम   - हम मक्खन पर लकीर नहीं, पत्थर पर लकीर खीचनें में यकीन करते है: देश को संबोधित करते पीएम मोदी   - देश के वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक सैटलाइट छोड़े हैं। अब देश का मानव सहित अंतरिक्ष में जाने का लक्ष्‍य है। वर्ष 2022 तक या उससे पहले यानी आजादी के 75वें वर्ष में भारत का कोई नागरिक अंतरिक्ष में जाएगा। उनके हाथ में तिरंगा झंडा होगा। इसके साथ ही भारत मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला देश बन जाएगा।- लालकिले से PM मोदी का बड़ा ऐलान   - आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक और खुशखबरी देने का अवसर मिला है। साल 2022, यानि आजादी के 75वें वर्ष में और संभव हुआ तो उससे पहले ही, भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है: लाल किले से पीएम   - कृषि को आधुनिक बनाना समय की मांग है। हम कृषि का आधुनिकरण करना चाहते हैं, सोलर फार्मिंग, ब्लू रेव्ल्यूशन, आर्गेनिक फार्मिंग जैसे नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने की जरूरत है: पीएम   - आज हमारे देश की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 से कम उम्र की है, इसलिए सारे विश्व की नजर हम पर बनी हुई है: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम का संबोधन   - हम कड़े फैसले लेने का सामर्थ्य रखते हैं, क्योंकि देशहित हमारे लिए सर्वोपरि है। जब हौसले बुलंद होते हैं, देश के लिए कुछ करने का इरादा होता है तो बेनामी संपत्ति का कानून भी लागू होता है। भारत की अर्थव्‍यवस्‍था बहुत तेजी से विकास कर रही है। पूर्वोत्‍तर भारत भी देश के विकास के साथ जुड़ रहा है। चार साल में नार्थ ईस्‍ट को भारत के साथ लाकर खड़ा कर दिया है।- लालकिले से पीएम मोदी     - REFORM, PERFORM, TRANSFORM के मॉडल पर चलते हुए हमने काफी काम किया है: पीएम मोदी   - वो कहते नहीं थे सैनिकों के बीच भी वन रैंक वन पेंशन लागू करने की आवाजें उठ रही थी। देश के जवान के लिए कई सालों से पेंडिग वन रैंक वन पेंशन को हमने लागू किया: पीएम मोदी   - अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत की साख बढ़ी है। भारत की भूमिका अंतरराष्‍ट्रीय मंचों में पर बढ़ी है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि भारत एक सोया हुआ हाथी है जो जाग गया है। 2014 से पहले दुनिया की गणमान्य संस्थाएं और अर्थशास्त्री कभी भारत के लिए क्या कहा करते थे। वह भी एक जमाना था कि हिंदुस्तान की अर्थव्‍यवस्‍था बड़ी रिस्क से भरी है वही लोग आज हमारे रिफॉर्म की तारीफ कर रहे हैं।- लालकिले से पीएम मोदी   - पीएम मोदी: आज भारत की बात हर जगह सुनी जाती है। पूरा विश्व कहता है कि सोया हुआ हाथी जाग गया है   - पहले विश्व के अन्य देश हमारे साथ जुड़ने से हिचकिचाते थे, कहते थे, भारत की अर्थव्यवस्था में रिस्क है लेकिन आज वही देश हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं और उन्हें भारत में अवसर नजर आते हैं: पीएम मोदी   - आज भारत की हर चीज पर पूरा विश्व नजर रखता है। 2014 के बाद ये स्थिति बदली है: लाल किले से पीएम मोदी   - जिस रफ्तार से 2013 में गैस कनेक्शन दिया जा रहा था, अगर वही पुरानी रफ्तार होती तो देश के हर घर में सालों तक भी गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाता। देश आज रिकॉर्ड अन्‍न उत्‍पादन कर रहा है। कौशल विकास पर तेज से काम चल रहा है। हमारे देश से अपेक्षाएं बहुत ज्‍यादा हैं। हम बड़े लक्ष्‍य लेकर आगे बढ़ेंगे।- लालकिले से पीएम मोदी   - देश के लिए कुछ करने का जूनून हो तो बेनीमी संपत्ति का कानून लागू होता है: लाल किले से देश के नाम संबोधन करते पीएम   देश के कई हिस्‍सों में अच्‍छी मानसूनी बारिश हुई है लेकिन इसी समय देश के कई हिस्‍से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों में बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। - लालकिले से पीएम मोदी   - बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, वह सभी को न्‍याय देता है। हमने सभी के लिए सामाजिक न्‍याय सुनिश्चित किया है। हाल ही में संपन्‍न संसद का मानसून सत्र सामाजिक न्‍याय प्रति प्रतिबद्ध था। संसद के इस सत्र में ओबीसी आयोग को बनाने वाला वाला बिल पास हुआ - लालकिले से पीएम मोदी   - पीएम: देश के छोटे व्यापारियों की वजह से, उनके दिमाग के खुलेपन की वजह से देश में जीएसटी लागू हुआ है।   - देश में आग छोटे शहरों में स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहा है: लाल किले से पीएम मोदी     - 2014 से अबतक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं, वो देश बनाने में भी जुटे हुए हैं: पीएम मोदी   - देश आज रेकॉर्ड अनाज पैदा कर रहा है तो देश आज मोबाइल फैक्ट्री बनाने का काम भी कर रहा है: पीएम मोदी   - बाबा सहाब द्वारा बनाया गये संविधान में सबके लिए न्याय की बात की गई है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी को न्याय मिले और एक ऐसे भारत का निर्माण हो जिसमें तेजी से विकास हो: लाल किले से पीएम मोदी     अगर शौचालय बनाने में 2013 की रफ्तार से चलते तो शायद तो कितने दशक बीत जाते। अगर हम गांव में बिजली पहुंचाने की बात करें, तो 2013 के आधार के आधार पर सोचें, तो एक दो दशक और लग जाते। 2013 को सोचें तो एलपीजी कनेक्शन... अगर 2013 की रफ्तार से ऑप्टिकल फाइबर लगाने का काम करते तो गांवों में पहुंचाने में पीढ़ियां निकल जातीं।- पीएम मोदी   - लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: दलित, पीड़ित, गरीबों को न्याय मिले ऐसा देश बनाने का सपना है। - पीएम मोदी ने पढ़ी सुब्रमण्यम भारती की कविता   - लाल किले से पीएम मोदी: अगले साल जलियांवाला बाग हत्याकांड को 100 साल पूरे हो जाएंगे। मैं उन सभी को नमन करता हूं जिन्होंने अपने प्राणों की आहूती दी।   - पीएम मोदी: भारत विश्व की छठी अर्थव्यवस्था बना। हमने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया।     - आजादी के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से सुरक्षाबलों को नमन किया।   - आजादी ऐसे ही नहीं मिली। बापू के नेतृत्व में अनेक क्रांतिकारियों, नौजवानों ने अपनी जवानी जेल में काटी - लालकिले से पीएम मोदी     लाल किले से देश के नाम पीएम का संबोधन: हम उस समय में आजादी का जश्न मना रहे हैं जब नेवी की 6 महिला अफसरों ने हाल ही में विश्व दौरा पूरा किया है।   - पीएम ने अपने भाषण में सदन के मॉनसून सत्र का जिक्र किया, कहा, ससंद का यह सत्र सामाजिक न्याय को सर्मपित रहा।   - लाल किले से देश के नाम पीएम का संबोधन: नन्हें-मुन्हें आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट फतेह करके इस देश का मान बढ़ाया है जिससे आजादी का पर्व और भी खास हुआ है।   - लाल किले से पीएम: हम ऐसे समय में आजादी का जश्न मना रहे हैं जब हमारी बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया है।   - लाल किले से पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं।     साभार-khaskhabar.com        

Read More

नई दिल्ली। आज पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस दिन हमारे देश 72 साल पहले परतंत्रता की जंजीरों को तोडकर आजादी प्राप्त की थी। आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी भाजपा के कार्यालय में तिरंगा फहराया था। इसी दौरान एक हादसा घटित हो गया था। अमित शाह तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींच रहे थे।  उसी समय तिरंगा नीचे गिर गया। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कस दिया। उन्होंने अमित शाह का वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वे क्या देश संभालेंगे? उन्होंने आगे कहा कि 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का अपमान करने वाले अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान कभी नहीं होता। वे दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते हैं।  उनको जानकारी नहीं है कि राष्ट्रगान के तौर-तरीका के बारे में। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई पार्टी के प्रमुख, नेता, केंद्रीय मंत्री अपने आवास, पार्टी कार्यालय पर तिरंगा फहराने का कार्य करते हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह ही अपने आवास पर तिरंगा फहराया था।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में 34 लड़कियों से यौन शोषण के मामले में सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को बड़ा निदेश दिए है। शीर्ष कोर्ट ने केंद्र सरकार को से कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बाल संरक्षण नीति बनाए। आपको बता दें कि मुजफ्परपुर के बालिका गृह में यौऩ शोषण के बाद देश के दूसरे हिस्सों में भी बालिका गृह में ऐसे ही मामले सामने आए हैं। फिलहाल मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में यौन शोषण कांड की सीबीआई जांच हो रही है और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर जेल में बंद है। इस जांच की देखरेख पटना होई कोर्ट कर रहा है। इस मामले में रविवार को सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के बेटे को बालिका आश्रय गृह पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया था। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने करीब 12 घंटों तक राहुल से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई बालिका गृह से राहुल को लेकर निकल गई। सीबीआई की टीम बालिका गृह में अपने साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंची थी। इससे पहले भी जेसीबी मशीन से खुदाई की गई थी, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ था। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि आश्रय गृह में फिर से खुदाई की जा सकती है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने सेंट्रल फॉरेसिंक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) के अधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह की तलाशी ली थी। मुजफ्फरपुर कांड को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे सामने आ रहे है। बिहार पुलिस को शनिवार को ब्रजेश ठाकुर के पास से 40 मोबाइल फोन नंबर की सूची मिली है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (आफस्पा) को कमजोर करने के खिलाफ एक याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा। यह अधिनियम अशांत व विद्रोह प्रभावित क्षेत्रों में सैन्य कर्मियों को कार्रवाई के लिए अभियोग से प्रतिरक्षा प्रदान करता है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ मामले पर सुनवाई करने पर सहमत हो गई है। पीठ ने यह सहमति वकील एश्वर्य भाटी की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग पर दी है। यह याचिका सेवारत सेना अधिकारियों के एक समूह ने दाखिल की है। करीब 300 सैनिकों ने अपनी याचिका में कहा है कि मोर्चे पर अपने दुश्मनों से लड़ते समय बचाव के अधिकार की जरूरत होती है। यदि सुरक्षाबलों को यह अधिकार नहीं होगा और दुश्मनों पर अभियान चलाने के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाएगा तो हमारी संप्रभुता एवं निष्ठा खतरे में पड़ेगी। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायाधीश एएम खनविलकर की पीठ सैनिकों की ओर से पेश वकील ऐश्वर्या भाटी की दलील पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई। भाटी ने कहा कि अशांत क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी निभाने के लिए सैनिकों पर अभियोग दर्ज कराया जा रहा है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

चेन्नई। डीएमके के अध्यक्ष एम. करुणानिधि के निधन के बाद ही परिवार में राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने को लेकर दोनों भाइयों में संघर्ष शुरू हो गया है। इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरी ने सोमवार को दावा किया कि उनके पिता और द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (द्रमुक) के दिवंगत अध्यक्ष एम. करुणानिधि के सच्चे वफादार उनके साथ हैं। अलागिरी ने यहां मरीना बीच पर अपने पिता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पिता को पार्टी के बारे में अपनी व्यथा से अवगत कराया था।   अलागिरी को पार्टी नेताओं की आलोचना करने के लिए 2014 में पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी पीड़ा पार्टी को लेकर थी, न कि परिवार को लेकर थी। लोग सही समय आने पर पूरी कहानी को जानेंगे। अलागिरी ने मंगलवार को होने वाली द्रमुक कार्यकारिणी समिति बैठक के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अब पार्टी में नहीं हैं। अलागिरी द्रमुक के शीर्ष पद पर काबिज होना चाहते थे, लेकिन उनके पिता करुणानिधि ने अलागिरी के स्थान पर अपने दूसरे बेटे एम.के. स्टालिन को तरजीह दी।    आपको बताते दे कि दिवंग्त करुणानिधि की तेरहवी भी नही हुई है और दोनो सगे भाई राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने में लग गए। यह स्थिति लेागेां को मुगल समाज्य की याद दिला दी है। ऐसे स्थिति में डीएमके के प्रवक्ता भी अलागिरी के विषय में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस बीच पाटी के प्रवक्ता ने बताया कि हमने मंगलवार को पार्टी की कार्यकारी समिति की आपातकाल की बैठक बुलाई है और जनरल काउंसिल के पास 80 दिन का समय है जिसमें वह भविष्य के अहम पदों और मामलों पर अहम फैसला लेगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद पर सोमवार को कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई, जिसमें खालिद बाल-बाल बच गए। यह हमला अपरान्ह करीब 2.30 बजे हुआ, जब खालिद एक चाय की दुकान पर थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खालिद व उनके दोस्तों के अनुसार, दो लोगों ने उनसे संपर्क किया। इनमें से एक ने उन पर पिस्तौल से गोली चलाई। इसके बाद हमलावर वारदात स्थल से फरार हो गए। खालिद को कोई चोट नहीं आई। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से पिस्तौल बरामद की गई है। खालिद कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘युनाइटेड अगेंस्ट हेट’ कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। लोकसभा केचुनाव के माध्यम से दिल्ली की राजगद्दी में बैठने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। क्योंकि यहां लोकसभा की 80 सीटें आती हैं। यहां पर सबसे ज्यादा सीटों पर कब्जा करने का मतलब दिल्ली की गद्दी पर प्रमुख दावेदारी मानी जाती है। इस को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यसमिति के मंथन के दूसरे दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार भर दिया है।  शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि हमें 2014 से एक सीट ज्यादा जीतने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 से एक सीट ज्यादा यानी 74 सीटों पर विजय प्राप्त करना ज्यादा है। अभी वर्तमान में भाजपा की वहां लोकसभा की 73 सीटें हैं। ये कार्यसमिति में बसपा-सपा-रालोद गठबंधन तीनों ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी इस पर भी विशेष चर्चा मंथन किया गया।  साभार-khaskhabar.com

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य की गर्मी के बारे में जानकारी जाने के लिए पहला मिशन पार्कर सोलर प्रोब रवाना कर दिया है। सोलर प्रोब एक गाड़ी के आकार का माना जा रहा है। यह अंतरक्षियान सूर्य की सतह के सबसे करीब 40 लाख मील की दूरी के समीप से गुजरेगा। आप को बताते जाए कि इससे पहले किसी भी अंतरिक्षयान ने इतनी अधिक मात्रा में ताप और इतनी रोशनी का सामना नहीं किया था।  इस मिशन का लक्ष्य यह बताया जा रहा है कि किस तरह ऊर्जा और गर्मी सूरज के चारों ओर घेरा बनाकर रखती है। आपको बताते जाए कि इससे पहले शनिवार को पार्कर सोलर प्रोब को प्रारंभ करना था लेकिन कोई तकनीकी खामी होने के कारण लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया था। केप केनेवरल स्थित प्रक्षेपण स्थल से डेल्टा-4 रॉकेट के माध्यम से इस यान को अंतरिक्ष की तरफ रवाना किया गया। यह यान आने वाले सात सालों में सूरज के 7 चक्कर लगाएगा।  धरती और सूरज के बीच औसत दूरी 9 करोड़ 30 लाख मील के लगभग है। यह मिशन सूरज के वायुमंडल का अध्ययन करेगा। इस मिशन में लगभग डेढ़ अरब डॉलर की लागत खर्च किए गए हैं। यह मिशन 7 साल तक सूरज के वातावरण को पहचानने का प्रयास करेगा। यह यान 9 फीट 10 इंच लंबा बताया गया है और इसका वजन 612 किलो है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More