BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

केरल में बीमारियां फैलने का खतरा मंडराया, अब तक हुई 370 की मौत

केरल में बीमारियां फैलने का खतरा मंडराया, अब तक हुई 370 की मौततिरुवनंतपुर। केरल में भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के चलते रविवार को दो और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढक़र 370 हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित अलाप्पुझा, एर्नाकुलम और त्रिशूर में बचाव कार्य जारी है। बाढ का असर रविवार को कम होता दिख रहा है। इसका मुख्य कारण शुक्रवार से बारिश का कम होना है। राहत शिविरों में लगभग साढे बीस लाख ठहरे हुए हैं। इन शिविरों में ठहरे लोगों में बीमारियों के शिकार होने का खतरा बना हुआ है। क्योंकि ठहरे हुए पानी में बदबू जबरदस्त आ रही है। 

स्वास्थ्य विभाग प्रदूषित जल और वायु से पैदा होने वाली बीमारियों के खतरे से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है। क्योंकि यहां बीमारी फैल गई तो निपटने में काफी परेशानी का सामना करना पडेगा। यहां फैलने वाली बीमारी महामारी का रूप धारण कर लेगी। पड़ोसी राज्यों की मेडिकल टीमें जल्द ही पहुंच जाएंगी।अधिकारियों ने इन तीन जिलों में जारी किए गए रेड अलर्ट को वापस ले लिया है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अपने पूर्वानुमान में राज्य के कुछ जिलों में सामान्य बारिश होने की बात कही है। 

 

सर्वाधिक प्रभावित स्थानों जहां लोग पिछले तीन दिनों से भोजन या पानी के बिना फंसे हुए हैं, उनमें चेंगन्नूर, पांडलम, तिरुवल्ला और पथानामथिट्टा जिले के कई इलाके, एर्नाकुलम में अलुवा, अंगमाली और पारावुर में शामिल हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More