BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

केरल की एक अदालत ने अभिनेता दिलीप को दी राहत, जमानत रद्द करने पर मांगे सबूत

कोच्चि। एक्टर दिलीप को गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। दरअसल, ट्रायल कोर्ट ने क्राइम ब्रांच द्वारा उनकी जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से पूछा कि वह सबूत कहां है, जिनसे उन्होंने छेड़छाड़ की है। संयोग से अब दो मामले ऐसे हैं जिनमें अभिनेता दिलीप को जमानत मिल गई है। एक 2017 का अभिनेत्री अपहरण का मामला है, जिसमें दिलीप आठवें आरोपी हैं। इस मामले में वह दो महीने से अधिक समय तक जेल में रहे।

दूसरा मामला दिसंबर में दर्ज किया गया था। इस मामले में उनपर 2017 के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप है।

अप्रैल में, जांच दल ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की। इस याचिका में कहा गया कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रहे है।

गुरुवार को, अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ सभी सबूत हैं। उनके पास सभी वॉयस क्लिप है। जिसमें साफ पता चल रहा है कि अभिनेता ने सबूतों को मिटाने के लिए क्या किया।

अदालत ने अभियोजन पक्ष को सभी सबूतों के साथ आने के लिए कहा और मामले को 26 मई के लिए टाल दिया।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More