देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राजधानी दिल्ली में कई बाज़ार बंद रखे गए। इसके अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों ने भी एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन किए गए।
LIVE अपडेट ::::::
- पंचतत्व में विलीन हो रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि।
- वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर शुरू।
- अटल बिहारी वाजपेयी के शरीर से लिपटे तिरंगे को उनकी नातिन निहारिका को सौंपा गया।
- बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने दी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
- हामिद करजई ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि
- स्मृति स्थल पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद पीएम मोदी, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेता।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे राष्ट्रीय स्मृति स्थल
- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
- लाल कृष्ण आडवाणी पहुंचे राष्ट्रीय स्मृति स्थल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने दी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि
- तीनों सेनाओं के जवान अटल जी को अंतिम सलामी देंगे
- स्मृति स्थल पहुंची पूर्वी पीएम अटलजी की अंतिम यात्रा।
- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत कई नेता स्मृति स्थल पर मौजूद।
- दिल्लीः पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने स्मृति स्थल पहुंचे मनमोहन सिंह और राहुल गांधी।
- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में फूलों की बारिश करते लोग।
- अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर के साथ अपार जनसमूह लगातार राष्ट्रीय स्मृति स्थल की ओर लगातार बढ़ रहा है। शाम 4 बजे के बाद होगा वाजपेयी का अंतिम संस्कार।
- थोड़ी देर में स्मृति स्थल पर पहुंचेगी अटल बिहारी की अंतिम यात्रा। लोगों का हुजूम लगातार उनके पार्थिव शरीर के साथ स्मृति स्थल की ओर बढ़ रहा है।
- पूर्व पीएम अटल बिहारी के निधन के बाद उनके सम्मान में नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग पर यूनियन जैक आधा झुका हुआ।
- स्मृति स्थल पर 4 बजे होना है अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार।
- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में देवेंद्र फणनवीस, त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। सारे लोग अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ ही चल रहे हैं।
- स्मृति स्थल पर चंदन की लकड़ियों से बनाई जा रही है चिता। स्मृति ईरानी, तरुण चुघ आदि कर रहे हैं तैयारियां।
- उधर, स्मृति स्थल में अंत्येष्टि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहां काफी बड़ी सख्या में लोगों का हुजूम मौजूद है। बीजेपी मुख्यालय से शुरू हुई अटल की अनंत यात्रा कुछ ही देर में स्मृति स्थल पर पहुंचेगी।
- अटल को आखिरी विदाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पैदल ही शवयात्रा में शामिल हैं। उनके पीछे-पीछे हजारों लोगों को हुजूम भी चल रहा है।
- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। पीएम मोदी समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता भी अटल जी के पार्थिव शरीर के साथ ही चल रहे हैं।
- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। वाजपेयी के पार्थिव शरीर के साथ चल रही है लोगों की अपार भीड़।
- स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा ले रहें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, शाम को दी जाएगी वाजपेयी को अंतिम विदाई।
- स्मृति स्थल के बाहर अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए लगीं आम लोगों की कतारें।
- शुरु हुई अटल बिहारी की अंतिम यात्रा। नम आंखों से अपने गुरु को विदाई दे रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी। अंतिम यात्रा में अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ-साथ चल रहे हैं।
- बीजेपी मुख्यालय से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरु। पीएम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी अंतिम यात्रा में मौजूद।
- श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला दिल्ली पहुंचे। वह पूर्व पीएम अटल बिहारी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
- यह अटल जी की विशेषता थी कि उन्होंने कभी राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों के कारण मानवता को नुकसान नहीं पहुंचाया। आज देश में इस तरह के सिद्धांतों की जरूरत हैः सीताराम येचुरी, महासचिव सीपीआई(एम)
- वह (अटल बिहारी वाजपेयी) एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है और यह भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं उनके जैसे बेहतरीन आदमी को अपना सम्मान देना चाहता थाः भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त
- दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- हम उन्हें बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों के मजबूत समर्थन के लिए याद करते हैं। उन्हें बंगाली संगीत बहुत पसंद था। जब वह विदेश मंत्री बने तो मुझे दिल्ली में राजनयिक के रूप में सेवा करने का मौका मिलाः बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली
- बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- लखनऊ चौक में पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे हजारो की संख्या में लोग।
- मैंने 2006 में एक बार उनसे (अटल बिहारी वाजपेयी) मुलाकात की थी। वह एक बहुत अच्छे वक्ता थे। भारतीय राजनीति में उनकी अनुपस्थिति को किसी और के द्वारा भरा नहीं जा सकता है, वह हर किसी के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं और अपनी कविता, भाषण और व्याख्यान के माध्यम से कई लोगों को प्रेरित भी किया हैः मधुर भंडारकर
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम व अपने मित्र अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।













Related Items
वीरप्पन की बेटी तमिलनाडु के कृष्णागिरि से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी
अमित कुमार कॉलेज अध्यक्ष एवं बांके बिहारी बने कॉलेज मंत्री
बांके बिहारी लाल को दी जन्मोत्सव की बधाई