BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। केरल में बाढ से मची तबाही के बाद रविवार से बारिश कम होने की वजह से थोडी राहत मिली है। इससे बचाव दल को ज्यादा दिक्कतें नहीं आएंगी। लेकिन दूसरी समस्या उत्पन्न होने का खतरा पैदा हो गया है। केरल में बाढ़ पीडि़तों के लिए 5,645 राहत शिविर आयोजित किए गए हैं। बाढ़ ने अब तक 370 लोगों की जिंदगियां ले चुकी है। वहीं केंद्रीय मंत्री के. जे. अल्फॉन्स का कहना है कि अभी भी लगभग 10 लाख लोग राहत कैंप में आश्रय ले रखा है। प्रभावित जिलों में जिलाधिकारी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।    उन्होंने बताया कि इस मुसीबत के समय में मछुआरे सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। बचाव अभियान के दौरान उन्होंने अपनी करीब 600 बोट सहायता के लिए दी है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के.जे. एलफॉन्स ने बताया कि बाढ़ के कारण किसी भी घर में बिजली नहीं आ रही है, ना ही किसी और तरह की सुविधाएं हैं। अभी सबसे ज्यादा वहां पर इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर की जरूरत है, अभी वहां खाना और कपड़े की जरूरत नहीं है। केरल में कुछ दिनों बाद विमान सेवा प्रारंभ कर दी है।    कोच्चि एयरपोर्ट बाढ़ के पानी की वजह से पूरी तरह पानी के हवाले हो गया था। इसके बाद नेवल एयर स्टेशन पर विमान सेवा को शुरू कर दिया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि केंद्र की ओर से केरल को पूरी सहायता की जा रही है। राज्य में करीब 3757 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। इसमें 90 किस्म की दवाइयां भेजी जा रही हैं, उन्होंने कहा कि महामारी ना फैले उसकी पूरी तैयारी कर चुके हैं। सारे जिलों में जारी किया गया रेड अलर्ट वापस ले लिया गया है। मौसम विभाग ने चार दिनों तक कोई भारी बारिश नहीं होने का दावा किया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

तिरुवनंतपुर। केरल में भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के चलते रविवार को दो और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढक़र 370 हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित अलाप्पुझा, एर्नाकुलम और त्रिशूर में बचाव कार्य जारी है। बाढ का असर रविवार को कम होता दिख रहा है। इसका मुख्य कारण शुक्रवार से बारिश का कम होना है। राहत शिविरों में लगभग साढे बीस लाख ठहरे हुए हैं। इन शिविरों में ठहरे लोगों में बीमारियों के शिकार होने का खतरा बना हुआ है। क्योंकि ठहरे हुए पानी में बदबू जबरदस्त आ रही है।  स्वास्थ्य विभाग प्रदूषित जल और वायु से पैदा होने वाली बीमारियों के खतरे से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है। क्योंकि यहां बीमारी फैल गई तो निपटने में काफी परेशानी का सामना करना पडेगा। यहां फैलने वाली बीमारी महामारी का रूप धारण कर लेगी। पड़ोसी राज्यों की मेडिकल टीमें जल्द ही पहुंच जाएंगी।अधिकारियों ने इन तीन जिलों में जारी किए गए रेड अलर्ट को वापस ले लिया है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अपने पूर्वानुमान में राज्य के कुछ जिलों में सामान्य बारिश होने की बात कही है।    सर्वाधिक प्रभावित स्थानों जहां लोग पिछले तीन दिनों से भोजन या पानी के बिना फंसे हुए हैं, उनमें चेंगन्नूर, पांडलम, तिरुवल्ला और पथानामथिट्टा जिले के कई इलाके, एर्नाकुलम में अलुवा, अंगमाली और पारावुर में शामिल हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित की जाएंगी। इसके लिए रविवार सुबह उनकी दत्तक पुत्री नमिता कौल स्मृति स्थल पर उनकी अस्थियां एकत्र करने पहुंचीं। विसर्जन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेता शामिल हुए है।    - गंगा में विलिन हुए पूर्व पीएम वाजपेयी, अस्थियों को बहाया।   - हर की पौड़ी पहुंची अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, थोड़ी देर में होगा विसर्जन।   - अस्थियों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।     पूर्व नेता की अस्थियां हरिद्वार में एक कलश यात्रा आयोजित करके विसर्जित की जाएंगी। पूर्व प्रधानमंत्री का परिवार उनकी अस्थियां लेकर आज 11 बजे हरिद्वार में पहुंचेगा। इसके बाद अस्थियों के साथ बीजेपी हरिद्वार में सुबह 11.30 बजे से कलश यात्रा निकाली गई है। यह कलश यात्रा हरिद्वार के भल्ला कॉलेज से शुरू होगी।    पहले अस्थि कलश आम लोगों के दर्शन के लिए शांति कुंज हरिद्वार में रखने के कार्यक्रम था, जो अब वो कार्यक्रम रद्द हो गया है। हरिद्वार में अटल जी के अस्थि विसर्जन में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के सीएण त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

तिरुवतंपुरम। भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आए केरल में हालात का जायजा लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अधिकारियों विजयन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। पीएम मोदी ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित केरल के लिए 500 करोड रुपए की तत्काल मदद की घोषणा की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए का ऐलान भी किया है।  तबाही ऐसी है कि जल और जमीन का अंतर ही मिट गया है। शहर समंदर में तब्दील हो चुके हैं। सडक़ों पर नावें दौड़ रही हैं। अलेप्पी इलाके में आईटीबीपी ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और जवानों ने सैलाब में फंसे करीब 500 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद मौत की लहरों के बीच से बाहर निकाला। रस्सी के सहारे लोगों को सही सलामत बेकाबू लहरों के बीच से बाहर निकाला गया।   1,300 कर्मियों, 435 नौकाओं, 20 विमानों, 38 हेलीकॉप्टर तैनात  राहत एवं बचाव कार्यो में सेना, वायुसेना और नौसेना के नेतृत्व में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों के साथ 1,300 कर्मियों और 435 नौकाओं को तैनात किया गया है। संसाधनों को पहुंचाने के लिए 20 विमानों के अलावा 38 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। सेना ने इंजीनियरिंग टास्क फोर्स (ईटीएफ) से जुड़े लगभग 10 टुकड़ियों और 10 टीमों को तैनात किया है, जिसमें करीब 790 कर्मी शामिल हैं। नौसेना ने दो हेलीकॉप्टरों, दो जहाजों के साथ 82 टीमों, 42 तटरक्षक गार्ड तैनात किए हैं।बचाव और राहत कार्यो के लिए अर्धसैनिकबलों की पांच कंपनियों को भी तैनात किया गया है। नौ अगस्त से लेकर अब तक लगभग 7,000 लोगों को बचाया जा चुका है और करीब 900 लोगों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई गई है।    12 जिलों में रेडअलर्ट जारी केरल पर आई कुदरत की सबसे बड़ी तबाही में अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 जिलों में से 12 जिलों में रेडअलर्ट जारी किया गया है। कासरगोड़ और तिरुवनंतपुरम जिलों में शुक्रवार को रेडअलर्ट हटा लिया गया है। वहीं, हजारों लोग अभी भी ऊंची इमारतों पर बैठे हैं और बचाए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अकेले एर्नाकुलम और त्रिशूर शिविरों में 50,000 से अधिक लोग फंसे हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस्लामाबाद में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू वहां पहुंचे गए और वहां पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिलते नजर आए। इसके बाद सिद्धू के लूधियाना में पोस्टर जलाए गए। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि यह भारत के शहीदों का अपमान है।  हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री पाकिस्तान में जाकर सेना के प्रमुख को गले लगाना देश का अपमान है । साथ ही पंजाब सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। उनके जाने पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय शोक के बावजूद भी जाना ठीक नहीं है।  कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने एक चैनल पर कहा है कि यदि वे मुझसे सलाह लेते, तो मैं उन्हें पाकिस्तान जाने से रोकता। वे दोस्ती के नाते गए हैं, लेकिन दोस्ती देश से बड़ी नहीं होती है। सीमा पर हमारे जवान मारे जा रहे हैं और ऐसे में पाकिस्तान सेना के चीफ को सिद्धू का गले लगाना गलत संदेश दे रहा है। भारत सरकार को उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। भारत सरकार की सहमति से वे पाकिस्तान गए हैं। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने भी सवाल दाग दिया कि कांग्रेस नेता सिद्धू भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने की जगह पाकिस्तान चले गए, कहां तक उचित है। कांग्रेस नेता सुनील जाखड ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना न्यौते शरीफ के घर शादी में चले जाते हैं , हमारे सिद्धू के पास निमंत्रण होने के बाद जाना क्या गलत है क्या। वे एक खिलाडी के नाते वहां गए हैं। गलत किया या सही, यह तो इतिहास ही बताएगा।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राजधानी दिल्ली में कई बाज़ार बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों ने भी एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया है, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं।   शुक्रवार सुबह नौ बजे उनका पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर ले जाया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।   LIVE अपडेट ::::::     - आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  - राष्ट्रीय सुरक्षा कलाकार अजीत डोभाल ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।    - नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।    आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।    - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक अडवाइजरी जारी की है। सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाली लगभग सभी सड़कें, जिनमें कृष्णा मेनन मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, इंडिया गेट वाली सड़क सुबह आठ बजे से बंद रहेंगी।   - दिल्ली पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार जुलूस के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो लोग श्रद्धांजलि देने आते हैं, उनको ज्यादा असुविधा का सामना न करना पड़े और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा: दिल्ली डीसीपी मधुर वर्मा   - आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।      - गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जावेद अख्तर ने कहा, 'बहुत कम होता है जब एक राजनेता को पार्टी लाइन से बाहर इतना सम्मान मिलता है। अलग विचार धारा के लोग भी उनसे प्यार करते हैं क्योंकि वह सबसे प्यार करते थे।' - केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। - अंतिम दर्शन करने के बाद जावेद अख्तर ने कहा, कभी कभी ऐसा होता है कि ऐसे लोग पैदा होते हैं जिनसे विपरीत विचारधारा वाले लोग भी प्यार करें, भले ही वो उनसे सहमत ना हों। वो बहुत बड़े स्टेटमैन थे, सभी उनसे मोहब्बत करते थे। - एक बार फिर पूर्व पीएम वाजपेयी के घर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह। इसके साथ ही लेखक-शायर जावेद अख्तर और अभिनेत्री शाबना आजमी भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्व पीएम के घर के बाहर अटल जी अमर रहें जैसे नारों की गूंज सुनाई दे रही है।   - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनके घर से बीजेपी मुख्यालय ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेना ने गन कैरेज (विशेष लोगों के पार्थिव शरीर ले जाने वाला वाहन) तैयार किया है। इस वाहन को पूरी तरह फूलों से ढंका गया है। इसके साथ ही एक अन्य को भी विकल्प के तौर पर तैयार रखा गया है। - अमेरिका के लोग और मैं इस दुख की घड़ी में भारत के लोगों के साथ हैं। आज हमारे विचार और प्रार्थना भारत के लोगों के साथ हैं। आज दोनों देश पूर्व पीएम वाजपेयी के दूरगामी दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं। वाजपेयी दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले गए थे: माइक पॉम्पियो, विदेश मंत्री अमेरिका - दिल्ली: डीएमके नेता एमके स्टालिन और कनिमोझी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर दी श्रद्धांजलि।   - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण बंडारा किरेल्ला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।   - मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि के तौर पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन की बत्तियां बंद की गईं।   - दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।   - दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया।   - दिल्ली: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद ने दी उन्हें श्रद्धांजलि।       साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राजधानी दिल्ली में कई बाज़ार बंद रखे गए। इसके अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों ने भी एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन किए गए।    LIVE अपडेट ::::::   - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। वाजपेयी के पार्थिव शरीर के साथ चल रही है लोगों की अपार भीड़।     - स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा ले रहें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, शाम को दी जाएगी वाजपेयी को अंतिम विदाई।   - स्मृति स्थल के बाहर अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए लगीं आम लोगों की कतारें।   - शुरु हुई अटल बिहारी की अंतिम यात्रा। नम आंखों से अपने गुरु को विदाई दे रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी। अंतिम यात्रा में अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ-साथ चल रहे हैं।   - बीजेपी मुख्यालय से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरु। पीएम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी अंतिम यात्रा में मौजूद।     - श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला दिल्ली पहुंचे। वह पूर्व पीएम अटल बिहारी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।   - यह अटल जी की विशेषता थी कि उन्होंने कभी राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों के कारण मानवता को नुकसान नहीं पहुंचाया। आज देश में इस तरह के सिद्धांतों की जरूरत हैः सीताराम येचुरी, महासचिव सीपीआई(एम)   - वह (अटल बिहारी वाजपेयी) एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है और यह भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं उनके जैसे बेहतरीन आदमी को अपना सम्मान देना चाहता थाः भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त    - दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।   - हम उन्हें बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों के मजबूत समर्थन के लिए याद करते हैं। उन्हें बंगाली संगीत बहुत पसंद था। जब वह विदेश मंत्री बने तो मुझे दिल्ली में राजनयिक के रूप में सेवा करने का मौका मिलाः बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली    - बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।    - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।   - लखनऊ चौक में पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे हजारो की संख्या में लोग।   - मैंने 2006 में एक बार उनसे (अटल बिहारी वाजपेयी) मुलाकात की थी। वह एक बहुत अच्छे वक्ता थे। भारतीय राजनीति में उनकी अनुपस्थिति को किसी और के द्वारा भरा नहीं जा सकता है, वह हर किसी के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं और अपनी कविता, भाषण और व्याख्यान के माध्यम से कई लोगों को प्रेरित भी किया हैः मधुर भंडारकर   - बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम व अपने मित्र अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।     - बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली दिल्ली पहुंचे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।      बीजेपी मुख्यालय पर पहुंचा अटल बिहारी का पार्थिव शरीर। अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं लोग।   - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी के राज्यपाल राम नाइक बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद। थोड़ी देर में यहां पहुंचेगा पूर्व पीएम अटल बिहारी का पार्थिव शरीर।    - दिल्ली की सड़कों पर अटल को उन्हीं के शब्दों से दी गई है श्रद्धांजलि   - भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेयाल वांगचुक, नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री पीके ग्यावाल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेशी मंत्री लक्ष्मण किरीला, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली और पाकिस्तान के कानून मंत्री अली जफर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज दिल्ली पहुचेंगे।     - छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता - -अटल बिहारी वाजपेयी     - दिल्ली हाईकोर्ट और दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट आज दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे।    सक्षम प्राधिकारी ने फैसला किया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्मृति स्थल में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आधे दिन की छुट्टी होगी।    - इंडिया गेट के सामने से गुजरी अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा। लोगों की भारी भीड़ लगातार चल रही है साथ।     - सड़क के दोनों किनारों पर अटल बिहारी के अंतिम दर्शन करने के लिए खड़े हैं लोग। देश के दूर-दराज इलाकों से यहां पहुंचे हैं लोग।   - अंतिम यात्रा का रूट: दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ क्रॉसिंग, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, शांति वन चौक, राष्ट्रीय स्मृति स्थल।     - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय पर जुटी लोगों की भारी भीड़। थोड़ी देर में मुख्यालय पहुंचेगा उनका पार्थिव शरीर।        - अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ लोगों की भारी भीड़ बीजेपी मुख्यालय की तरफ चल रही है। लोग नारे लगा रहे हैं- जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा। भारत माता की जय।    अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ लोगों की भारी भीड़ बीजेपी मुख्यालय की तरफ चल रही है। लोग नारे लगा रहे हैं- जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा।   - अटल निवास से बीजेपी मुख्यालय तक का रूटः कृष्णा मेनन मार्ग- सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, अकबर रोड, इंडिया गेट सर्कल, तिलक मार्ग, आईटीओ, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग     - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके आवास से बीजेपी मुख्यालय की तरफ रवाना। रास्ते में लोगों की भारी भीड़ उनकी इस यात्रा में शामिल। लोग लगा रहे हैं अटल बिहारी के सम्मान में नारे।      - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके आवास से बीजेपी मुख्यालय की तरफ रवाना। दोपहर 1 बजे तक यहां लोग कर सकेंगे उनके अंतिम दर्शन।   - तीनों सेनाओं की एक संयुक्त टुकड़ी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ-साथ बीजेपी मुख्यालय की ओर चल रही है।   - सेना की विशेष गाड़ी से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जा रहा है। यहां दोपहर 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।   - हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं गीत नया गाता हूं, गीत नया गाता हूं - अटल बिहारी वाजपेयी   - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। थोड़ी देर में अंतिम दर्शन के लिए यहां पहुंचेगा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर।   - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम अंतिम संदेश लिखते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत   - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अंतिम संदेश   - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी दफ्तर पहुंचे। - आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।   - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।      गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जावेद अख्तर ने कहा, बहुत कम होता है जब एक राजनेता को पार्टी लाइन से बाहर इतना सम्मान मिलता है। अलग विचार धारा के लोग भी उनसे प्यार करते हैं क्योंकि वह सबसे प्यार करते थे।   - केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।   - अंतिम दर्शन करने के बाद जावेद अख्तर ने कहा, कभी कभी ऐसा होता है कि ऐसे लोग पैदा होते हैं जिनसे विपरीत विचारधारा वाले लोग भी प्यार करें, भले ही वो उनसे सहमत ना हों। वो बहुत बड़े स्टेटमैन थे, सभी उनसे मोहब्बत करते थे।   - एक बार फिर पूर्व पीएम वाजपेयी के घर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह। इसके साथ ही लेखक-शायर जावेद अख्तर और अभिनेत्री शाबना आजमी भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्व पीएम के घर के बाहर अटल जी अमर रहें जैसे नारों की गूंज सुनाई दे रही है।   - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनके घर से बीजेपी मुख्यालय ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेना ने गन कैरेज (विशेष लोगों के पार्थिव शरीर ले जाने वाला वाहन) तैयार किया है। इस वाहन को पूरी तरह फूलों से ढंका गया है। इसके साथ ही एक अन्य को भी विकल्प के तौर पर तैयार रखा गया है।   - अमेरिका के लोग और मैं इस दुख की घड़ी में भारत के लोगों के साथ हैं। आज हमारे विचार और प्रार्थना भारत के लोगों के साथ हैं। आज दोनों देश पूर्व पीएम वाजपेयी के दूरगामी दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं। वाजपेयी दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले गए थे: माइक पॉम्पियो, विदेश मंत्री अमेरिका   - दिल्ली: डीएमके नेता एमके स्टालिन और कनिमोझी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर दी श्रद्धांजलि।   - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण बंडारा किरेल्ला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।     मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि के तौर पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन की बत्तियां बंद की गईं।   - दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।   - दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया।   - दिल्ली: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद ने दी उन्हें श्रद्धांजलि।     साभार-khaskhabar.com          

Read More

नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हमला किया गया। यह हमला उस समय किया गया, जब स्वामी अग्निवेश यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने आए थे। भाजपा मुख्यालय में वाजपेयी का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया है। स्वामी अग्निवेश के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थल पर पहुंचने के तुंरत बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस जाने को कहा।    समाचार चैनल द्वारा प्रसारित कुछ फुटेज में उन्हें भागते हुए और कुछ लोगों द्वारा उनका पीछा करते देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अग्निवेश को गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें सुरक्षित ले गई।   अग्निवेश पर हाल में झारखंड के पाकुड़ जिले में एक गांव में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते हुए हमला किया गया था। यह हमला कथित तौर पर भाजपा के युवा मोर्चा व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया था।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राजधानी दिल्ली में कई बाज़ार बंद रखे गए। इसके अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों ने भी एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन किए गए। LIVE अपडेट ::::::- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि।- वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर शुरू।- अटल बिहारी वाजपेयी के शरीर से लिपटे तिरंगे को उनकी नातिन निहारिका को सौंपा गया।- बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने दी वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- हामिद करजई ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- स्मृति स्थल पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद पीएम मोदी, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेता।- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे राष्ट्रीय स्मृति स्थल- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजल‍ि- लाल कृष्ण आडवाणी पहुंचे राष्ट्रीय स्मृति स्थल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजल‍ि- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने दी वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- तीनों सेनाओं के जवान अटल जी को अंतिम सलामी देंगे - स्मृति स्थल पहुंची पूर्वी पीएम अटलजी की अंतिम यात्रा। - दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत कई नेता स्मृति स्थल पर मौजूद।- दिल्लीः पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने स्मृति स्थल पहुंचे मनमोहन सिंह और राहुल गांधी।- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में फूलों की बारिश करते लोग।- अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर के साथ अपार जनसमूह लगातार राष्ट्रीय स्मृति स्थल की ओर लगातार बढ़ रहा है। शाम 4 बजे के बाद होगा वाजपेयी का अंतिम संस्कार।- थोड़ी देर में स्मृति स्थल पर पहुंचेगी अटल बिहारी की अंतिम यात्रा। लोगों का हुजूम लगातार उनके पार्थिव शरीर के साथ स्मृति स्थल की ओर बढ़ रहा है।- पूर्व पीएम अटल बिहारी के निधन के बाद उनके सम्मान में नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग पर यूनियन जैक आधा झुका हुआ।- स्मृति स्थल पर 4 बजे होना है अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार।- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में देवेंद्र फणनवीस, त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। सारे लोग अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ ही चल रहे हैं।- स्मृति स्थल पर चंदन की लकड़ियों से बनाई जा रही है चिता। स्मृति ईरानी, तरुण चुघ आदि कर रहे हैं तैयारियां।- उधर, स्मृति स्थल में अंत्येष्टि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहां काफी बड़ी सख्या में लोगों का हुजूम मौजूद है। बीजेपी मुख्यालय से शुरू हुई अटल की अनंत यात्रा कुछ ही देर में स्मृति स्थल पर पहुंचेगी।- अटल को आखिरी विदाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पैदल ही शवयात्रा में शामिल हैं। उनके पीछे-पीछे हजारों लोगों को हुजूम भी चल रहा है।- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। पीएम मोदी समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता भी अटल जी के पार्थिव शरीर के साथ ही चल रहे हैं।- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। वाजपेयी के पार्थिव शरीर के साथ चल रही है लोगों की अपार भीड़।- स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा ले रहें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, शाम को दी जाएगी वाजपेयी को अंतिम विदाई।- स्मृति स्थल के बाहर अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए लगीं आम लोगों की कतारें।- शुरु हुई अटल बिहारी की अंतिम यात्रा। नम आंखों से अपने गुरु को विदाई दे रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी। अंतिम यात्रा में अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ-साथ चल रहे हैं।- बीजेपी मुख्यालय से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरु। पीएम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी अंतिम यात्रा में मौजूद।- श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला दिल्ली पहुंचे। वह पूर्व पीएम अटल बिहारी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।- यह अटल जी की विशेषता थी कि उन्होंने कभी राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों के कारण मानवता को नुकसान नहीं पहुंचाया। आज देश में इस तरह के सिद्धांतों की जरूरत हैः सीताराम येचुरी, महासचिव सीपीआई(एम)- वह (अटल बिहारी वाजपेयी) एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है और यह भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं उनके जैसे बेहतरीन आदमी को अपना सम्मान देना चाहता थाः भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त - दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।- हम उन्हें बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों के मजबूत समर्थन के लिए याद करते हैं। उन्हें बंगाली संगीत बहुत पसंद था। जब वह विदेश मंत्री बने तो मुझे दिल्ली में राजनयिक के रूप में सेवा करने का मौका मिलाः बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली - बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।- लखनऊ चौक में पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे हजारो की संख्या में लोग।- मैंने 2006 में एक बार उनसे (अटल बिहारी वाजपेयी) मुलाकात की थी। वह एक बहुत अच्छे वक्ता थे। भारतीय राजनीति में उनकी अनुपस्थिति को किसी और के द्वारा भरा नहीं जा सकता है, वह हर किसी के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं और अपनी कविता, भाषण और व्याख्यान के माध्यम से कई लोगों को प्रेरित भी किया हैः मधुर भंडारकर- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम व अपने मित्र अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।- बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली दिल्ली पहुंचे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल। बीजेपी मुख्यालय पर पहुंचा अटल बिहारी का पार्थिव शरीर। अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं लोग।- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी के राज्यपाल राम नाइक बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद। थोड़ी देर में यहां पहुंचेगा पूर्व पीएम अटल बिहारी का पार्थिव शरीर। - दिल्ली की सड़कों पर अटल को उन्हीं के शब्दों से दी गई है श्रद्धांजलि- भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेयाल वांगचुक, नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री पीके ग्यावाल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेशी मंत्री लक्ष्मण किरीला, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली और पाकिस्तान के कानून मंत्री अली जफर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज दिल्ली पहुचेंगे।- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता - -अटल बिहारी वाजपेयी- दिल्ली हाईकोर्ट और दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट आज दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे। सक्षम प्राधिकारी ने फैसला किया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्मृति स्थल में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आधे दिन की छुट्टी होगी। - इंडिया गेट के सामने से गुजरी अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा। लोगों की भारी भीड़ लगातार चल रही है साथ।- सड़क के दोनों किनारों पर अटल बिहारी के अंतिम दर्शन करने के लिए खड़े हैं लोग। देश के दूर-दराज इलाकों से यहां पहुंचे हैं लोग।- अंतिम यात्रा का रूट: दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ क्रॉसिंग, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, शांति वन चौक, राष्ट्रीय स्मृति स्थल।- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय पर जुटी लोगों की भारी भीड़। थोड़ी देर में मुख्यालय पहुंचेगा उनका पार्थिव शरीर। - अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ लोगों की भारी भीड़ बीजेपी मुख्यालय की तरफ चल रही है। लोग नारे लगा रहे हैं- जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा। भारत माता की जय। 

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राजधानी दिल्ली में कई बाज़ार बंद रखे गए। इसके अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों ने भी एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन किए गए। LIVE अपडेट ::::::- पंचतत्व में विलीन हो रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि।- वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर शुरू।- अटल बिहारी वाजपेयी के शरीर से लिपटे तिरंगे को उनकी नातिन निहारिका को सौंपा गया।- बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने दी वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- हामिद करजई ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- स्मृति स्थल पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद पीएम मोदी, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेता।- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे राष्ट्रीय स्मृति स्थल- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजल‍ि- लाल कृष्ण आडवाणी पहुंचे राष्ट्रीय स्मृति स्थल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजल‍ि- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने दी वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजल‍ि- तीनों सेनाओं के जवान अटल जी को अंतिम सलामी देंगे - स्मृति स्थल पहुंची पूर्वी पीएम अटलजी की अंतिम यात्रा। - दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत कई नेता स्मृति स्थल पर मौजूद।- दिल्लीः पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने स्मृति स्थल पहुंचे मनमोहन सिंह और राहुल गांधी।- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में फूलों की बारिश करते लोग।- अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर के साथ अपार जनसमूह लगातार राष्ट्रीय स्मृति स्थल की ओर लगातार बढ़ रहा है। शाम 4 बजे के बाद होगा वाजपेयी का अंतिम संस्कार।- थोड़ी देर में स्मृति स्थल पर पहुंचेगी अटल बिहारी की अंतिम यात्रा। लोगों का हुजूम लगातार उनके पार्थिव शरीर के साथ स्मृति स्थल की ओर बढ़ रहा है।- पूर्व पीएम अटल बिहारी के निधन के बाद उनके सम्मान में नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग पर यूनियन जैक आधा झुका हुआ।- स्मृति स्थल पर 4 बजे होना है अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार।- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में देवेंद्र फणनवीस, त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। सारे लोग अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ ही चल रहे हैं।- स्मृति स्थल पर चंदन की लकड़ियों से बनाई जा रही है चिता। स्मृति ईरानी, तरुण चुघ आदि कर रहे हैं तैयारियां।- उधर, स्मृति स्थल में अंत्येष्टि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहां काफी बड़ी सख्या में लोगों का हुजूम मौजूद है। बीजेपी मुख्यालय से शुरू हुई अटल की अनंत यात्रा कुछ ही देर में स्मृति स्थल पर पहुंचेगी।- अटल को आखिरी विदाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पैदल ही शवयात्रा में शामिल हैं। उनके पीछे-पीछे हजारों लोगों को हुजूम भी चल रहा है।- अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। पीएम मोदी समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता भी अटल जी के पार्थिव शरीर के साथ ही चल रहे हैं।- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। वाजपेयी के पार्थिव शरीर के साथ चल रही है लोगों की अपार भीड़।- स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा ले रहें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, शाम को दी जाएगी वाजपेयी को अंतिम विदाई।- स्मृति स्थल के बाहर अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए लगीं आम लोगों की कतारें।- शुरु हुई अटल बिहारी की अंतिम यात्रा। नम आंखों से अपने गुरु को विदाई दे रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी। अंतिम यात्रा में अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ-साथ चल रहे हैं।- बीजेपी मुख्यालय से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरु। पीएम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी अंतिम यात्रा में मौजूद।- श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला दिल्ली पहुंचे। वह पूर्व पीएम अटल बिहारी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।- यह अटल जी की विशेषता थी कि उन्होंने कभी राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों के कारण मानवता को नुकसान नहीं पहुंचाया। आज देश में इस तरह के सिद्धांतों की जरूरत हैः सीताराम येचुरी, महासचिव सीपीआई(एम)- वह (अटल बिहारी वाजपेयी) एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है और यह भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं उनके जैसे बेहतरीन आदमी को अपना सम्मान देना चाहता थाः भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त - दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।- हम उन्हें बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों के मजबूत समर्थन के लिए याद करते हैं। उन्हें बंगाली संगीत बहुत पसंद था। जब वह विदेश मंत्री बने तो मुझे दिल्ली में राजनयिक के रूप में सेवा करने का मौका मिलाः बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली - बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।- लखनऊ चौक में पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे हजारो की संख्या में लोग।- मैंने 2006 में एक बार उनसे (अटल बिहारी वाजपेयी) मुलाकात की थी। वह एक बहुत अच्छे वक्ता थे। भारतीय राजनीति में उनकी अनुपस्थिति को किसी और के द्वारा भरा नहीं जा सकता है, वह हर किसी के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं और अपनी कविता, भाषण और व्याख्यान के माध्यम से कई लोगों को प्रेरित भी किया हैः मधुर भंडारकर- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम व अपने मित्र अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Read More

नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शनों में भाजपा कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी गुमसुम बैठे रहे। शायद वे अटल जी के साथ बीते 65 सालों की यादों में खोए होंगे। उनकी आंखों के सामने वे पुराने बातें एक-एक करके याद आ रही होंगी। उनके साथी बडे भाई आज उनको छोड़ कर जा रहे हैं। जब अपना कोई चला जाता है तो आंखें बहुत कुछ बोलती हैं वैसे ही आडवानी के आंखें आज बहुत कुछ बयां कर रही थीं।   पिछले कुछ वर्षों से अटल जी अपनी बीमारी के कारण सार्वजनिक जीवन से बाहर हो गए थे। लेकिन उनसे लगातार मिलने वालों में दो ही प्रमुख थे एक लालकृष्ण आडवानी और दूसरे राजनाथ सिंह। अटल और आडवानी की जोडी 65 साल साथ-साथ रही। विपक्ष में बैठकर खूब पदर्शन किया और साथ-साथ प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री भी रहे। लेकिन जीवन का यह सत्य है कि जोडिय़ा हमेशा टूटती ही हैं। अटल जी उनको छोडकर इस दुनिया को अलविदा कर गए। वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में भीड़ में तन्हा बैठे लालकृष्ण आडवाणी की यह तस्वीर उनके दुख की सारी कहानी बयां करती है।    आपको बताते जाए कि सन 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी पहली बार मुलाकात हुई थे। ये मुलाकात एक ट्रेन में हुई थी। अटल जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ राजस्थान के कोटा जिले से गुजरने के दौरान हुई थी।   इस दौरान आडवाणी कोटा में संघ के प्रचारक थे। ट्रेन में ही मुखर्जी ने आडवाणी की मुलाकात अटल से करवाई थी। इसके बाद दोनों ने जीवन का पूरा सफर एक साथ ही किया। आज आडवाणी का वह साथी उनको अकेला छोड़ गए हैं।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

 नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। वे नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार वाजपेयी को एम्स में वेंंटिलेटर पर रखा गया है। पिछले 24 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू वाजपेयी का हाल जानने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।  एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार वाजपेयी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। एम्स की ओर से बुधवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत नाजुक है, पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।     LIVE अपडेट ::::::::     - AIIMS मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर सीआईएसएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात।   - बड़ी संख्या में एनएसजी कमांडो एम्स पहुंचे। NSA अजीत डोभाल भी एम्स पहुंचे   - NSA अजीत डोभाल एम्स पहुंचे। एम्स में सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े कर दिए गए है।     - डॉक्टरों की टीम, पीएम मोदी को पूर्व पीएम के स्वास्थ के बारे में जानकारी दे रही है। फिलहाल वाजपेयी को लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।   - दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जितेन्द्र सिंह और बीजेपी नेता भूपेन्द्र यादव, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास के बाहर मौजूद है। वाजपेयी अभी एम्स में भर्ती हैं और उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।   - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दोबारा एम्स पहुंचे मोदी।   - दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे एम्स।   - कर्नाटक बीजेपी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना। अटल बिहारी वाटपेयी की हालत काफी नाजुक है और पिछले 24 घंटे में उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।   - बिहार के सीएम नीतीश कुमार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली के लिए रवाना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने आने वाले हैं एम्स। वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक है।   - फारुख अब्दुल्ला भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। वाजपेयी की हालत नाजुक है और उन्हें अभी लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।   - वाजपेयी के आवास और एम्स के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई।   - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत के बारे में जानकर दुख हुआ। हम उनके जल्द स्वस्थ की प्रार्थना करते हैं :आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू   - मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपीजी की टीम पूर्व पीएम वाजपेयी के आवास पर पहुंच गई है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। - राहुल गांधी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। वाजपेयी की हालत 24 घंटे से नाजुक बनी हुई है। - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक देखते हुए राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। वहीं सीएम वसुंधरा राजे गुरूवार को विमान से दिल्ली रवाना हो रही है।   - पूर्व प्रधानमंत्री की बिगड़ी सेहत के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थगित की जन आशीर्वाद यात्रा।   - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने। पिछले कुछ घंटों में उनकी हालत काफी नाजुक है और एम्स के हालिया स्टेटमेंट में भी उनकी हालत में कोई सुधार न होने की बात कही गई।   - वाजपेयी के आवास पर दोनों तरफ से रास्ते को रोका गया। पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकड़ी और दिल्ली पुलिस की मूवमेंट बढ़ी। एम्स से लेकर उनके आवास तक, हर जगह सुरक्षा बढ़ी।   - एम्स का हेल्थ बुलेटिन: पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी नाजुक है और वे लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं।   - एम्स में इस समय हलचल तेज है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल का हाल जानने के लिए एम्स में मौजूद हैं।   - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दोबारा एम्स जा सकते हैं पीएम मोदी। तमाम नेता भी पूर्व पीएम से मिलने एम्स पहुंच रहे हैं।   - अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ी सेहत को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की आंखों में आए आंसू, कहा, 'वे मेरे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।'   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More