BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आरएएस ने किया पलटवार, राहुल गांधी एक बार संघ की शाखा में आएं

आरएएस ने किया पलटवार, राहुल गांधी एक बार संघ की शाखा में आएंनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विदेशी दौरे पर भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलने पर संघ ने पलटवार किया। आरएसएस के प्रवक्ता राजीव तुली ने कहा कि राहुल गांधी को दिन-रात संघ के सपने आ रहे हैं, उन्हें हमारी चिंता नहीं करते हुए अपनी पार्टी की चिंता पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल आरएसएस के सपने देखते हैं, इसी वजह से उनकी पार्टी 44 सीटों पर पहुंच गई। कहीं ऐसा ना हो जाए कि आने वाले चुनावों में और भी सीटें घट जाए। उन्होंने कहा कि संघ का गठन 1925 में हुआ, 1936 में राष्ट्र सेविका समिति बनाई गई। इसकी देश में 5000 से अधिक शाखाएं आयोजित होती हैं, जो देश में महिलाओं के विकास में काम करने में लगी हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सलाहकारों से कहूंगा कि राहुल गांधी को एक बार आरएसएस की शाखा में जरूर आना चाहिए। उनको ज्ञान आ जाएगा कि देश की आत्मा और देश की संस्कृति क्या है। इसके बाद देश की आत्मा और देश की संस्कृति का ज्ञान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केरल में प्राकृतिक आपदा आई है वहां सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघ अपना दायित्व निभा रहा है। वहां राहुल गांधी जर्मनी में संघ के सपने देख रहे हैं और उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कहा कि राहुल गांधी को प्रणब दा से कुछ सीखना चाहिए जिन्हें देश की संस्कृति और देश के बारे में बहुत ज्ञान है। 

 

उन्होंने यकीन से दावा किया कि एक बार राहुल गांधी संघ शाखा में आ जाएं, फिर वह संघ छोडक़र नहीं पाएंगे। आपको बताते जाए कि राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस में कभी आपको महिला देखने को नहीं मिलेगी।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More