BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मॉस्को। रूस में राष्ट्रीय पेंशन की उम्र बढ़ाने की सरकार की योजना के खिलाफ रविवार को देशभर में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन रूस की कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य वामपंथी संगठनों के आह्वान पर किया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने की कोशिश में सुधार पर अपने रुख को नरम किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सेवानिवृत्ति उम्र 55 से 60 की जाएगी, 63 नहीं। जबकि पुरुषों के लिए 60 से 65 की जाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी के नेता जेनाडी जियुगनोव ने रैली में कहा कि सरकार में विश्वास नहीं रह गया है और यदि उन्होंने सुधारों को मंजूरी दी तो यह विश्वास और घट जाएगा।   उन्होंने सरकार को ‘नरभक्षी’ करार दिया। रूस के निचले सदन, स्टेट ड्यूमा ने इन बदलावों को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन भडक़ उठा है। मत सर्वेक्षण में पता चला है कि लगभग 90 प्रतिशत रूसी नागरिक सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने के खिलाफ हैं। मॉस्को पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन में लगभग 6,000 लोग शामिल थे, जबकि आयोजकों ने लगभग 100,000 लोगों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है। साभार-khaskhabar.com        

Read More

यांगून। रोहिंग्या संकट की रिपोर्टिंग के दौरान ‘स्टेट सीक्रेट एक्ट’ का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को रॉयटर्स के दो संवाददाताओं को सात साल जेल की सजा सुनाई गइले बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना द्वारा रखाइन राज्य में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की जांच करते हुए म्यांमार के आधिकारिक ‘सीक्रेट्स एक्ट’ का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों पत्रकारों पर 2017 से मुकदमा चल रहा था।    रिपोर्टरों वा लोन और कायो सो ऊ को 12 दिसंबर की रात को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद गिरफ्तार किया गया था। प्रतिवादियों के मुताबिक, इन दोनों ने उन्हें गोपनीय दस्तावेज दिए थे। तब से दोनों को जमानत के बिना हिरासत में रखा गया और 30 बार अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने नौ जनवरी को प्रारंभिक जांच शुरू की और औपचारिक रूप से नौ जुलाई को आरोप निर्धारित किया। इस मामले को म्यांमार में प्रेस की स्वतंत्रता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।    पत्रकारों ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि वे पुलिस द्वारा फंसाए गए हैं। 32 वर्षीय लोन ने फैसले के बाद कहा कि मुझे कोई डर नहीं है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं न्याय, लोकतंत्र और आजादी में विश्वास करता हूं। दोनों पत्रकारों के परिवारों में बच्चे हैं और दोनों दिसंबर 2017 में गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। एडलर ने कहा कि आज म्यांमार, रॉयटर्स पत्रकारों वा लोन तथा कायो सोऊ और कहीं भी प्रेस स्वंतत्रता के लिए एक दुखद दिन है।    न्यायाधीश ये लविन ने यांगून में अदालत में कहा कि दोनों का इरादा राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाने का था और इसलिए वे स्टेट सीक्रेट्स एक्ट के तहत दोषी पाए गए हैं। लोन और सो उत्तरी रखाइन राज्य में इन दीन गांव में सेना द्वारा की गई 10 पुरुषों की हत्या मामले में सबूत एकत्र कर रहे थे। उनकी जांच के दौरान, उन्हें दो पुलिस अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की पेशकश की गई लेकिन उन दस्तावेजों को लेने के फौरन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर हुए पथराव की घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इस घटना के बारे में प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसके पीछे मुख्यमंत्री की हत्या करने की साजिश रची गई थी। गृहमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वाले सभी आरोपी कांग्रेसी थे। उन्होंने कहा है कि इस मामले में अभी तक 8 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।  राज्य के गृहमंत्री ने बताया कि इस घटना से लगता है कि यात्रा को लेकर कांग्रेस पहले से ही हताश और निराशा हाथ लग रही है। उनका कहना है कि पहले कांग्रेस के लोग अपशब्दों का प्रयोग करते थे और अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेस का यह चरित्र है वो सत्ता पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। उल्लेख हैं कि इस मामले में कुल 12 लोगों को दबोच लिया गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मध्यप्रदेश के चुरहट में रविवार देर शाम मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम के रथ पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक गए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। वर्तमान में अब सारे लोन महंगे हो जाएंगे। देश का सबसे बडा बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सभी अवधि वाले कर्ज की दरों में 0.2 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इसके ब्याज की नई दरें शनिवार से प्रभावी मानी जाएगी। बैंक के अनुसार, एसबीआई ने तीन वर्ष तक की मच्योरिटी पीरियड वाले ऋणों पर ब्याज में 20 आधार अंक यानी 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की है। बैंक ने एक दिन और एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 7.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.1 प्रतिशत किया है। एक वर्ष की परिपक्वता अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.25 से 8.45 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह, तीन वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत तक कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत दर (रीपो रेट) में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करके 6.5 प्रतिशत करने के बाद एसबीआई ने एमसीएलार में वृद्धि की है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी में एक ‘डिजिटल गांव’ का उद्घाटन किया। अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। जिला अधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ पहुंची स्मृति ईरानी ने पिंडारा ठाकुर गांव में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सामान्य सेवा केंद्र में डिजिटल गांव का उद्घाटन किया।    केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर क्षेत्र को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जबकि यहां के लोग चुनाव दर चुनाव गांधी परिवार के साथ खड़े रहे हैं। ईरानी को 2014 लोकसभा चुनाव में यहां से हार का सामना करना पड़ा था। उनके अमेठी शहर में ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के तहत डिजिटल बैंकिंग सेवा का उद्घाटन करने की भी संभावना है, जिसके बाद वह राजधानी लौंटेंगी। ‘डिजिटल गांव’ परियोजना के तहत लोगों के लिए 206 कार्यक्रम उपलब्ध होंगे।   इसमें वाई-फाई चौपाल, एलईडी बल्बों के विनिर्माण, सैनिटरी पैड बनाने की एक इकाई और पीएम डिजिटल लिटरेसी पहल शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग सेवा के तहत लोग अपने अंगूठे के निशान के प्रयोग से बैंक खाता खोलने में सक्षम होंगे और उन्हें लंबे चौड़े पेपर कार्य और दस्तावेजीकरण से राहत मिलेगी। स्मृति ईरानी यहां से मिली हार के बाद से इसे संवारने में जुटी हैं और भाजपा उन्हें 2019 में यहां फिर से चुनावी मैदान में खड़ा कर सकती है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के एडीजी (कानून और व्यवस्था) परमवीर सिंह ने कहा है कि माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई सबूत मिलने पर की गई है। छापेमारे के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि माओवादियों की साजिश कानून-व्यवस्था को बिगाडक़र शीघ्र सरकार गिराने की थी। इस साजिश में एक आतंकवादी संगठन भी माओवादियों के साथ मिला हुआ था। महाराष्ट्र पुलिस ने माओवादियों के कई पत्र बताते हुए आरोप लगाए कि माओवादी मोदी राज को खत्म करने के लिए हथियार और ग्रेनेड खरीदने की ख्वाहिश रखते थे।  माओवादी एम-4 ग्रेनेड लांचर के चार लाख राउंड खरीदने की इच्छुक थे।माओवादियों के पास पहले से ही रूस निर्मित जीएम-94 ग्रेनेड लांचर है। एक अन्य पत्र में बताया गया है कि राजीव गांधी जैसी घटना होनी चाहिए। इन पत्रों में कश्मीरी अलगाववादियों के साथ हाथ मिलाकर हमले को अंजाम देने की बात कही गई है।सिंह ने कहा कि छापेमारी के दौरान बहुत से साहित्य जब्त किए गए हैं। सबूतों के आधार पर सीपीआई माओवादी की साजिश थी कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ कर सरकार को पलटा जाए। एडीजी ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी की वीडियोग्राफी की गई है। सीज के बाद कॉपी आरोपियों को भी सौंपी गई है।  पंचनामा सही तरीके से किया गया। परमवीर सिंह ने सुधा भारद्वाज की एक पत्र को पढकर बताया कि यह पत्र उन्होंने कॉमरेड प्रकाश को लिखा था। कॉमरेड प्रकाश सेंट्रल कमेटी से करते हैं। सिंह ने बताया कि माओवादियों की केन्द्रीय कमेटी सीधे अपने जमीनी काडर से संपर्क नहीं करते हैं। उसके पासवर्ड प्रटेक्टेड संदेश कूरियर को माध्यम बनाकर जमीनी कार्यकर्ताओं को भेज दिए जाते थे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चीन यात्रा को लेकर भाजपा ने कई सवाल खडे कर दिए हैं। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को चीन से इतना लगाव क्यों हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी हमेशा चीन के प्रवक्ता की तरह बात करते रहते हैं। साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने राहुल को चाइनीज गांधी तक बता डाला।  संबित ने पूछा कि अपने पसंदीदा देश चीन में राहुल किस-किस से मिलेंगे और किन-किन विषयों पर चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी को देनी होगी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरेजावाल ने कहा है कि राहुल गांधी देश के विकास के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं और भाजपा षडयंत्र कर रही है।  सुरजेवाला ने भाजपा व मोदी पर वाल करते हुए कहा क्या देवों के देव महादेव की यात्रा के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होगी? क्या मोदी भोले शंकर से भी बड़े हैं? भाजपा को इस देश की सभ्यता, संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। राहुल पर चीन के कनेक्शन के भाजपा के आरोपों पर सुरजेवाला ने कहा कि अगर आपके मन में भक्तिहै, अगर आपके प्रति भोले शंकर के प्रति सेवाभाव है तो आप भी जा सकते हैं।     साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना। बिहार में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम में संशोधन के विरोध में गुरुवार को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया गया। राज्य के बेगूसराय, गया, पटना सहित विभिन्न इलाकों में सवर्ण समुदाय के लोग सडक़ पर उतरे और इस कानून के विरोध में नारेबाजी की। गया सहित कई जिलों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के साथ झड़प की भी सूचना है।  पुलिस के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक दिवसीय ‘बिहार बंद’ के दौरान प्रदर्शनकारी सुबह से ही सडक़ों पर उतर गए और सडक़ जाम कर दिया। सडक़ों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए तथा केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। गया में गया-मानपुर मार्ग को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया और अधिनियम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो पथराव किया गया। पुलिस को आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।  ब्राह्मण-भूमिहार एकता मंच के एक दिवसीय बिहार बंद के दौरान मंच के कार्यकर्ता बेगूसराय में भी सडक़ पर उतरे और काली स्थान पर मार्ग को जाम कर दिया। नालंदा तथा पटना के बाढ में भी सवर्ण जाति के लोग सडक़ पर उतरे और सडक़ जाम की तथा दुकानों को बंद करवाया। लखीसराय में भी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन हुआ। यहां लोगों ने लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग को शर्मा गांव के समीप जाम कर दिया और सडक़ पर आगजनी कर विरोध जताया। शेखपुरा के बरबीघा में भी बंद समर्थक सडक़ पर उतरे और बाजार को बंद कराया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि भारत अगले वर्ष तक ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2040 तक विश्व की तीन विशाल अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा हालांकि भारत की प्रति व्यक्ति आय कम बनी रहेगी लेकिन अर्थव्यवस्था का आकार विशाल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है।  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की नई इमारत के उद्घाटन पर जेटली ने कहा कि इस साल, आकार के आधार पर हमनें फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। अगले साल हम ब्रिटेन को पछाड़ देंगे। इस लिहाज से हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। मंत्री ने कहा कि दुनिया में अन्य अर्थव्यवस्थाएं भारत के मुकाबले बहुत धीमी गति से बढ़ रही हैं। अगर हम औसतन सात से आठ फीसदी की दर से बढ़ते हैं तो इन अर्थव्यवस्थाओं को पछाडऩे में ज्यादा समय नहीं लगेगा, जो कि एक से डेढ़ फीसदी की दर से बढ़ रही हैं। और अगर आप 2030 या 2040 की ओर देखते हैं, तो हम निस्संदेह विश्व में आकार के मामले में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। जेटली ने कहा कि भारत में क्षमता है कि वह अगले 10 से 20 वर्षों में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो जाएगा। उदाहरण के लिए देश के उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में अधिक विकास हुआ है। पूर्वी हिस्से को और तेजी से बढऩा होगा। यह एक क्षेत्र है, जिसमें हम वृद्धि देख रहे हैं। महिला रोजगार एक क्षेत्र हैं, जहां हम विकास प्रक्रिया में उनके योगदान को देखेंगे। मंत्री ने कहा कि बाजार और आर्थिक गतिविधियों में विस्तार से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की भूमिका का भी विस्तार होगा। जेटली ने कहा कि हमारी आबादी अधिक है, हमारा उपभोक्ता आधार विशाल है, अर्थव्यवस्था का आकार और इसकी क्षमता भी विशाल होने जा रही है और इसलिए बाजार भी बहुत विशाल होने जा रहे हैं। और अगर बाजार विशाल हैं, तो हम निश्चित रूप से असाधारण होंगे और इसके लिए आपको जरूरत है आवश्यक कदम उठाने की मंत्री ने कहा कि इसलिए अगले 10 से 20 वर्षों में आपकी भूमिका में विस्तार होने जा रहा है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोलकाता की मेट्रोपोलिटयन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन भेजा है। समन में 28 सितंबर से पहले कोर्ट हाजिर होने के लिए कहा गया है। यह समन टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दाखिल केस के आधार पर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला यह था कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बंगाल में रैली के दौरान कहा था कि यह भीड़ इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी का शासन खत्म होने जा रहा है। इस रैली के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लीगल नोटिस भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि अमित शाह ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर शारदा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है, जो बिलकुल गलत है। इसलिए शाह 72 घंटे के अंदर अपने बयान पर माफी मांगे नहीं तो उनके उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। इसी मामले को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट में केस दर्ज किया। इसी के आधार पर मेट्रोपोलिटयन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन में 28 सितंबर से पहले कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में फिर घमासान के आसार लग रहे हैं। इसमें नई बात यह निकलकर आ रही है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने गत दिनों अपने भतीते पर नाराजगजी व्यक्त करते हुए कहा है कि डेढ साल से पार्टी की जिम्मेदारी के इंतजार कर रहा हूं। लेकिन मेरी अनदेखी की जा रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना दिया है। उन्होंने एलान किया है कि वे इस मोर्चे में उन लोगों को जोडेंगे जो समाजवादी पार्टी में अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे नेताजी को सम्मान नहीं दिए जाने से बहुत आहत हो गए हैं और सेक्युलर मोर्चे के सहारे वे छोटे-छोटे दलों को भी जोड़ेने का प्रयास करेंगे। शिवपाल यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के फैसले पर अखिलेश यादव ने कहा है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। शिवपाल की नाराजगी पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं भी बहुत लोगों से नाराज हूं, मैं कहां जा सकता हूं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनावों में हार मिलने के कारण अखिलेश हताश हो गए हैं इसी वजह से ऐसी बयानबाजी कर सुर्खियां बना रहे हैं। उल्लेख है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी हाल ही दिनों में शिवपाल सिंह से मुलाकात की थी। इससे राजनीति सरगर्मियां तेज हो रही है। इससे राजनीतिज्ञ अनुमान लगा रहा हैं कि राजभर भी इस मोर्चे में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।    मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव को गत वर्ष भरोसा दिलाया था कि पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। गत वर्ष सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके जगह पर प्रो.रामगोपाल यादव को प्रधान महासचिव तो बना दिया गया था। शिवपाल को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। इससे वे बहुत नाराज थे। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों के समर्थकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हैदराबाद, गोवा और रांची में नक्सलियों के समर्थकों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में रिवोल्यूशनरी राइटर और माओवादी विचारधारा के पी. वर वर राव को हैदारबाद से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को हिरासत में लिया गया है।  बताया जा रहा है कि वरवर राव पर माओवादियों के लिए धन जुटाने का आरोप लगाते हुए पुणे पुलिस नगर पहुंची और यहां के गांधीनगर स्थित वरवर राव के आवास में अचानक तलाशी की। इस दौरान पुलिस ने वरवर राव के परिजनों के सेलफोन जब्त कर लिए।  सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे से यह तलाशी शुरू हुई थी। बता दे, पुणे पुलिस ने नक्सलियों के समर्थकों पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले अप्रैल महीने में पुलिस ने एक पत्र बरामद किया था जिसमें नक्सलियों के समर्थकों के बारे में जानकारियां सामने आई थीं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More