BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इंदौर दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के साथ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि बोहरा समाज के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी प्रवचन कार्यक्रम में कोई प्रधानमंत्री शामिल हुआ है। शिवराज सरकार ने सैफुद्दीन को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। पीएम मोदी का संबोधन :- पीएम मोदी ने अपने संबोधिन में कहा कि आप सभी के बीच आना हमेशा मुझे एक प्रेरक अवसर देता है और काफी सुखद अनुभव देता है। उन्होंने कहा है कि इमाम हुसैन अमन और इंसाफ के लिए शहीद हो गए। उन्होने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की थी। उनकी सिखाई गई बातों की जितनी तब जरूरत थी उससे ज्यादा आज है। हमें अपने अतीत पर गर्व है, वर्तमान पर विश्वास है और आने वाले कल के लिए हम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बोहरा समाज के लोग विश्व-भर में अपनी पहचान बना रहे हैं। दांड़ी यात्रा के दौरान पूज्य बापू महात्मा गांधी सैफुद्दीन जी के घर रूके थे, दोनों शांति के लिए प्रतिबद्ध थे।  पीएम मोरी ने कहा कि मैं जब गुजरात रहा तो बोहरा समाज ने मेरा साथ दिया और यहां इस पवित्र मंच से भी मुझे इतना प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आप सभी का साथ और विश्वास मेरे साथ है। जन्मदिन के पहले ही आपने मुझे देशहित के लिए दुआएं दी। मैनें कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में बोहरा समाज से सहयोग मांगा था और बोहरा समाज और सय्यद सहाब ने मेरा पूरा साथ दिया था।   बोहरा समाज के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं एक प्रकार का समाज सदस्य बन गया हूं। आज भई मेरे दरवाजे आपके परिवारजनों के लिए खुले हैं। देश में पहली बार स्वास्थ सेवाओं पर इतना जोर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत का कार्यक्रम हम भारत में लागू करने जा रहे हैं। अमेरिका-यूरोप के कई देशों की जितनी जनसंख्या है उतने लोगों के लिए हम इस योजना को लागू करने जा रहे हैं। पीएम मोदी बोहरा समुदाय के इस कार्यक्रम स्थल सैफी मस्जिद पर 30 मिनट रुकेंगे। मध्य प्रदेश में दो महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम का बोहरा मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु से मिलने के कार्यक्रम के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। पीएम मोदी के लिए 3500 जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान जर्मन तकनीक के 125 से ज्यादा कैमरों से निगरानी होगी, इन कैमरों की मदद से लोगों के नाखून तक देख जा सकेंगे। प्रधानमंत्री के आने और जाने के समय कुल 20 मिनट के लिए इंदौर नो फ्लाइंग जोन होगा।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर एक संदेश देते हुए कहा है कि जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति रही है, उन सीटों को कांग्रेस अपने सहयोगियों के लिए नहीं छोडेगी। यह माना जा रहा है कि यह नीति तेलंगाना ही नहीं पूरे देश में लागू करने का प्रयास करेगी। जानकारों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के नेताओं से पहले व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि राज्य में टीडीपी, सीपीआई और टीजेएस से गठबंधन होता है तो वो पार्टी पहले अपना फायदा को देखकर करेगी। जिन सीटों पर हम मजबूत हैं, उन सीटों को साथियों के लिए नहीं छोडेंगे। राज्य के कई नेताओं ने बताया कि टीडीपी को किसी भी कीमत पर ज्यादा सीटें नहीं दी जाएं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो राज्य में कई बड़े कांग्रेसी नेताओं को अपनी सीटें गंवानी पड़ेंगी।  उल्लेख है कि कुछ दिनों पूर्व तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने अपने पद से इस्तीफा देकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर दी थी। इसके बाद राज्य में विधानसभा चुनावों की प्रारंभ हो गई है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने भारत छोडऩे से पहले अरुण जेटली से मुलाकात की थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को अरुण जेटली ने कहा कि विजय माल्या ने उनको संसद से अनौपचारिक मुलाकात की थी। वह लंबे ब्लॉग लिखते हैं, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं लिखते। अरुण जेटली मुलाकात के बारे में झूठ बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साथी नेता पीएल पुनिया की बात कही, कि उन्होंने दोनों को बात करते हुए देखा था। राहुल ने कहा कि हमारे पास सबूत है।   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इसपर कई तरह के सवाल उठते हैं कि वित्त मंत्री एक भगोड़े से बात करते हैं, और भगोड़ा उन्हें बताता है कि वह देश छोड़ रहा है। लेकिन वित्त मंत्री ने ना पुलिस को बताया, ना सीबीआई को बताया। इसके बाद लुकआउट नोटिस में भी ढील दी गई थी। जेटली को सच बोलना चाहिए और बताना चाहिए कि इसके लिए वो जिम्मेदार हैं, या फिर उन्हें ऊपर से ऑर्डर आ रहे हैं। राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लुकआउट नोटिस को सिर्फ वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ही बदलवा सकते हैं। वित्त मंत्री ने विजय माल्या को भागने दिया।   पीएल पुनिया ने बताया कि बजट पेश होने के अगले दिन 1 मार्च को अरुण जेटली और विजय माल्या बात कर रहे थे। वह करीब 15-20 मिनट तक बात करते रहे, पहले दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे और उसके बाद दोनों वहीं सेंट्रल हॉल में बैठकर बात करने लगे। जब मैंने दो दिन के बाद ही पढ़ा कि माल्या रवाना हो गए हैं, तो मैं हैरान था। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद की सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए इसके सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था में संवाद बेहद जरूरी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी जीत का श्रेय अपने जमीनी-स्तर के कार्यकर्ताओं को देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का आदर्श वाक्य ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि भाजपा की कुछ दिनों पहले हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक काफी लाभप्रद रही। उन्होंने गुरुवार को ‘नरेंद्र मोदी मोबाइल एप’ के जरिए पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।  इन पांच लोकसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद, बिहार का नवादा, झारखंड का हजारीबाग, राजस्थान का जयपुर ग्रामीण और अरुणाचल प्रदेश पश्चिम शामिल रहा। मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा देश के हर कोने में फैल गई है।’’  उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी के समर्पित आम कार्यकताओं के योगदान और कड़ी मेहनत की बदौलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी जीत का श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्य नैतिकता के आधार पर नेतृत्व का फैसला करती है। मोदी ने कहा कि पार्टी ने साबित कर दिया है कि ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ हर पार्टी कार्यकर्ता का आदर्श वाक्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह को देखकर खुश हैं। मोदी ने कहा, ‘‘‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ हम सभी के लिए प्रेरणा है।’’   साभार-khaskhabar.com

Read More

अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को 19 वें दिन नारियल का पानी पीकर अनशन खत्म कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाटीदारों को आरक्षण, किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे मिली जानकारी के अनुसार, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बुधवार को लगभग 3 बजे खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल, उमाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने नारियल पानी पिलाकर अनशन खत्म करवा दिया है। हार्दिक पटेल 25 अगस्त से अनशन पर बैठ गए थे।  उल्लेख है कि हार्दिक पाटीदारों को आरक्षण, नौकरियों, किसानों की कर्जमाफी को लेकर अनशन कर रहे थे। वे गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले हुए पाटीदार आंदोलन के काफी चर्चिंत हो गए थे। हार्दिक की तबीयत गत कुछ दिनों में पूर्व बिगड़ी गई थी, उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। 25 अगस्त से हार्दिक ने हड़ताल को शुरू हड़ताल कर दी थी। हार्दिक पटेल को अपने अनशन के दौरान कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल ने भी उनका समर्थन किया था। इसके अलावा बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी हार्दिक से मुलाकात करने आए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

लंदन। भारत के बैंकों से करोड़ों का कर्ज लेकर विदेश भाग गए शराब कारोबारी विजय माल्या बुधवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने उनकी पेशी प्रत्यर्पण मामले में लेकर सुनवाई की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के अधिकारियों की ओर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में माल्या के लिए की गई तैयारी का वीडियो देखाया गया और समीक्षा की गई। वेस्टमिंस्टर कोर्ट के जजों ने बार-बार तीन बैरक का वीडियो देखा। इस सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने अदालत में बताया कि किंगफिशर को एक कामयाब कंपनी मानते हुए उसके लिए कर्ज बैंकों से लिया गया।    वकील ने बताया कि किंगफिशर की घटना साधारण और ईमानदार कारोबारी नाकामी है। वकील ने दावा करते हुए कहा कि माल्या ने जो कुछ भी किया वह ब्रिटेन में आपराधिक कृत्य नहीं माना गया है। माल्या के वकील ने अपील करते हुए कहा कि बैरक का वीडियो कोर्ट में नहीं दिखाएं। उसने अदालत से कहा कि किंगफिशर की प्रतिस्पर्धी कंपनियां भी वैश्विक मंदी के चलते घाटे में चल रही हैं।  न्यायालय में दाखिल होने से पहले माल्या ने पत्रकारों से कहा कि मैंने मामले के पूरी तरीके से सेटलमेंट के लिए कर्नाटक कोर्ट में आग्रह किया है। मुझे आशा है कि जज मेरे पक्ष में फैसला सुनाएंगे। उन्होंने कहा कि सारे हिसाब चुकता कर दूंगा और यही मेरा मकसद है। माल्या ने बताया कि आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों को किंगफिशर के घाटे के बारे में पूरी जानकारी थी। बैंक अधिकारियों के ई-मेल से साफ है कि घाटे के बारे में सरकार की ओर से लगाए गए आरोप सारे गलत है।   आपको बताते जाए कि माल्या और उसके किंगफिशर एयरलाइंस और अन्य ने कई बैंकों से कर्ज ले रखा था। माल्या के खिलाफ ब्याज समेत 9,990 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बकाया चल रही है। ईडी और सीबीआई ने उसके खिलाफ कथित कर्ज अदायगी उल्लंघन मामले दर्ज किए हैं। नए कानून के तहत मामला लंबित रहने के दौरान आरोपी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है और उसकी संपत्तियां जब्त करने की तैयारियां चल रही है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की लगातार हो रही तेजी के कारण पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस ने तेल की बढती कीमतों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ 10 सिंतबर को भारत बंद किया था। बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए इसके लिए उसी को जिम्मेदार बताया।  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। स्मृति ने कांग्रेस को बढ़े हुए एनपीए के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों की वजह से बैंकों को करोड़ों का घाटा हुआ है। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी इनकम टैक्स रोकने के लिए कोर्ट गए। कांग्रेस कल पूरी तरह से एक्पोज हो चुकी है। रघुराम राजन के बयान से साफ पता चलता है कि वह कांग्रेस पार्टी ही है जिसकी वजह से एनपीए बढ़ा।    आपको बता दें कि एस्टिमेट कमिटी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को लिखे एक नोट में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि अधिक बैड लोन साल 2006-2008 के बीच में दिया गया। उस समय आर्थिक विकास काफी मजबूत था और पूर्व में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे पावर प्लांट्स आदि समय पर और बजट के अंदर ही पूरे हो चुके थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर के दर्शन कर राजस्थान में चुनावी शंखनाद की शुरुआत की। उन्होंने आदर्श नगर के सूरज मैदान में शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने भारत माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए और भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।  उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा का कहना है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में चुनाव जीतेगी, लेकिन वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ही पूर्ण बहुमत का सरकार बनाने का मौका दिया है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अंगद का पांव है, उसे कोई उखाड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने शासनकाल के दौरान किए गए कार्यों की तुलना करनी चाहिए। इसके बाद ही कोई बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने अभी कई परेशानियां हैं। वह अभी तक अपने नेता का ही चुनाव नहीं कर पाई है। ऐसी पार्टी चुनाव लड़ने के काबिल नहीं है। भाजपा सरकार ने सिद्धांतों के आधार पर काम किया है और सरकार जनहित के कार्यों के लिए कार्य करती रहेगी। भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं। बीजेपी की सरकार ने हर तबके के लिए काम किया है। बालिका शिक्षा और किसान के मुद्दों पर जनहित की योजनाएं लागू कीं। भाजपा सरकार को कोई नहीं उखाड़ सकता। हम मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का भी बखान किया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। इंटरपोल ने 13,500 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) घोटाला मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन पूर्वी दीपक मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।   प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के अनुसार, इंटरपोल ने हमारे आग्रह पर धनशोधन मामले में पूर्वी मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। अगस्त में, मुंबई की एक विशेष अदालत ने नीरव मोदी की बहन पूर्वी और भाई निशल को अदालत के समक्ष 25 सितंबर तक पेश होने के लिए समन जारी किया था। दोनों बेल्जियम के नागरिक हैं। अदालत ने यह भी कहा था कि अगर दोनों अदालत के समक्ष पेश होने में विफल रहते हैं तो नए भगोड़ा अपराधी अधिनियम के तहत उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।   इंटरपोल ने बीते सप्ताह नीरव मोदी के करीबी सहयोगी मिहिर भंसाली के विरुद्ध इसी मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। नीरव मोदी की फायरस्टार इंटरनेशनल कंपनी का कार्यकारी भंसाली पीएनबी घोटाले की जांच शुरू होने के बाद से फरार है। ईडी नीरव मोदी और उसके मामा व गीतांजलि समूह के मेहुल चोकसी द्वारा घोटाले की अन्य जानकारियों का पता लगाने के लिए भंसाली व पूर्वी से पूछताछ करना चाहती है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुम्बई। उच्च न्यायालय ने गुजरात और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों को राहत प्रदान की है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डीजी वंजारा सहित राजस्थान के पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ के आरोपों से बरी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात एटीएस प्रमुख डीजी वंजारा, गुजरात के आईपीएस अधिकारी राजकुमार पांडियन, एनके अमीन, राजस्थान के आईपीएस अधिकारी दिनेश एमएन और पुलिस कांस्टेबल दलपत सिंह राठौड़ के ऊपर सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड का मामला चल रहा था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया है। उल्लेख है कि निचली अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में सारे पुलिस अधिकारियों को निचली अदालत ने बरी कर दिया था।  लोअर कोर्ट के इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। आरोपी पुलिस अधिकारियों की मिली राहत को कायम रखते हुए, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुजरात के आईपीएस अधिकारी विपुल अग्रवाल को भी बरी कर दिया, जिसे बरी किए जाने की याचिका निचली अदालत ने पहले निरस्त कर दिया था। उल्लेख है कि सोहराबुद्दीन और उसकी पत्नी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद गुजरात पुलिस ने दावा किया था कि शेख दंपती के आतंकवादियों से सम्बंध थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

श्रीनगर। अनुच्छेद 35 ए और 370 को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केंद्र सरकार अगर इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है तो उनकी पार्टी पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेगी। बता दें कि एनसी ने पहले ही 35ए के मुद्दे पर सूबे में आगामी पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है।  उधर, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाक आर्मी चीफ को गले लगाने पर उठे विवाद पर भी अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी। अब्दुल्ला ने कहा, सिद्धू को इस मुद्दे पर जिस तरह से मीडिया ने टारगेट किया, वह दर्शाता है कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत और पाक के रिश्ते को बेहतर नहीं होने देना चाहते। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ कुछ निहित स्वार्थ वाले हैं जो नहीं चाहते कि दोनों देशों के बीच शांति हो। पर, जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए दोनों देशों के बीच दोस्ती जरूरी है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर। अनुच्छेद 35 ए और 370 को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केंद्र सरकार अगर इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है तो उनकी पार्टी पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेगी। बता दें कि एनसी ने पहले ही 35ए के मुद्दे पर सूबे में आगामी पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है।  उधर, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाक आर्मी चीफ को गले लगाने पर उठे विवाद पर भी अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी। अब्दुल्ला ने कहा, सिद्धू को इस मुद्दे पर जिस तरह से मीडिया ने टारगेट किया, वह दर्शाता है कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत और पाक के रिश्ते को बेहतर नहीं होने देना चाहते। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ कुछ निहित स्वार्थ वाले हैं जो नहीं चाहते कि दोनों देशों के बीच शांति हो। पर, जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए दोनों देशों के बीच दोस्ती जरूरी है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More