BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एसपी ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू के पति की गिरफ्तारी के दिए आदेश

एसपी ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू के पति की गिरफ्तारी के दिए आदेशपटना। बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। बेगूसराय पुलिस अधीक्षक ने उनके घर से 50 जिंदा कारतूस मिलने के मामले में पूर्व मंत्री के पति गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा पर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ सम्बंध होने के आरोप लगे थे। इसी मामले में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति के घर सीबीआई छापे के दौरान 50 जिंदा कारतूस मिले थे।इसके बाद मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।

सीबीआई बीते महीने 17 अगस्त को वर्मा के पटना स्थित आवास और उनके बेगूसराय स्थित ससुराल समेत राज्य के चार जिलों में उनके करीब 12 ठिकानों पर छापे मारे गए थे। चेरिया बरियारपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार रजक ने बताया कि छापे के दौरान वर्मा के अर्जुन टोला स्थित ससुराल पक्ष के घर से 50 कारतूस मिलने के बाद उनके और पति चंद्रशेखर के खिलाफ 19 अगस्त को मामला दर्ज करा दिया था। उल्लेख है कि विपक्ष के चौतरफा हमले से घिरी नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड सामने आने के बाद इस्तीफा देना पडा था। चंद्रेश्वर वर्मा ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से जनवरी से जून के बीच 17 बार बात करने की बात सामने आई थी। ठाकुर ने भी सम्बंध होना स्वीकार कर लिया है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More