BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पटना। बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। बेगूसराय पुलिस अधीक्षक ने उनके घर से 50 जिंदा कारतूस मिलने के मामले में पूर्व मंत्री के पति गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा पर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ सम्बंध होने के आरोप लगे थे। इसी मामले में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति के घर सीबीआई छापे के दौरान 50 जिंदा कारतूस मिले थे।इसके बाद मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। सीबीआई बीते महीने 17 अगस्त को वर्मा के पटना स्थित आवास और उनके बेगूसराय स्थित ससुराल समेत राज्य के चार जिलों में उनके करीब 12 ठिकानों पर छापे मारे गए थे। चेरिया बरियारपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार रजक ने बताया कि छापे के दौरान वर्मा के अर्जुन टोला स्थित ससुराल पक्ष के घर से 50 कारतूस मिलने के बाद उनके और पति चंद्रशेखर के खिलाफ 19 अगस्त को मामला दर्ज करा दिया था। उल्लेख है कि विपक्ष के चौतरफा हमले से घिरी नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड सामने आने के बाद इस्तीफा देना पडा था। चंद्रेश्वर वर्मा ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से जनवरी से जून के बीच 17 बार बात करने की बात सामने आई थी। ठाकुर ने भी सम्बंध होना स्वीकार कर लिया है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष मूर्ख राजकुमार बता दिया है। साथ ही कहा कि वे लगातार राफेल और एनपीए पर झूठ बोल रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जेटली ने फेसबुक पर एक विस्तृत नोट लिखकर राफेल और एनपीए पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए यह बात कही है। जेटली ने बताया कि राहुल गांधी उस रणनीति पर काम कर रहे हैं, जहां एक को झूठ बनाया जाता है और उसे बार-बार बोला जाता है।जेटली ने बताया कि राफेल को लेकर उनकी ओर से उठाए गए सवालों का राहुल की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।  जेटली ने फेसबुक पर एक विस्तृत नोट लिख राफेल और एनपीए पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। जेटली ने बताया कि राहुल गांधी दो झूठ बोल रहे हैं। एक तो राफेल डील को लेकर और दूसरा मोदी द्वारा 15 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ के लोन माफी को लेकर लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं। जेटली ने कहा कि इन दोनों आरोपों में राहुल गांधी का हर शब्द सरासर झूठा है।उल्लेख है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एनपीए की बढ़ती समस्याओं को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है।   वित्त मंत्री ने बताया कि राहुल उद्योगपतियों के जिस लोन माफी की बात बता रहे हैं, वे 2014 से पहले हुआ है। जेटली ने बताया कि उनका दावा है कि यूपीए के जाने के वक्त एनपीए 2.5 लाख करोड़ रुपए था। वित्त मंत्री ने बताया कि सच्चाई यह है कि एनपीए कार्पेट जगत के अंदर छिपा हुआ था। जेटली ने कहा कि पोस्ट में आरोप लगाया है कि एनपीए की रिकवरी या कमी के लिए यूपीए सरकार में कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

सांगवाडा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि एक लाख करोड रुपए की बुलेट ट्रेन का फायदा होगा मात्र पांच हजार लोगों को ही होगा।साथ ही कहा कि कांग्रेस की राजस्थान में जीत पक्की हो गई। क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता सब मिलकर एक साथ चुनाव लड रहे हैं। मैंने अखबार में एक फोटो देखा, जिसमें सचिन पायलट मोटर साइकिल चला रहे हैं पीछे अशोक गहलोत बैठे हैं । इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि प्रदेश गुटबाजी खत्म हो गई है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेंगी। यह बात राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सागवाड़ा में कही।  कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि मोदी बता रहे हैं कि हिन्दुस्तान को बुलेट ट्रेन की आवश्यकता है। लेकिन चुनिंदा लोगों के लिए बुलेट ट्रेन लाई जा रही है। राफेल विमान को लेकर भी राहुल ने मोदी सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि गली-गली में शोर है देश का चौकीदार चोर है।    इससे पूर्व राहुल गांधी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां से वे हैलीकॉप्टर के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ सागवाड़ा पहुंचे। इस के बाद राहुल गांधी हैलीपेड से सीधे गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में वेदमाता के दर्शन किए। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव तरुण कुमार और विवेक बंसल सहित कई बड़े नेता उपस्थित थे। उल्लेख है कि राहुल गांधी का डेढ़ माह में यह दूसरा दौरा है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2019 के शुरुआत में कुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। ये मेला 15 जनवरी से चार मार्च चलेगा जिसमें देश एवं दुनिया की प्रमुख विभूतियां दर्शन और स्नान के लिए यहां आएंगी। कुंभ मेले के आयोजन को लेकर यूपी सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कुंभ मेले में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्ययोजना बनाई है।  पूरे मेला क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त व कूड़े के प्रबंधन के साथ तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी व्यवस्था के लिए 122500 शौचालयों का निर्माण होगा। इनमें 47500 शौचालय नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और 75000 शौचालय राज्य सरकार बनाएगी। नमामि गंगे योजना के तहत ये शौचालय सेप्टिक टैंक युक्त होंगे। शर्मा ने बताया कि मेले की स्वच्छता के लिए 292.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रत्येक नगर निकाय में एक आकर्षक पथ विकसित किया जाए और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर उसका नामकरण ‘अटल गौरव पथ’ किया जाए।    मुख्यमंत्री ने कहा कि पथ इस तरह विकसित किए जाएं कि उन पर प्रत्येक नगरवासी को गौरव की अनुभूति हो। इस पथ के सौन्दर्यीकरण के साथ ही सभी आवश्यक और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए। नगर निकायों में साफ-सफाई के साथ खुले नालों को ढकने की व्यवस्था की जाए।   योगी मंगलवार शाम यहां शास्त्री भवन में ‘नमामि गंगे’ परियोजना, ‘अमृत’ योजना और ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रयाग कुम्भ-2019 के दौरान 15 जनवरी से चार मार्च तक देश एवं दुनिया की प्रमुख विभूतियां दर्शन और स्नान के लिए यहां आएंगी। उन्होंने कहा कि कुंभ में ना सिर्फ श्रद्धालु, बल्कि बड़ी संख्या में पर्यटक भी आएंगे। इस दौरान संगम क्षेत्र में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति में कुंभ पर्व के प्रति सहज श्रद्धा उत्पन्न हो जाए।    प्रयाग कुम्भ-2019 की तैयारियों में इन बातों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। योगी ने कहा कि प्रयाग कुंभ के मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि 15 दिसम्बर, 2018 के बाद कोई भी गंदा नाला और औद्योगिक तरल या ठोस कचरा किसी भी सूरत में गंगा और उसकी सहायक नदियों में ना गिरे। अगले साल 15 जनवरी से बिजनौर से लेकर बलिया तक गंगा को हर हाल में अविरल एवं निर्मल रखा जाना है। नगर विकास एवं सिंचाई विभाग पहले से ही बैठक कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि कुम्भ के दौरान गंगा में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध रहे और प्रवाह भी अच्छा हो। साभार-khaskhabar.com

Read More

कराची। पाकिस्तान शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने जा रहा है। पाक के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की है कि उनकी सरकार उन सभी अफगान और बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करेगी, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है। एक्सप्रेस ट्रिब्यूनल की खबर के मुताबिक, सरकार बनाने के बाद रविवार को अपने पहले दौरे पर कराची पहुंचे खान ने कहा कि पाकिस्तान में जन्में अफगान और बांग्लादेशी शरणार्थियों को नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (एनआईसी) तथा पासपोर्ट दिए जाएंगे। मीडिया में आई खबरों में खान के हवाले से कहा गया है, ‘बांग्लादेश से आए ये गरीब प्रवासी 40 से भी अधिक वर्षों से यहां हैं, अब उनके बच्चे भी काफी बड़े हो गए हैं। हम उन्हें पासपोर्ट और आईडी कार्ड देंगे। यह हम उन अफगानियों को भी देंगे, जिनके बच्चे यहां पले और बड़े हुए, जो यहां जन्मे, हम उन्हें (नागरिकता) देंगे।’ पाकिस्तान में 13.9 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी... संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के मुताबिक, पाकिस्तान में 15 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी हैं। जिनमें से कई यहां 30 से भी ज्यादा वर्षों से रह रहे हैं। इसके अलावा यहां 2,00,000 बांग्लादेशी भी रहते हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नागौर की भूमि ने पूरे देश को देशभक्ति और वीरता के संस्कार देने वाले रत्न जनने का काम दिया है, मैं इस पवित्र धरती को नमन करता हूं । किसान समृद्ध तो देश समृद्ध के नारे को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की सरकारों की प्रवृत्ति है। यह बात शाह ने सोमवार को नागौर में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। शाह ने कहा कि एक समय था किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठी खानी पड़ती थी और यूरिया की कालाबाजरी की जाती थी लेकिन मोदी सरकार ने यूरिया की नीम कोटिंग करके यूरिया की कालाबाजारी को बंद करके किसानों को यूरिया देने का काम किया है । एक समय था किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठी खानी पड़ती थी और यूरिया की कालाबाजारी की जाती थी लेकिन मोदी सरकार ने यूरिया की नीम कोटिंग करके यूरिया की कालाबाजारी को बंद करके किसानों को यूरिया देने का काम किया है।  उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है, भाजपा और नरेन्द्र मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं होते। हमें नारों को वास्तविकता में बदलना आता है। इसके लिए पसीना बहाने वाले नेताओं की फौज भाजपा के पास है। शाह ने कहा कि क्या सचिन पायलट किसानों के कल्याण के लिए वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह काम कर सकते हैं? कोई कांग्रेस नेता नहीं कर सकता । किसानों की आय दोगुना होनी चाहिए, केवल बीजेपी सरकार ही कर सकती है। कोई अन्य सरकार नहीं कर सकती।   साभार-khaskhabar.com

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को बदलने की हमने ठानी है। हम देश को प्रगति के सौंपान पर ले जाएंगे। विकास सिर्फ अब वाराणसी में ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी हो लगातार हो रहा है। एलईडी की रोशनी से काशी जगमगा रही है। चार साल में काशी बदल गई है। काशी को पूर्वी भारत का गेटवे बनाने की कोशिश की जा रही है। योगी सरकार में रिंग रोड का कार्य तेजी से हो रहा है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बीएचयू के एम्फीथियेटर में आयोजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।  मोदी ने कहा कि हम काशी में जो भी बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं वो उसकी परंपराओं को संजोते हुए, उसकी पौराणिकता को बचाते हुए किया जा रहा है। अनंत काल से जो इस शहर की पहचान रही, उसे संरक्षित करते हुए, इस शहर में आधुनिक व्यवस्थाओं का समावेश किया जा रहा है । मैं बनारस में बिजली के लटकते तारों को देखकर हमेशा सोचता था कि आखिर कब बनारस को इससे मुक्ति मिलगी? आज शहर के एक बड़े हिस्से से लटकते हुए तार गायब हो गए हैं। बाकी जगहों पर भी इन तारों को जमीन के भीतर बिछाने का काम तेज़ी से जारी है। इससे पूर्व में 500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को शिलान्यास किया।  - मोदी ने कहा कि वाराणसी शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों को भी सडक़, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। सांसद के रूप में जिन गांवों को विशेष रूप से विकसित करने का जिम्मा मेरे पास है उनमें से एक नागेपुर गांव के लिए आज पानी के एक बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया है।  - मोदी ने कहा कि हम पूरे समर्पण के साथ बनारस में हो रहे परिवर्तन के इस संकल्प को और मजबूत करें। नई काशी, नए भारत के निर्माण में आगे बढ़कर अपना योगदान दें ।  उत्तर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के साथ विकास  कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले चार साल में काशी के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के साथ विकास परियोजनाओं को आगे बढा रहा है। हमारा लक्ष्य हर घर में बिजली पहुंचाना है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

वाराणसी।| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को वाराणसी पहुंचेंगे। वह इस दौरान वाराणसी में बच्चों के बीच अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। वह 557 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।  प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी होने के बाद रविवार को प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मोदी के स्वागत के लिए राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंचेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम लगभग पांच बजे बाबतपुर हवाईअड्डे पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से डीएलडब्ल्यू आएंगे। डीएलडब्ल्यू में थोड़ी देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से रोहनिया थाने से आगे स्थित नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचेंगे। यहां प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर विकसित हो रहे प्राथमिक विद्यालय का जायजा लेंगे और आसपास के स्कूलों से आए 200 छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।  वह इसके बाद कूड़ा बीनने वाले बच्चों के जीवन संवारने वाले काशी विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन 18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड में जनसभा करेंगे और इससे पहले आईपीडीएस, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना, अटल इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। कुंभकारी, शहर उद्योग और खादी व सोलर से जुड़े करीगरों को मशीन भी आवंटित करेंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 वाराणसी।| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को वाराणसी पहुंचेंगे। वह इस दौरान वाराणसी में बच्चों के बीच अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। वह 557 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।  प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी होने के बाद रविवार को प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मोदी के स्वागत के लिए राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंचेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम लगभग पांच बजे बाबतपुर हवाईअड्डे पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से डीएलडब्ल्यू आएंगे। डीएलडब्ल्यू में थोड़ी देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से रोहनिया थाने से आगे स्थित नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचेंगे। यहां प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर विकसित हो रहे प्राथमिक विद्यालय का जायजा लेंगे और आसपास के स्कूलों से आए 200 छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।  वह इसके बाद कूड़ा बीनने वाले बच्चों के जीवन संवारने वाले काशी विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन 18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड में जनसभा करेंगे और इससे पहले आईपीडीएस, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना, अटल इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। कुंभकारी, शहर उद्योग और खादी व सोलर से जुड़े करीगरों को मशीन भी आवंटित करेंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर गंभीर बीमार होने की वजह से एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराए गए हैं। यह भी माना जा रहा कि उन्हें एक बार फिर से इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ेगा। इस बीच, गोवा प्रदेश में सत्ता में भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल दलों ने उनके स्थान पर दूसरा मुख्यमंत्री बनाने को लेकर दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया है। सहयोगी दलों का आरोप है कि बीमार होने की वजह से मुख्यमंत्री पर्रिकर समय नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे स्थिति में पर्रिकर की जगह दूसरे की तलाश की जानी चाहिए। भाजपा ने इस बात को ध्यान में रखकर प्रदेश के विधायकों से अगले कदम के लिए बातचीत करने का निर्णय लिया है।   भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, केंद्रीय पर्यवेक्षक रविवार को गोवा गए थे। उन्होंने राज्य के नेतृत्व और सहयोगी दलों महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी एवं निर्दलीय विधायकों से कई विषयों पर चर्चा की गई। इस बातचीत में मुख्य विषय गोवा का अगला नेतृत्व कौन संभालेगा। इस समय गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 14 विधायक हैं, इसके अलावा वह महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 3, गोवा फॉरवर्ड के 3 और 3 ही निर्दलीय विधायकों के समर्थन मिलने से सरकार चल रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के सहयोगी सरकार गिराने का प्रस्ताव रखेंगे तो राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावना ज्यादा बढ जाएगी।   प्रदेश में कांग्रेस के 16 विधायक हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी है। अस्थिरता की स्थिति में वे विधायकों को अपनी ओर लाकर नई सरकार गठन करने का प्रयास कर सकती है। उल्लेख है कि गोवा में चुनाव के बाद क्षेत्रीय दलों ने भाजपा को इसी शर्त पर समर्थन दिया था कि मनोहर पर्रिकर को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। यहां तक कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के लीडर रामकृष्ण धावलिकर ने लक्ष्मीकांत पार्सेकर को मुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध जताया था, जिन्हें पिछले कार्यकाल में पर्रिकर के डिफेंस मिनिस्टर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

पाली। राजस्थान दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पाली के अणुव्रत नगर में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला किया। इसके अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इससे पूर्व शक्ति केंद्र पहुंचने पर अमित शाह का स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने शाह का साफा पहनाकर स्वागत किया। शक्ति केंद्र सम्मेलन में पाली, जालोर व सिरोही जिले के शक्ति केन्द्रों के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि आज हम सब इस मंच के नीचे भारतीय जनता पार्टी के बैनर के तले इकट्‌ठा हुए हैं। सबसे पहले ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना इस सम्मेलन के आयोजन के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। ओबीसी के सभी वर्गों को भाजपा ने सत्ता में भागीदारी देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी के सभी वर्गों की पार्टी है। पिछड़े समाज के लोग 70 साल से अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहे। ओबीसी कमीशन बनाने और ओबीसी को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग करते रहे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया।  राहुल बाबा की चार पीढ़ी ने शासन किया, लेकिन पिछड़े समाज को न्याय नहीं दिला सके। जब गरीब के घर में चाय बेचने वाला बेटा नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आई तो पिछड़े समाज की 70 साल पुरानी मांग को भाजपा सरकार ने पूरा किया। पिछड़ा वर्ग आयोग को सम्मान देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। सबका साथ सबका विकास की भाजपा का लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी सबकी पार्टी है। चुनाव कोई नेता का काम नहीं है, यह तो कार्यकर्ता का काम है। कार्यकर्ताओं को यह ठानना होगा कि यह कमल का चुनाव है। ऐसा होने पर कोई भाजपा को कहीं नहीं रोक सकता है। इस दौरान अमित शाह ने बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंध के गुर सिखाए। वसुंधरा सरकार ने सभी लोगों के लिए सुबह का नाश्ता 5 रुपए में और रात का भोजन 8 रुपए में देने की अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू कर बहुत बड़ा कार्य किया है। गरीब किसान का 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने का काम किया। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि इतने साल शासन करने के बाद भी गरीब की भूख का ख्याल क्यों नहीं आया। आज वसुंधरा सरकार ने 8 रुपए में पौष्टिक भोजन देकर बच्चे के मुंह में दूध पहुंचाने का पुण्य काम किया है। दो करोड़ गरीबों को ऋण देने का काम किया। 18 करोड़ गरीब माताओं-नवजात बच्चों को टीका लगाने के काम किया। ये सभी काम इस प्रकार के हैं जो सभी लोगों के लिए फायदेमंद हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर से लेफ्ट ने चारों सीटों पर कब्जा कर लिया है। रविवार को आए नतीजों में चारों सीटों पर लेफ्ट के प्रत्याशियों को विजय मिली है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद लेफ्ट खाते में गई है। सारी सीटों पर एबीवीपी दूसरे स्थान पर है। मिली जानकारी के अनुसार, जेएनयू परिसर में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद मतगणना में छात्र संगठनों में झड़प होने के कारण कई वोटिंग की गिनती रोकी गई।  इसके वोटिंग के रोके जाने के चौदह घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई। इस वर्ष जेएनयू परिसर में 70 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो बीते 6 साल में सबसे ज्यादा मतदान है। लेफ्ट यूनिटी में आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) शामिल हैं। इन्होंने एन साई बालाजी के अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था। बालाजी ने 1179 वोटों से विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की सारिका चौधरी , महासचिव पद पर लेफ्ट के एजाज अहमद राथेर और संयुक्त सचिव पद पर भी लेफ्ट उम्मीदवार अमुथा जयजीप ने जीत दर्ज करवाई है। उल्लेख है कि छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट समर्थक संगठनों के बीच यहां मुख्य मुकाबला बना हुआ था। शनिवार को दोनों की छात्र गुट चुनाव समिति से भिड़ जाने की वजह से कई बार मतगणना को रोकना पडी।    इसी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी छात्र गुटों में झड़प की खबरों के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एबीवीपी के छात्र लाठी-डंडे लेकर कैंपस में उत्पात मचा रहे हैं, साथ ही डीयू से भी छात्रों को बुलाया लिया गया है। मीडिया और पुलिस को कैंपस में आने पर पाबंदी है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More