BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुम्बई बम धमाके का आरोपी खुर्शीद आलम को नेपाल में मार दिया गया

मुम्बई बम धमाके का आरोपी खुर्शीद आलम को नेपाल में मार दिया गयाकाठमांडू। मुंबई धमाके का आरोपी खुर्शीद आलम की नेपाल में गुरुवार रात सुनसारी जिले के हरिनगर इलाके में भुतहा बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सावर चार अपराधियों ने आलम पर गोलियों चलाना प्रारंभ कर दी। बाइक की नंबर प्लेट भारतीय बताई जा रही है, अपराधी गोली मारकर भारत भाग जाने की बात सामने आ रही है। इस घटना में एक नेपाली पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। कांस्टेबल ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों को रोकने का प्रयास किया तो उस पर गोलियां चलाई गईं। खुर्शीद आलम नेपाल में स्कूल प्रिंसिपल बताया जा रहा है।

आलम का नाम साल 2008 में बाटला एनकाउंटर के फरार आतंकियों में से एक शहजाद पप्पू की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों के सामने आया था, शहजाद पप्पू स्पेशल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा पर गोली चलाने में दोषी सिद्ध हो चुका है। खुर्शीद आलम आईएसआई का एजेंट था। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी बाटला एनकाउंटर के बाद फरार हुए तो नेपाल में खुर्शीद ने उनका साथ दिया था। खाने और रहने की व्यवस्था की । नेपाल में खुर्शीद आईएसआई का मुख्य एजेंट था।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More