देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को सामने आकर राफेल मुददे पर स्पष्ट बताना चाहिए। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को चोर कह रहे हैं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को अपनी सफाई देनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री से एक शब्द क्यों नहीं निकल रहा है? । 30 हजार करोड़ रुपए का मुफ्त तोहफा नरेन्द्र मोदी ने अनिल अंबानी को दिया है ये दिमाग में घुस गया है कि देश का चौकीदार चोर है। यह बात राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए कही।
गांधी ने कहा कि मैं उनकी मदद कर रहा हूं कि वे सामने आकर इस स्पष्ट करें। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री को गलत बताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अनिल अम्बानी कभी हवाई जहाज नहीं बनाया है और रक्षा मंत्री सीतारमन पर झूठ बोलने का मुद्दा उठाया। अनिल अम्बानी 12 दिन पहले ही नई कम्पनी बनाई थी। इस पर प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहे हैं। सारे मंत्री बोल रहे हैं। दस साल पुरानी एचएएल कम्पनी के अनुभव को हटाकर 12 दिन पुरानी कम्पनी को दे दिया गया। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को आकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज