BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी ने कहा-कांग्रेस कितना ही कीचड़ उछाले, कमल उतना ही खिलेगा

PM मोदी ने कहा-कांग्रेस कितना ही कीचड़ उछाले, कमल उतना ही खिलेगाभोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मानवा के कल्याण के लिए कार्य किया है। हमने दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष मनाया । हम कितने भाग्यशाली है या हमनें ना जाने कितने पुण्य किये होंगे कि हमे इस पार्टी (भाजपा) के माध्यम से मां भारती की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में सम्बोधित करते हुए कही।

मोदी ने कहा कि आज हमारी पार्टी की 19 राज्य में सरकार है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मध्यप्रदेश में हमारी पार्टी का संगठन काफी मजबूत है, यहां पर कई वर्ष से 25 सितंबर से महाकुंभ का मनाया जाता है, मैं भी पहले बतौर कार्यकर्ता यहां आ चुका हूं, उन्होंने कहा कि इस धरती के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके आशीर्वाद से ही ये पार्टी आगे बढ़ रही है।

 

मोदी ने कहा कि देश के तीन महापुरुष को कब भुल नही सक्ता महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय। ये तीनों महापुरुष ने राष्ट्र के हर नागरिक के कल्याण के लिए कार्य किया है। मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने हमारे देश को दीमक की तरह तबाह कर दिया है, आजादी के 70 साल में देश में जो बर्बादी आई उससे देश को बचाना भारतीय जनता पार्टी की विशेष जिम्मेदारी है ।

 

 

मोदी ने कहा कि जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी तब तक वो भाजपा की राज्य सरकारों और वहां की जनता के प्रति दुश्मनी का भाव पालकर बैठे थे ।जिस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से दुश्मनी रखी हो उसे सजा देने का मौका मध्य प्रदेश की जनता के पास आ गया है। मोदी ने कहा कि जो पार्टी 125 सालों से भी पुरानी हो, जिस पार्टी के अनेकों भूतपूर्व राज्यपाल हो, फिर ऐसा क्या हुआ इतनी बड़ी पार्टी को सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि देश में कहीं बचे हैं की नहीं और इतनी पराजय के बाद भी कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है । मोदी ने कहा कांग्रेस कितना कीचड़ उछाले, कमल उतना ही खिलेगा ।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमारे कार्यकर्ता का सर नीचा हो सके, पीएम मोदी और शिवराज जी ने इस प्रकार कार्य किया है कि हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सर उठा के जा सके । शाह ने कहा कि देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर रही है, भारतीय जनता पार्टी को देश के हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है ।देश में घोटाले करने वाली, नीतिगत फैसले नहीं लेने वाली, देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी । 

 

 

-कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश का गरीब भी अमीरों की तरह बड़े अस्पतालों में इलाज करवा सकेगा, इसके लिए उन्हें एक रुपया भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। यूपीए की सरकार मध्यप्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपए देती थी, लेकिन मोदी सरकार हमें 61 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। सिंह ने कहा कि पहले यूपीए सरकार हमें रेलवे के लिए 600 करोड़ देती थी, लेकिन मोदी सरकार ने हमें 3000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में 7 स्मार्ट सिटी बन रही हैं, स्वच्छता आज पूरे देश में आंदोलन बन गया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अर्थक प्रयास से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए वरदान साबित हुए हैं।

 

 

भाजपा की ओर से इस आयोजन में 10 लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया गया है। इस आयोजन में भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल को अटल महाकुंभ परिसर नाम दिया गया हैं। राजधानी की हर प्रमुख सडक़ से लेकर आयोजन स्थल तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विशाल कटआउट से पटा पड़ा है। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए विशेष पंडाल लगाए गए है। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More