BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

फैजाबाद। बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद का हल कभी भी हो, अयोध्या में मंदिर के लिए पत्थर तराशने के काम में तेजी आ गई है। पहले से तराशे गए पत्थरों पर जमी काई को हटाकर फिर से चमकाया जा रहा है। पत्थर तराशने का करीब 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साधु-संत 2019 से पहले राम मंदिर निर्माण हो जाने की बात कह रहे हैं। इसीलिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी तैयारी में तेज़ी कर रहा है विहिप के अनुसार राम मंदिर के लिए 1.10 लाख घन पत्थर को तराशने का काम पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए तराशे जा रहे पत्थरों का 65 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। यानी शुरुआती दौर में मंदिर निर्माण के लिए जितने पत्थरों की ज़रूरत पड़नी है, वो कार्य लगभग पूरा हो चुका है।  विहिप के अवध क्षेत्र के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के लिए रंग मंडप, कोहली गर्भगृह और सिंह द्वार बनकर तैयार हैं। 106 खंभे बनकर तैयार हैं। लगभग ऊपर के लिए इतने ही खभों पर काम चल रहा है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

सतना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार सरदार पटेल की मूर्ति बनाई जा रही है। वह मूर्ति मूर्ति मेड इन चाइन है। भारत के युवाओं को बेरोजगार करके चीन के युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। अब भारतीय युवाओं को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को धोखा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के तहत चित्रकूट पहुंचे । गांधी ने राफेल मुददे पर अनिल अम्बानी और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाया। दस साल से हवाई जहाज बनाने वाली कम्पनी एचसीएल को दरकिनार कर अनिल अम्बानी को ठेका दिलाया ।  उन्होंने कहा कि अनिल अम्बानी ने जिन्दगी में एक हवाई जहाज नहीं बनाया, फिर भी के न्द्र सरकार ने उसे ठेका दिलाया। उन्होंने बताया कि यूपीय सरकार के कार्यकाल में राफेल विमान 526 करोड रु पए में खरीदने का सौदा था। हमने संसद में सरकार से पूछा कि आपने राफेल कितने में खरीदा। लेकिन सरकार कहती है कि फ्रांस सरकार से समझौते हुआ है इसलिए इसका मूल्य नहीं बता सकते हैं। फ्रांस सरकार से मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहे तो बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि राफेल विमान 1600 करोड में खरीदी गई है।   इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। राहुल हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की। राहुल गांधी इसके बाद कामतानाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण एवं वीडियो रिकॉर्डिंग करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया। देश भर की अदालती कार्यवाही का अब सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) हो सकेगी। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि सीधा प्रसारण सेवा की शुरुआत वह अपने यहां से करेगा। हालांकि इसके लिए कुछ नियमों को पालन करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ‘कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होने से न्यायिक प्रणाली में जवाबदेही बढ़ेगी।’ प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गत 24 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।    पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि वह अदालतों में बढ़ती भीड़ कम करने के लिए ‘खुले कोर्ट’ की व्यवस्था लागू करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पेश महान्यायवादी केके वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि संवैधानिक महत्व के मामलों पर प्रधान न्यायाधीश की सुनवाई के दौरान सीधा प्रसारण व्यवस्था की शुरुआत एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा सकती है। वेणुगोपाल ने अदालती कार्यवाहियों पर सीधा प्रसारण से जुड़े दिशानिर्देशों पर अपने सुझाव भी रखे।    इससे पहले न्यायालय की कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण करने की मांग करने वाली वकीलों की जनहित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस बारे में अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल की राय मांगी थी। इसी तरह की एक याचिका वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने भी दाखिल की है। उन्होंने कहा है कि सभी महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई का वीडियो रिकॉर्डिंग हो और उसे लाइव दिखाया जाए।    अगर लाइव दिखाना संभव ना हो तो यू-ट्यूब पर वीडियो को बाद में अपलोड किया जाए। इंदिरा जयसिंह ने इस दौरान विदेशी अदालतों का उदाहरण भी दिया। अपनी अर्जी में जयसिंह ने दलील दी है कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों का यदि सीधा प्रसारण किया जाता है तो इससे न्याय के प्रशासन में पारदर्शिता आएगी और फैसलों एवं सूचनाओं को लेकर भ्रम की स्थिति दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि निजता से जुड़े मामले भले ही वे राष्ट्रीय महत्व के हों, कोर्ट चाहे तो वह उस पर रोक लगा सकता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 6 दिनों की बढ़ोतरी के बाद बुधवार को तेल के दाम स्थिर रहे। लेकिन आने वाले दिनों में आपके लिए बुरी खबर हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जारी उठापठक से पेट्रोल की कीमते आने वाले कुछ ही दिनों में 100 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक सकता है।  हालांकि दाम में आज इजाफा नहीं होने से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82 रुपए 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 90 रुपए 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 78 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर पर मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर आई अनिश्चितता की वजह से तेल के दम में बढ़ोतरी जारी रहेगी। जिसके परिणामस्वरूप पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर हो सकता है। इसकी अनिश्चितता की वजह यह है कि प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उनके इस निर्णय से कच्चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया।  वहीं अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान से आपूर्ति घटने के बाद कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के आसार नजर आ रहे हैं। तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के सबसे बड़े उत्पादक सऊदी अरब और रूस ने बयान जारी कर कहा है कि वह क्रूड का उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे। रूस ने कहा है कि बाजार में अतिरिक्त कच्चे तेल की जरूरत नहीं है।  ओपेक देशों ने कहा कि प्रतिबंध से प्रभावित ईरान से आपूर्ति में होने वाली किसी भी कमी को पूरा करने के लिए वह उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे। गौरतलब हो कि भारतीय बाजार में डीजल या पेट्रोल के दाम पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने का असर करीब दो से तीन हफ्ते के बाद दिखता है।  ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले दिनों मे पेट्रोल और डीजल के दाम में और इजाफा होगा। इस बीच खबर है कि कुछ राज्य पेट्रोल और डीजल पर एक समान टैक्स लगाने का विचार कर रहे है। पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और संघ शासित चंडीगढ़ ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक समान कर लगाने पर मंगलवार को सहमति जताई है। साभार-khaskhabar.com

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मानवा के कल्याण के लिए कार्य किया है। हमने दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष मनाया । हम कितने भाग्यशाली है या हमनें ना जाने कितने पुण्य किये होंगे कि हमे इस पार्टी (भाजपा) के माध्यम से मां भारती की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में सम्बोधित करते हुए कही। मोदी ने कहा कि आज हमारी पार्टी की 19 राज्य में सरकार है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मध्यप्रदेश में हमारी पार्टी का संगठन काफी मजबूत है, यहां पर कई वर्ष से 25 सितंबर से महाकुंभ का मनाया जाता है, मैं भी पहले बतौर कार्यकर्ता यहां आ चुका हूं, उन्होंने कहा कि इस धरती के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके आशीर्वाद से ही ये पार्टी आगे बढ़ रही है।   मोदी ने कहा कि देश के तीन महापुरुष को कब भुल नही सक्ता महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय। ये तीनों महापुरुष ने राष्ट्र के हर नागरिक के कल्याण के लिए कार्य किया है। मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने हमारे देश को दीमक की तरह तबाह कर दिया है, आजादी के 70 साल में देश में जो बर्बादी आई उससे देश को बचाना भारतीय जनता पार्टी की विशेष जिम्मेदारी है ।     मोदी ने कहा कि जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी तब तक वो भाजपा की राज्य सरकारों और वहां की जनता के प्रति दुश्मनी का भाव पालकर बैठे थे ।जिस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से दुश्मनी रखी हो उसे सजा देने का मौका मध्य प्रदेश की जनता के पास आ गया है। मोदी ने कहा कि जो पार्टी 125 सालों से भी पुरानी हो, जिस पार्टी के अनेकों भूतपूर्व राज्यपाल हो, फिर ऐसा क्या हुआ इतनी बड़ी पार्टी को सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि देश में कहीं बचे हैं की नहीं और इतनी पराजय के बाद भी कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है । मोदी ने कहा कांग्रेस कितना कीचड़ उछाले, कमल उतना ही खिलेगा ।   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमारे कार्यकर्ता का सर नीचा हो सके, पीएम मोदी और शिवराज जी ने इस प्रकार कार्य किया है कि हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सर उठा के जा सके । शाह ने कहा कि देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर रही है, भारतीय जनता पार्टी को देश के हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है ।देश में घोटाले करने वाली, नीतिगत फैसले नहीं लेने वाली, देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी ।      -कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश का गरीब भी अमीरों की तरह बड़े अस्पतालों में इलाज करवा सकेगा, इसके लिए उन्हें एक रुपया भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। यूपीए की सरकार मध्यप्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपए देती थी, लेकिन मोदी सरकार हमें 61 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। सिंह ने कहा कि पहले यूपीए सरकार हमें रेलवे के लिए 600 करोड़ देती थी, लेकिन मोदी सरकार ने हमें 3000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में 7 स्मार्ट सिटी बन रही हैं, स्वच्छता आज पूरे देश में आंदोलन बन गया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अर्थक प्रयास से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए वरदान साबित हुए हैं।     भाजपा की ओर से इस आयोजन में 10 लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया गया है। इस आयोजन में भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल को अटल महाकुंभ परिसर नाम दिया गया हैं। राजधानी की हर प्रमुख सडक़ से लेकर आयोजन स्थल तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विशाल कटआउट से पटा पड़ा है। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए विशेष पंडाल लगाए गए है।    साभार-khaskhabar.com

कुपवाड़ा। दो साल पहले पीओके में आतंकवादियों पर सर्जिकल स्‍ट्राइक करने वाले विशेष दल में शामिल भारतीय सेना के लांसनायक संदीप सिंह सोमवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वीरगति को प्राप्‍त होने से पहले संदीप सिंह और उनके साथियों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया।लांस नायक सिंह के परिवार में पत्‍नी और 5 साल का बेटा है। पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले संदीप सिंह 4 पैरा कमांडो टीम के साथ तंगधार सेक्‍टर के गगाधारी नार इलाके में सर्च ऑपरेशन का नेतृत्‍व कर रहे थे। उन्‍होंने अपनी टीम के साथ आगे बढ़कर आतंकवादियों का पता लगाने की कोशिश की।  आमने-सामने की लड़ाई में सिंह ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। साथ ही आतंकवादियों के घातक हमले से अपने साथियों की जान बचाई। एक सूत्र ने कहा, 'इस साहसिक कार्रवाई के दौरान वह घायल हो गए लेकिन आतंकवादियों के खिलाफ गोलियां बरसाना जारी रखा। इसी बीच एक गोली उनके सिर में जा लगी। अस्‍पताल ले जाते समय लांस नायक सिंह शहीद हो गए। मारे गए तीनों आतंकवादियों से बड़ी संख्‍या में हथियार बरामद हुए हैं।      साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान से सम्बंध होने के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व मंत्रियों के ट्वीट का ध्यान दिलाते हुए भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान से प्रचार किया जा रहा है। भाजपा ने 2014 से पहले का प्रधानमंत्री का वीडियो भी दिखाया, जिसमें मोदी तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को देहाती औरत कहने पर नवाज शरीफ को लताड़ते दिखाया गया हैं। भाजपा ने बताया कि राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी में यह अंतर है और कांग्रेस को इस बात की सीख लेनी चाहिए। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पहले पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने राहुल गांधी के ट्वीट का इस्तेमाल किया। पात्रा ने बताया कि इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ट्वीट कर बताते हैं कि राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे और मोदी राहुल से डरे हुए हैं। राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान से कैंपेनिंग होने का आरोप लगाया। पात्रा ने बताया कि इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी ट्वीट कर मोदी को छोटा आदमी बता चुके हैं।  पात्रा ने सवाल उठाया कि कौन हैं वे लोग जो चाहते हैं कि राहुल गांधी आगे बढ़ें? भ्रष्टाचारी चाहते हैं राहुल आगे बढ़ें, परिवारवाद करने वाले चाहते हैं कि राहुल आगे बढ़ें, तुष्टिकरण करने वाले चाहते हैं कि राहुल आगे बढ़ें। पात्रा ने बताया कि वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों की संख्या ज् है जो सत्य के साथ हैं और चाहते हैं कि मोदी आगे बढ़ें। उल्लेखनीय है कि राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद का बयान आने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। सौदे में भ्रष्टाचार को लेकर इस्तीफा मांगा जा रहा है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से मुलाकात की है। इसमें उन्होंने राफेल जेट खरीद घोटाले पर एक विस्तृत ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने सीवीसी को सभी फाइलों और दस्तावेजों को जब्त करने और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संज्ञान लेने की मांग की है कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बताया कि हमने केन्द्रीय सतर्कता आयोग से मिलकर एक ज्ञापन दिया है । इसमें बताया गया है कि राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। आप इसके सम्बंधित फाइलों और दस्तावेजों को जब्त कर लें। और इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।   आपको बताते जाए कि राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई ढिलाई बरतने के मूंड में नहीं है। कांग्रेस इस मद्दे को भरपूर भुनाने का प्रयास कर रही है। वे इसे मुद्दा बनानी चाहती है क्योंकि अगले वर्ष आमचुनाव होने जा रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। इसी को ध्यान में रखकर वे केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सामने ले गई है कथित भ्रष्टाचार के विषय पर कांग्रेस सीवीसी से इस सौदे की स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर सकती है।    उल्लेख है कि राफेल विषय पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि समय आ गया है, अब वित्त मंत्री अरूण जेटली और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने पर जोर दिया था।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

झारसुगुडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य में कई तरह के घोटाले सामने आए हैं, जहां भ्रष्टाचार और निर्णय में देरी इसकी पहचान बन गया है और इससे विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने नवीन पटनायक सरकार की केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना से बाहर रहने का फैसला करने पर भी आलोचना की। यह योजना रविवार से शुरू होने वाली है। झारसुगुडा हवाईअड्डे के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओडिशा के लिए दोगुने से भी ज्यादा धन आवंटित किए लेकिन जमीन पर इसका असर नहीं दिख रहा है। मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के आने से पहले ओडिशा सरकार को पांच वर्षों में लगभग 82,000 करोड़ रुपए मिलते थे। हमारी सरकार में हमने इसे बढक़ार 2 लाख करोड़ रुपए कर दिया लेकिन क्या आप इन पैसे का असर जमीन पर देख सकते हैं? यह पैसा कहां गया? उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में, ओडिशा में कई भ्रष्टाचार सामने आए हैं...ऐसी स्थिति में विकास कैसे होगा? इसलिए ओडिशा में अब बदलाव करने का बड़ा समय आ गया है। नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ओडिशा सरकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा से ओडिशा के लोगों को वंचित कर रही है। राज्य सभी सामाजिक मापदंडों पर पीछे हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अन्य राज्यों में कोई समस्या नहीं है, लेकिन मायने यह रखता है कि सरकार इस पर प्रतिक्रिया कैसे देती है। ओडिशा अभी भी आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा नहीं बना है जो कल लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें हम गरीबों के 5 लाख रुपए तक के इलाज में आने वाले खर्च वहन करेंगे। कांग्रेस पर हमला करते हुए, मोदी ने कहा कि झारसुगुडा-बारपेली-सारडेगा रेल लिंक का काम संप्रग सरकार के कार्यकाल में रुक गया था। उन्होंने कहा कि इसका काम 2006 में शुरू हुआ था लेकिन जब तक कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, इसका केवल 30 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ। हमारी सरकार के आने के बाद केवल 4 वर्षों में 70 प्रतिशत काम पूरा हुआ।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को सामने आकर राफेल मुददे पर स्पष्ट बताना चाहिए। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को चोर कह रहे हैं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को अपनी सफाई देनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री से एक शब्द क्यों नहीं निकल रहा है? । 30 हजार करोड़ रुपए का मुफ्त तोहफा नरेन्द्र मोदी ने अनिल अंबानी को दिया है ये दिमाग में घुस गया है कि देश का चौकीदार चोर है। यह बात राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए कही। गांधी ने कहा कि मैं उनकी मदद कर रहा हूं कि वे सामने आकर इस स्पष्ट करें। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री को गलत बताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अनिल अम्बानी कभी हवाई जहाज नहीं बनाया है और रक्षा मंत्री सीतारमन पर झूठ बोलने का मुद्दा उठाया। अनिल अम्बानी 12 दिन पहले ही नई कम्पनी बनाई थी। इस पर प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहे हैं। सारे मंत्री बोल रहे हैं। दस साल पुरानी एचएएल कम्पनी के अनुभव को हटाकर 12 दिन पुरानी कम्पनी को दे दिया गया। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को आकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

काठमांडू। मुंबई धमाके का आरोपी खुर्शीद आलम की नेपाल में गुरुवार रात सुनसारी जिले के हरिनगर इलाके में भुतहा बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सावर चार अपराधियों ने आलम पर गोलियों चलाना प्रारंभ कर दी। बाइक की नंबर प्लेट भारतीय बताई जा रही है, अपराधी गोली मारकर भारत भाग जाने की बात सामने आ रही है। इस घटना में एक नेपाली पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। कांस्टेबल ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों को रोकने का प्रयास किया तो उस पर गोलियां चलाई गईं। खुर्शीद आलम नेपाल में स्कूल प्रिंसिपल बताया जा रहा है। आलम का नाम साल 2008 में बाटला एनकाउंटर के फरार आतंकियों में से एक शहजाद पप्पू की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों के सामने आया था, शहजाद पप्पू स्पेशल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा पर गोली चलाने में दोषी सिद्ध हो चुका है। खुर्शीद आलम आईएसआई का एजेंट था। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी बाटला एनकाउंटर के बाद फरार हुए तो नेपाल में खुर्शीद ने उनका साथ दिया था। खाने और रहने की व्यवस्था की । नेपाल में खुर्शीद आईएसआई का मुख्य एजेंट था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood

विविधा

शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More