देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गुरुग्राम । हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा ने रविवार को कहा कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना के बाद अब प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में बच्चे के घर से लेकर स्कूल आने और वापिस घर पहुँचने तक की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी और कोताही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सोमवार को इस सम्बंध में दिशानिर्देश भी जारी किए जाएंगें।
यह जानकारी उन्होंने गुरुग्राम में दी। उन्होंने रेयान इंटनेशनल स्कूल मामले में अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल से भी बातचीत की।
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, चाहे स्कूल प्रबंधन हो या मालिक ही क्यों न हो। अभिभावको की माँग पर सोमवार को रेयान इंटनेशनल स्कूल में अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास से शराब का ठेका भी हटाया जाएगा। प्रो रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्कूलों के आसपास 400 मीटर दूरी में सभी शराब के ठेके हटाए जाएँगे
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन और मालिक के खिलाफ भी जे जे ऐक्ट की धारा 75 के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय सब-कमेटी का गठन कर जांच करवाई जा रही है और सब-कमेटी ने पाया है बच्चों की सुरक्षा में कई ख़ामियाँ, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन उत्तरदायी है और कमेटी सोमवार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। इसके अलावा, स्कूल की बाउंड्री नहीं थी, कोई भी आसानी से आ जा सकता था और स्कूल में उपलब्ध 40 बसों के ड्राइवर और कंडक्टर के लिए शौचालय के लिए अलग से कोई व्यवस्था भी नहीं है। वहीं, बच्चों के शौचालय में खिड़की व रोशनदान टूटा हुआ पाया गया है।
उन्होंने बताया कि सब-कमेटी की रिपोर्ट पर एफआईआर में स्कूल प्रबंधन और मालिक का नाम शामिल कर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और एक सप्ताह में चार्ज शीट प्रस्तुत की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिर भी यदि बच्चे के अभिभावक संतुष्ट नहीं हुए तो सरकार किसी भी एजेन्सी से मदद लेने को तैयार है, लेकिन जब प्रमाणों के साथ अदालत में चार्ज शीट प्रस्तुत होगी तो उनकी संतुष्टि हो जाएगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
ट्रंप ने सीरिया से हटाए प्रतिबंध, कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर
स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकार की पहल से पहुंच रहा सुरक्षित जल