BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर

आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूरनई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इनका स्थान संदीप बक्शी को प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। बख्शी का कार्यकाल 5 सालों का होगा, वे इस पद पर 3 अक्टूबर 2023 तक रहेंगे। आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर और उनके परिवार पर लगे कथित आरोपों की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं।

बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा है कि कोचर के खिलाफ चल रही जांच का उसपर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीबीआई ने मार्च में ही कोचर के पति दीपक कोचर के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज कर लिया था और अप्रैल में कोचर के देवर राजीव कोचर से भी पूछताछ की गई थी। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने विसल ब्लोअर अरविंद गुप्ता के आरोपों के बाद स्वतंत्र जांच का आदेश दिया था।

उल्लेख है कि इससे पहले चंदा कोचर वीडियोकॉन कर्ज मामले में आंतरिक जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया था और उनकी जगह संदीप बक्शी को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया था। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More