देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। राम मंदिर बनवाने के मामले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने जयपुर में कहा है उनका एकमात्र मकसद राम मंदिर बनवाना है। इसके लिए वे 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए पैदल कूच करेंगे।
जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी विचारधारा बदल ली है। मोदी ने जनता के साथ भी वादाखिलाफी की है। ना तो किसानों को फायदा हुआ और ना ही सस्ता पेट्रोल और डीजल मिला है। इस दौरान तोगड़िया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान को खारिज करते हुए यह भी कहा कि संघ प्रमुख परिवर्तित नहीं, परावर्तित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले संघ कहता था कि हिंदी है, राष्ट्र है, लेकिन अब कह रहे हैं कि मुसलमान के बिना हिंदुत्व नहीं है। तोगड़िया ने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत आज कह रहे हैं कि मुसलमानों के बिना हिंदुत्व नहीं हो सकता है, कभी यह न कह दें कि मुसलमान ही राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि उन्हें पश्चाताप है इस बात का कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए लंबे समय तक ऐसे संगठन के लिए जीवन खराब कर लिया, जो योग्य ही नहीं है।
लखनऊ से अयोध्या के लिए निकाली जाने वाली यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में किसी तरह की हिंसा नहीं की जाएगी, बल्कि शांति और लोकतांत्रिक तरीके से यात्रा निकालेंगे। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेकर वे केवल अयोध्या राम मंदिर ही नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक गांव में जाएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य