BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए तोगड़िया ने किया ये ऐलान... क्या यहां पढ़ें....

अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए तोगड़िया ने किया ये ऐलान... क्या यहां पढ़ें....जयपुर। राम मंदिर बनवाने के मामले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने जयपुर में कहा है उनका एकमात्र मकसद राम मंदिर बनवाना है। इसके लिए वे 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए पैदल कूच करेंगे। 

जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी विचारधारा बदल ली है। मोदी ने जनता के साथ भी वादाखिलाफी की है। ना तो किसानों को फायदा हुआ और ना ही सस्ता पेट्रोल और डीजल मिला है। इस दौरान तोगड़िया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान को खारिज करते हुए यह भी कहा कि संघ प्रमुख परिवर्तित नहीं, परावर्तित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले संघ कहता था कि हिंदी है, राष्ट्र है, लेकिन अब कह रहे हैं कि मुसलमान के बिना हिंदुत्व नहीं है। तोगड़िया ने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत आज कह रहे हैं कि मुसलमानों के बिना हिंदुत्व नहीं हो सकता है, कभी यह न कह दें कि मुसलमान ही राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि उन्हें पश्चाताप है इस बात का कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए लंबे समय तक ऐसे संगठन के लिए जीवन खराब कर लिया, जो योग्य ही नहीं है।

लखनऊ से अयोध्या के लिए निकाली जाने वाली यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में किसी तरह की हिंसा नहीं की जाएगी, बल्कि शांति और लोकतांत्रिक तरीके से यात्रा निकालेंगे। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेकर वे केवल अयोध्या राम मंदिर ही नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक गांव में जाएंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More