BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिवपाल सिंह यादव को भाजपा में लाने का प्रयास में जुट गए हैं। राजनीति सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य और शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा को भाजपा में विलय करने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। आपको बताते जाए कि शिवपाल यादव ने अभी भतीजे अखिलेश यादव से नाराज होकर समाजवादी पार्टी से त्याग पत्र देकर नया समाजवादी सेकुलर मोर्चा बना लिया है।  उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की इस पेशकश के राजनीतिक हल्कों में काफी कयास लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मौर्य ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से शिवपाल यादव को भाजपा में समाजवादी सेकुलर मोर्चा मोर्चे को विलय करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा का किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन चुनाव नहीं लडने की बात कही है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इनका स्थान संदीप बक्शी को प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। बख्शी का कार्यकाल 5 सालों का होगा, वे इस पद पर 3 अक्टूबर 2023 तक रहेंगे। आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर और उनके परिवार पर लगे कथित आरोपों की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा है कि कोचर के खिलाफ चल रही जांच का उसपर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीबीआई ने मार्च में ही कोचर के पति दीपक कोचर के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज कर लिया था और अप्रैल में कोचर के देवर राजीव कोचर से भी पूछताछ की गई थी। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने विसल ब्लोअर अरविंद गुप्ता के आरोपों के बाद स्वतंत्र जांच का आदेश दिया था। उल्लेख है कि इससे पहले चंदा कोचर वीडियोकॉन कर्ज मामले में आंतरिक जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया था और उनकी जगह संदीप बक्शी को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया था।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के नए प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने बुधवार को आवश्यक मामलों की सुनवाई तत्काल करने की परंपरा को अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जबतक किसी को फांसी पर न चढ़ाया जा रहा हो या घर से न निकाला जा रहा हो, कोई अन्य दूसरे मामले अविलंब सुनवाई के लिए मेंशन नहीं किए जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए मानक तय किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इससे पहले न्यायमूर्ति गोगोई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक वकील उनकी नियुक्ति को लेकर उन्हें बधाई देने पहुंचा, जिसपर प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘चलिए आगे बढ़ते हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो ग्युटेरेस से यूएनईपी चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री को ये सम्मान राजधानी दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में एक कार्यक्रम में दिया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय हमेशा प्रकृति को मां के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं भारत के आदिवासी, किसान और मछुआरों का सम्मान है। इन सभी के लिए भी जीवन प्रकृति के अनुसार ही चलता हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत की नारी का सम्मान है, जो पौधों का ध्यान रखती हैं।  मोदी ने कहा कि क्लाइमेेट की चिंता जब तक संस्कृति से नहीं होगी, इस समस्या को खत्म करना मुश्किल होगा। हमने प्रकृति को सजीव माना गया है। पर्यावरण के प्रति भारत की संवेदना को विश्व स्वीकार कर रहा है, यह संस्कृति हजारों सालों से हमारी जीवन शैली का हिस्सा बने हुए हैं।  मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के उन देशों में है जहां सबसे तेज़ गति से शहरीकरण हो रहा है। जलवायु और आपदा सीधे संस्कृति से सम्बंधित हैं, यदि जलवायु संस्कृति का केंद्र नहीं है तो आपदा को रोका नहीं जा सकता है। जब मैं सबका साथ कहता हूं, तो इसमें प्रकृति भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा ये पुरस्कार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही इस अवॉर्ड का ऐलान किया गया था।    साभार-khaskhabar.com

Read More

दिल्ली/गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बडी संख्या में किसान दिल्ली की ओर चल दिए हैं। हरिद्वार से आ रहे इन किसानों को दिल्ली में आने की इजाजत नहीं मिली है। इसके बाद भी किसान अपनी जिद पर हैं। इसको ध्यान में रखकर दिल्ली-यूपी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनाती कर दी गई है।    -हरिद्वार से दिल्ली के लिए चली किसान क्रांति यात्रा गाजीपुर बॉर्डर में रोक दी गई। पुलिस बल ने पानी की बौछारों से किसानों के जत्थे को इधर-उधर करने का प्रयास किया। किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने लाउडस्पीकर से तैनात जवानों से कहा कि किसान रोके जाने पर बैरिकेड तोडऩे का प्रयास करेंगे, हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। -किसानों के दिल्ली कूच ने दिल्ली बॉर्डर पर हिंसक रूप से लिया है। पुलिस किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल कर रही है। - केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से होगी किसान प्रतिनिधियों की मुलाकात । किसान प्रतिनिधि मंडल की बैठक, दो सीनियर आईएएस भी बैठक में शामिल होंगे।    -कर्जमाफी, गन्ने की कीमतों सहित कई अन्य मांगों को लेकर हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच गए हैं।     किसानों की योजना संसद तक मार्च की  मिली जानकारी के अनुसार, किसानों की मुख्य मांगें निम्र है ,कर्जमाफी और बिजली बिल के दाम करने को लेकर है।किसान क्रांति पदयात्रा 23 सितंबर को हरिद्वार से प्रारंभ होकर बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मेरठ जिलों से गुजरते हुए किसान सोमवार को गाजियाबाद तक आ डटे हैं। उनका इरादा अब दिल्ली में प्रवेश करने का है। इन किसानों की योजना गांधी जयंती पर राजघाट पहुंच कर की संसद तक मार्च करने है।    सरकार ने इनको दिल्ली में सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखकर इनको दिल्ली में प्रवेश करने के स्वीकृति नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को सील कर दिया गया है। यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश होने वाले रास्ते को भी डाइवर्ट कर दिया गया है। साथ ही में दिल्ली से कौशाम्बी और वैशाली की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बदला गया है।उल्लेख है कि हरिद्वार से दिल्ली के लिए भारतीय किसान क्रांति यात्रा सोमवार को साहिबाबाद पहुंच गई थी। जिलाधिकारी और एसएसपी ने करीब एक घंटे तक किसानों को समझाइश की लेकिन किसान दिल्ली जाना ही चाहते हैं। किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली से वापस लौटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर मुलाकात करवाई गई। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब दो घंटे बातचीत चली लेकिन नतीजा नहीं निकला। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग पर डटे हुए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत की। जिलाधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हो गया है । केंद्रीय मंत्रियों के साथ वार्ता करेगा। उन्होंने बताया कि अभी तो जीटी रोड स्थित चार फार्म हाउसों में किसानों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है।     साभार-khaskhabar.com      

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात पुलिस की गोली से हुई विवेक तिवारी की मौत से राज्य सरकार की किरकिरी हो रही है। विपक्षी पार्टियां ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के लोग भी इसे यूपी पुलिस पर धब्बा बता रहे हैं।    पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी बीजेपी के बड़े नेता कलराज मिश्र ने प्रकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विवेक तिवारी की हत्या निंदनीय है। ये पुलिस विभाग पर धब्बा है, गोली चलाकर मार देना किस तरह का अधिकार है।   देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि अगर उन्हें लगा था कि कोई बात है, तो सिर्फ टायर पंचर कर देते, या अगले किसी नाके को खबर कर देते। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये पूरा हादसा हुआ है उससे साफ नजर आता है कि पुलिस के अंदर आपराधिक मानसिकता वाले लोग मौजूद हैं, जिन्हें नियंत्रित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मानसिकता वाले लोगों ने पूरी सरकार को कलंकित किया है, ये एक प्रकार से सरकार पर भी धब्बा है।    आपको बता दें कि इस पूरी घटना के बाद राज्य में कई BJP विधायकों और मंत्री ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। हरदोई विधायक रजनी तिवारी, बरेली के विधायक राजेश कुमार मिश्र और लखनऊ से विधायक और योगी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी चिट्ठी लिख यूपी पुलिस को घेरे में लिया है।   मालूम हो कि शुक्रवार रात लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गाड़ी नहीं रोकने पर एक सिपाही ने एप्पल कंपनी में मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों पुलिसवालों को जेल भेज दिया गया है, साथ ही उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया है।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

चण्डीगढ़ । हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में अनेक विकास कार्य करवाकर जनता का दिल जीत लिया है, जिसकी बदौलत आने वाले 15 साल तक बीजेपी की सरकार सत्ता में बनी रहेगी। शर्मा शनिवार को जिला जींद के किनाना गांव में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर उन्होंने किनाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नये भवन का शिलान्यास किया और घोषणा की कि यहां विद्यार्थियों के लिए एक छात्रावास भवन तथा अध्यापकों को निवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 11 क्वार्टरों का निर्माण करवाया जायेगा। स्कूल की नई ईमारत पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की राशि खर्च की जायेगी।    शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश के सभी हलकों तथा सभी वर्गों का समान विकास करवाकर विपक्षी दलों के सामने एक शानदार उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पिछली सरकार दस सालों में नहीं करवा सकी वह विकास कार्य वर्तमान सरकार ने चार सालों में करके दिखा दिये है।   उन्होंने जींद जिला के सम्बन्ध में कहा कि यह काफी पिछड़ा जिला माना जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने अनेक विकास कार्य करवाकर इस जिले पर लगे पिछड़ेपन के कलंक को धोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। भविष्य में भी पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।   उन्होंने भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि हमारी सेना देश का गौरव है। हमारे वीर सैनिकों ने हमेशा दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है। नियंत्रण रेखा पर जाकर आंतकियों को खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राईक जैसे बहादुरी के कारनामे को अंजाम देकर सेना ने हर देशवासी के मस्तक को ऊंचा करने का काम किया है। आज पूरा भारतवर्ष अपने सैनिकों पर गर्व करता है।    सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि वर्तमान सरकार बनने के बाद जींद जिला में अनेक विकास कार्य हुए है। जींद प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जो सात राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ चुका है। जींद बाईपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रोहतक- जुलाना- जींद रेलवे लाईन का विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि जींद - हांसी रेलवे लाईन का कार्य भी पाईप लाईन में है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने हमेशा जींद जिला को रैली स्थल के रूप में देखा है। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस जिला के विकास की ओर सही मायने में ध्यान दिया है। उन्होंने जिला में हुए विकास कार्यों की गिनती करवाते हुए कहा कि में दावा करता हूं कि इतने विकास कार्य किसी भी विपक्षी पार्टी द्वारा इस जिला में नहीं करवाये गये। जुलाना हलके में तीस ऐसी नई सड़कों का निर्माण करवाया जा चुका है जो इस हलके के लोगों की पुरानी मांग रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जींद तथा जुलाना शहर को सही मायने में शहर बनाने का काम किया है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। राम मंदिर बनवाने के मामले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने जयपुर में कहा है उनका एकमात्र मकसद राम मंदिर बनवाना है। इसके लिए वे 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए पैदल कूच करेंगे।  जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी विचारधारा बदल ली है। मोदी ने जनता के साथ भी वादाखिलाफी की है। ना तो किसानों को फायदा हुआ और ना ही सस्ता पेट्रोल और डीजल मिला है। इस दौरान तोगड़िया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान को खारिज करते हुए यह भी कहा कि संघ प्रमुख परिवर्तित नहीं, परावर्तित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले संघ कहता था कि हिंदी है, राष्ट्र है, लेकिन अब कह रहे हैं कि मुसलमान के बिना हिंदुत्व नहीं है। तोगड़िया ने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत आज कह रहे हैं कि मुसलमानों के बिना हिंदुत्व नहीं हो सकता है, कभी यह न कह दें कि मुसलमान ही राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि उन्हें पश्चाताप है इस बात का कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए लंबे समय तक ऐसे संगठन के लिए जीवन खराब कर लिया, जो योग्य ही नहीं है। लखनऊ से अयोध्या के लिए निकाली जाने वाली यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में किसी तरह की हिंसा नहीं की जाएगी, बल्कि शांति और लोकतांत्रिक तरीके से यात्रा निकालेंगे। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेकर वे केवल अयोध्या राम मंदिर ही नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक गांव में जाएंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। राम मंदिर बनवाने के मामले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने जयपुर में कहा है उनका एकमात्र मकसद राम मंदिर बनवाना है। इसके लिए वे 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए पैदल कूच करेंगे।  जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी विचारधारा बदल ली है। मोदी ने जनता के साथ भी वादाखिलाफी की है। ना तो किसानों को फायदा हुआ और ना ही सस्ता पेट्रोल और डीजल मिला है। इस दौरान तोगड़िया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान को खारिज करते हुए यह भी कहा कि संघ प्रमुख परिवर्तित नहीं, परावर्तित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले संघ कहता था कि हिंदी है, राष्ट्र है, लेकिन अब कह रहे हैं कि मुसलमान के बिना हिंदुत्व नहीं है। तोगड़िया ने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत आज कह रहे हैं कि मुसलमानों के बिना हिंदुत्व नहीं हो सकता है, कभी यह न कह दें कि मुसलमान ही राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि उन्हें पश्चाताप है इस बात का कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए लंबे समय तक ऐसे संगठन के लिए जीवन खराब कर लिया, जो योग्य ही नहीं है। लखनऊ से अयोध्या के लिए निकाली जाने वाली यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में किसी तरह की हिंसा नहीं की जाएगी, बल्कि शांति और लोकतांत्रिक तरीके से यात्रा निकालेंगे। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेकर वे केवल अयोध्या राम मंदिर ही नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक गांव में जाएंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और आसपास के क्षेत्र में भूकंप और सुनामी से अब तक 400 लोग काल के गास में समा गए हैं। शु्क्रवार को आए भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था। इंडोनेशिया में शुक्रवार को तेज भूकंप आने के बाद सुनामी आ गई। इससे समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं जो तटबंधों को तोड़ते हुए भू-भाग में तबाही मचा रही हैं। खबरों के मुताबिक, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को तेज भूकंप आया जिससे कई घर तबाह हो गए । भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई है। एक अधिकारी ने बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई और लोगों से भूकंप के बाद लगने वाले तेज झटकों के खतरे के चलते घर से बाहर रहने की अपील की। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र मध्य सुलावेसी के डोंग्गाला कस्बे से पूर्वोत्तर में दस किलोमीटर की गहराई में था। इसके चलते शुरुआत में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। सुनामी की आशंका सही साबित हुई और कुछ ही समय बाद सागर में तेज लहरें उठीं। समंदर का पानी ऊंची लहरों के रूप में जमीनी इलाकों में घुस गया। फिलहाल सुनामी अपना कहर बरसा रही है।   भूकंप आने का बाद स्थानीय आपदा एजेंसी के अधिकारी अकरिस ने कहा, कई घर गिर गए। उन्होंने कहा, यह तब हुआ जब हमें पहले से ही इससे पहले आए भूकंप से प्रभावित नौ गावों से डेटा इकट्ठा करने में मुश्किल आ रही थी। टेलीविजन फुटेज में लोगों को परेशान होकर इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि मूर्खता के लिए केवल एक ही जगह है और उसे कांग्रेस कहते हैं। यह बात शाह ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आए निर्णय आन के बाद कही। उल्लेखनीय है कि नक्सल कनेक्शन पर पांच कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा था कि भारत में केवल एक एनजीओ के लिए जगह है और उसे आरएसएस कहते हैं।  राहुल गांधी ने कहा था कि सारे एनजीओ को बंद कर दो। सारे सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दीजिए और जो शिकायत करे उसे शूट कर दो। इसको लेकर गांधी के कमेंटस का जवाब शाह ने फैसला आने के बाद दिया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

राहुल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आने पर राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा, और जो सरकार बनेगी वह हर वर्ग के लिए काम करेगी। किसानों का कर्ज माफ होगा, युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। राहुल ने बैंकों का कर्ज लेकर भागने वाले ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी का नाम लिया और कहा कि ऐसे लोगों की लाइन लगी हुई है, चौकीदार चोर है। यह है हिंदुस्तान की सच्चाई। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। गांधी ने कहा कि व्यापमं घोटाले में 50 लोगों की हत्या हुई है और राफेल लड़ाकू विमान खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश और देश में केंद्र की सरकार आते ही दोनों मामलों के आरोपी जेल भेजे जाएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More