BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी हाहाकार , सेंसेक्स 792.17 अंक टूटा

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी हाहाकार , सेंसेक्स 792.17 अंक टूटानई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 792.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,376.99 पर और निफ्टी 282.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.17 अंकों की गिरावट के साथ 35,097.99 पर खुला और 792.17 अंकों या 2.25 फीसदी गिरावट के साथ 34,376.99 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35118.54 के ऊपरी और 34,202.22 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 388.72 अंकों की गिरावट के साथ 14,003.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 285.90 अंकों की गिरावट के साथ 13,840.26 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 85.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,514.10 पर खुला और 282.80 अंकों या 2.67 फीसदी गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,540.65 के ऊपरी और 10,261.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से तीन सेक्टरों दूरसंचार प्रौद्योगिकी (1.11 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.62 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - तेल और गैस (12.68 फीसदी), ऊर्जा (8.52 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (3.58 फीसदी), धातु (3.45 फीसदी) और वाहन (3.16 फीसदी।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More