देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां तो एक परिवार की आरती उतारने का काम करने से समय नहीं मिलता है। राजस्थान में भी वैसी ही स्थिति है। उन्होंने कहा कि परिवार की सेवा करने वाले लोग आपका भला क्या करेंगे। उनका मन एक परिवार की सेवा में लगा रहता है। उनका कार्य जनता की तरफ ध्यान नहीं देना होता है। मोदी ने कहा कि विपक्ष झूठ का सहारा अपनाकर जनता में भ्रम पैदा कर रहा है। हम कहते हैं कि विकास पर चर्चा करे। हमने कितने पुल बनाए और आप ने कितने पुल बनाए, इस पर चर्चा करें। लेकिन वे तो जनता में झूठ बोलने का कार्य करते हैं। मोदी ने कहा कि बड़ी मुश्किल से 60 साल के बाद देश ने एक दिशा पकड़ी है। अब उनको किसी भी हालत में यहां फिर से देखने का भी मौका नहीं देना है।मोदी ने कहा कि एक तरफ तो वोट बैंक की राजनीति का खेल चला रहा है । दूसरी ओर सर्व जनहिताय के रूप में कार्य कर रही है। विपक्ष समाज को बांटकर वोट की राजनीति कर रही है। समाज को बांटकर अपना उल्लू सीधा करने का कार्यक्रम विपक्ष कर रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत