BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पैरा-एशियाई खेल (भाला फेंक) : संदीप चौधरी ने भारत को दिया पहला स्वर्ण

पैरा-एशियाई खेल (भाला फेंक) : संदीप चौधरी ने भारत को दिया पहला स्वर्णजकार्ता। भाला फेंक एथलीट संदीप ने सोमवार को पैरा-एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाला। संदीप ने पुरुषों की भाला फेंक एफ-42-44 स्पर्धा के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर सोना जीता। संदीप ने फाइनल में कुल छह प्रयासों में तीसरी बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 60.01 मीटर की दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। 

इस स्पर्धा में श्रीलंका के हेती चामिंडा को रजत पदक हासिल हुआ। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 59.32 मीटर की दूरी तय कर दूसरा स्थान हासिल किया। ईरान के अली ओमीदी ने भी अपने आखिरी प्रयास में 58.97 मीटर की दूरी तय करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More