BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले को लेकर नीतीश के बाद CM योगी ने की बात

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले को लेकर नीतीश के बाद CM योगी ने की बातनई दिल्ली। गुजरात के साबरकांठा जिले में पिछले सप्ताह 14 माह की बच्ची के साथ रेप के बाद उत्तर भारतीयों (बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश) के लोगों को वहां लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन पर हमले किए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने वहां से पलायन करना भी शुरू कर दिया है। 

हालांकि प्रशासन की तरफ से इन हमलों को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक कुल 342 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 42 मामले बी दर्ज किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने कहा, ‘मुख्य रूप से 6 जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए हैं। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इस मामले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से फोन पर बात की है। 

इस पर बयान देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘मैंने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की थी। हम उनके संपर्क में हैं। वे स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। जिन्होंने अपराध किया है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन दूसरों के लिए कोई पूर्वाग्रह नहीं होना चाहिए।’ वहीं गुजरात के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने कहा, ‘पिछले 4-5 दिनों में गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों पर हमले हुए हैं। हमने इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है जिन्हें इन हमलों के लिए गिरफ्तार किया गया है। जहां भी जरूरत है, पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More