देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव के कारण आए चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने बुधवार को प्रचंड रूप ले लिया और यह ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश हुई। तितली के कल गुरुवार को 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ओडिशा पहुंचने की आशंका है। सरकार की ओर से इस तूफान से निबटने के लिए तैयारियां कर ली गई है। ताकि कम से कम नुकसान हो। इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अफसरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवातीय तूफान के 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गुरुवार सुबह तक ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम के बीच पहुंचने की संभावना है।
विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘तितली 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आगे बढ़ा और उसने प्रचंड चक्रवातीय तूफान का रूप ले लिया तथा यह ओडिशा में गोपालपुर से करीब 370 किमी. दूर दक्षिण- दक्षिण पश्चिम में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य क्षेत्र पर मंडरा रहा है।’’
इसमें कहा गया कि इसके अगले 18 घंटे के दौरान और प्रचंड रूप लेने की आशंका है। चक्रवात के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और गुरुवार सुबह तक गोपालपुर और कलिंगापत्तनम के बीच ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को पार करने की आशंका है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
सलार हिन्दी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, पहले दिन की इतनी कमाई
दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था