BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 5 राज्यों में आज से आचार संहिता लागू

 विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 5 राज्यों में आज से आचार संहिता लागू दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान किया। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़,तेलंगाना और मिजोरम, इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित की गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से चुनावों की तारीखों का एलान होने के साथ ही इन पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। रावत ने बताया कि 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को होगा। नॉर्थ छत्तीसगढ में 27 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

मध्यप्रदेश और मिजोरम में एक ही दिन मतदान होगा। मध्यप्रदेश में 230 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि मिजोरम में 40 सीटों के लिए मतदान होगा। दोनों जगह 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा। 

तेलंगाना व राजस्थान में 7 दिसंबर को एक चरण में चुनाव होगा। 

पांचों राज्यों के 11 दिसंबर को परिणाम घोषित हो जाएंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More