BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कश्‍मीर: सर्जिकल स्‍ट्राइक कर चुका जवान शहीद, किए तीन आतंकी ढेर

कश्‍मीर: सर्जिकल स्‍ट्राइक कर चुका जवान शहीद, किए तीन आतंकी ढेरकुपवाड़ा। दो साल पहले पीओके में आतंकवादियों पर सर्जिकल स्‍ट्राइक करने वाले विशेष दल में शामिल भारतीय सेना के लांसनायक संदीप सिंह सोमवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वीरगति को प्राप्‍त होने से पहले संदीप सिंह और उनके साथियों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया।लांस नायक सिंह के परिवार में पत्‍नी और 5 साल का बेटा है। पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले संदीप सिंह 4 पैरा कमांडो टीम के साथ तंगधार सेक्‍टर के गगाधारी नार इलाके में सर्च ऑपरेशन का नेतृत्‍व कर रहे थे। उन्‍होंने अपनी टीम के साथ आगे बढ़कर आतंकवादियों का पता लगाने की कोशिश की। 

आमने-सामने की लड़ाई में सिंह ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। साथ ही आतंकवादियों के घातक हमले से अपने साथियों की जान बचाई। एक सूत्र ने कहा, 'इस साहसिक कार्रवाई के दौरान वह घायल हो गए लेकिन आतंकवादियों के खिलाफ गोलियां बरसाना जारी रखा। इसी बीच एक गोली उनके सिर में जा लगी। अस्‍पताल ले जाते समय लांस नायक सिंह शहीद हो गए।

मारे गए तीनों आतंकवादियों से बड़ी संख्‍या में हथियार बरामद हुए हैं। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More