BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीवीसी से मिला, राफेल मामले में हो एफआईआर

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीवीसी से मिला, राफेल मामले में हो एफआईआरनई दिल्ली। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से मुलाकात की है। इसमें उन्होंने राफेल जेट खरीद घोटाले पर एक विस्तृत ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने सीवीसी को सभी फाइलों और दस्तावेजों को जब्त करने और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संज्ञान लेने की मांग की है

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बताया कि हमने केन्द्रीय सतर्कता आयोग से मिलकर एक ज्ञापन दिया है । इसमें बताया गया है कि राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। आप इसके सम्बंधित फाइलों और दस्तावेजों को जब्त कर लें। और इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।

 

आपको बताते जाए कि राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई ढिलाई बरतने के मूंड में नहीं है। कांग्रेस इस मद्दे को भरपूर भुनाने का प्रयास कर रही है। वे इसे मुद्दा बनानी चाहती है क्योंकि अगले वर्ष आमचुनाव होने जा रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। इसी को ध्यान में रखकर वे केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सामने ले गई है कथित भ्रष्टाचार के विषय पर कांग्रेस सीवीसी से इस सौदे की स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर सकती है। 

 

उल्लेख है कि राफेल विषय पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि समय आ गया है, अब वित्त मंत्री अरूण जेटली और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने पर जोर दिया था।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More